MI vs SRH Playing11: क्या रोहित शर्मा की होगी वानखेड़े में वापसी? जानें दोनों टीमों की संभावित टीम

By Parmjeet

Updated On:

Follow Us

MI vs SRH Playing11: आईपीएल 2026 के 41वें मुकाबले में मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम आज के बड़े मुकाबले का गवाह बनने जा रहा है। मगर इस मुकाबले से पहले फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जो की मुंबई इंडियंस से जुडी हुई है। पिछले कुछ मैचों से बाहर चल रहे रोहित शर्मा की हेल्थ पर बड़ा अपडेट आया है, लेकिन इस मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल उनकी फिटनेस को लेकर बना हुआ है। इसलिए आज के मैच की प्लेइंग 11 में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

MI vs SRH Playing11 Today Match in hindi

रोहित शर्मा पर सस्पेंस: क्या खेलेंगे आज?

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 का ये सीजन अब तक काफी चुनौतीपूर्ण रहा है, और रोहित शर्मा की अनुपस्थिति ने टीम को काफी प्रभावित किया है। मुंबई इंडियंस की हालत इस समय बाकी टीमों से खराब हो चुकी है और पॉइंट्स टेबल में काफी पिछड़ चुकी है। मगर इसी बीच पिछले कुछ दिनों से रोहित शर्मा नेट्स पर जमकर पसीना बहाते देखें गए है और उनकी रिकवरी अच्छी रही है।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)

लेटेस्ट अपडेट: आज खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले टीम मैनेजमेंट ने संकेत दिया है कि रोहित शर्मा पूरी तरह फिट हैं, मगर उनके खेलने का अंतिम फैसला टॉस के समय ही लिया जाएगा। हालांकि टीम कोई भी रिस्क लेने के मूड में नहीं है, लेकिन वानखेड़े के इस महामुकाबले में उनकी वापसी मुंबई की उम्मीदों में जान डाल सकती है।

यह भी पढ़ें- MI vs SRH Prediction: वानखेड़े स्टेडियम पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड, प्लेइंग 11 और आज के टॉप पिक्स खिलाड़ियों के बारे में जानें

संभावित प्लेइंग 11 (MI vs SRH Playing11 2026)

मुंबई इंडियंस (MI) संभावित प्लेइंग 11

टीम की खराब फॉर्म को देखते हुए आज मुंबई के प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

  • संभावित XI: क्विंटन डिकॉक (WK), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (C), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, जसप्रीत बुमराह, कृष्ण भगत, एएम गजानफर, अश्वनी कुमार (इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में रोहित शर्मा के आने की पूरी संभावना है अगर वे फिट होते हैं।)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) संभावित प्लेइंग 11

लगातार 4 जीत के साथ हैदराबाद का हौसला बुलंद है। वे अपनी विनिंग कॉम्बिनेशन को ही बरकरार रखना चाहेंगे।

  • संभावित XI: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (WK), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (C), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा (इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रेविस हेड)

यह भी पढ़ें- MI vs SRH: हेड-टू-हेड आंकड़े, पिछले 5 मैचों का लेखा-जोखा, सबसे ज्यादा रन और हाईएस्ट स्कोर के बारे में जानें

आज के मैच का समीकरण

मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। वानखेड़े की फ्लैट पिच और छोटी बाउंड्री पर जसप्रीत बुमराह का फॉर्म में होना और रोहित शर्मा की संभावित वापसी, मुंबई को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकती है। वहीं, हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन का शानदार फॉर्म मुंबई के गेंदबाजों की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा।

नोट- टॉस के बाद दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और fantasy टीम जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को जॉइन करें।

यह भी पढ़ें- IPL Most Wins List: आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की लिस्ट देखें, इन 2 टीमों में कांटे की टक्कर

यह भी पढ़ें- IPL 2026 Points Table: मुंबई को हराकर हैदराबाद ने पलटा पूरा गणित, राजस्थान को पछाड़ इस नंबर पर पहुंची

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित