MI vs CSK Head to Head: कौन है असली किंग? पिछले 5 मैच और हाईएस्ट स्कोर का पूरा लेखा-जोखा जानें

By Parmjeet

Updated On:

Follow Us

MI vs CSK Head to Head Record in Hindi: आईपीएल 2026 के करीब 30 मुकाबले खेले जा चुके हैं और काफी इंतजार के बाद उस महामुकाबले का समय आ चुका है, जिसका फैंस काफी दिन से इंतजार कर रहे थे। यह मुकाबला 23 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। तो आइए इस महामुकाबले से पहले दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिछले 5 मैचों का प्रदर्शन और हाईएस्ट स्कोर जान लेते है।

MI vs CSK Head-to-Head Record in Hindi

मुंबई बनाम चेन्नई (MI vs CSK Head to Head)

दोस्तों, जब भी रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस और महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होती है, तो मैदान पर रोमांच कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए आईपीएल इतिहास में ये दोनों टीमें जब भी भिड़ी हैं, मुकाबला हमेशा कांटे का रहा है। हालांकि आंकड़ों के अनुसार मुंबई इंडियंस का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 39 मुकाबले खेले जा चुके है, जिनमें से 21 मुंबई ने जीते है और 18 मैचों में चेन्नई ने बाजी मारी है।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)
  • कुल खेले गए मैच: 39

  • मुंबई इंडियंस (MI) की जीत: 21

  • चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की जीत: 18

  • बेनतीजा (No Result) मैच: 0

यह भी पढ़ें- MI vs CSK Dream11 Prediction: पिच रिपोर्ट, टॉप पिक्स और बेस्ट फैंटेसी टीम, इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी सभी की नजरें

पिछले 5 मैचों का लेखा-जोखा (MI vs CSK Last 5 Match Head-to-Head)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (CSK vs MI Head-to-Head Record) में ज्यादा अंतर नहीं है और मुंबई इंडियंस थोड़ा-बहुत ही आगे है। मगर पिछले 5 मैचों के आंकड़े देखें तो चेन्नई ने मुंबई को बुरी तरह रौंदा है और उसके घर में जाकर जीत का परचम लहराया है। इन 5 मैचों में चेन्नई ने चार मुकाबले अपने नाम किए है और मुंबई को सिर्फ 1 मैच में ही जितने का मौका दिया है।

साल विजेता टीमजीत का अंतरस्थान
IPL 2025CSK4 विकेट सेचेन्नई
IPL 2025MI9 विकेट सेमुंबई
IPL 2024CSK20 रन सेमुंबई
IPL 2023CSK7 विकेट सेमुंबई
IPL 2023CSK6 विकेट सेचेन्नई

यह भी पढ़ें- IPL 2026 Most Runs: ऑरेंज कैप की लेटेस्ट लिस्ट, जानिए कौन है नंबर 1 बल्लेबाज?

दोनों का हाईएस्ट स्कोर (MI vs CSK Highest Score)

अगर आईपीएल में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का एक-दूसरे के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर देखें तो साल 2021 में एक ही मैच में बनाया था। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 218 रन बनाएं थे और मुंबई 219 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया था। यह मैच काफी रोमांचक था और आखिरी गेंद पर फैसला हुआ था।

इस महामुकाबले में क्या उम्मीद करें?

  • वानखेड़े का किला: यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है और यहां पर मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहता है, लेकिन पिछले कुछ सीजन में चेन्नई ने अपना दबदबा बनाएं रखा है।

  • चेन्नई की रणनीति: अगर मौजूद सीजन की बात करें तो दोनों टीमों ने अपने-अपने प्रदर्शन में काफी सुधार किया है। हालांकि सीएसके से धोनी और मुंबई से रोहित शर्मा बाहर चल रहे है, इसलिए इनके बिना दोनों टीमें एक अलग रणनीति के साथ उतरने वाली है।

  • प्रमुख खिलाड़ी: मुंबई से सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या, जबकी चेन्नई से रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन इस मैच में ‘गेम चेंजर’ साबित हो सकते हैं।

नोट- टॉस के बाद दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और fantasy टीम जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को जॉइन करें।

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित