MI vs SRH Prediction: वानखेड़े स्टेडियम पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड, प्लेइंग 11 और आज के टॉप पिक्स खिलाड़ियों के बारे में जानें

By Parmjeet

Updated On:

Follow Us

MI vs SRH Dream11 Prediction Today Match Hindi: आईपीएल 2026 का 41वां मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होने वाली है। आज खेला जाने वाला यह मुकाबला मुंबई के लिए काफी अहम होने वाला है, क्योंकि प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें पहले ही बहुत कम हो चुकी है। जबकी हैदराबाद अभी भी उतार-चढ़ाव वाले दौर में है।

MI vs SRH Dream11 Today Match Prediction

मुंबई बनाम हैदराबाद (MI vs SRH Today Match Prediction)

आईपीएल 2026 के आधे से ज्यादा मैच खेले जा चुके है और अभी तक मुंबई इंडियंस अपने अंदाज में लौट नहीं पाई है। मुंबई का लगातार निराशजनक प्रदर्शन जारी है और अभी तक 7 मुकाबलों में से सिर्फ 2 मर जीत दर्ज कर पाई है और 4 पॉइंट्स के साथ नौवें पायदान पर है। जबकी हैदराबाद ने पिछले कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है और 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच चुकी है। तो आइए अब इस मैच की पिच रिपोर्ट और बाकी सभी आंकड़े (SRH vs MI Prediction) जान लेते है।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)

MI vs SRH Pitch Report in Hindi

मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह मुकाबल वानखेड़े स्टेडियम में आज शाम को 7:30 बजे खेला जाना है। इस स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों की मदद और उच्च स्कोर के लिए जानी जाती है। इसलिए हम आपको आईपीएल 2026 में इस मैदान पर खेले गए अब तक 4 मुकाबलों में पिच कैसी रही है, उसके अनुसार आंकड़े देने वाले है।

  • आईपीएल 2026 में इस मैदान पर पहला मैच केकेआर और मुंबई के बीच खेला गया था और इस मैच की दोनों पारियों में बल्लेबाजों को मदद मिली थी। केकेआर ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन बनाएं थे, जबकी मुंबई ने 5 गेंद शेष रहते हुए 224 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया था।
  • वहीं दूसरा मैच 12 अप्रैल को और तीसरा मैच 16 अप्रैल को खेला गया था और इन दोनों मैचों में भी पिच बल्लेबाजों का पूरा साथ दिया था। 12 अप्रैल वाले मुकाबले में 220 रन से ज्यादा का स्कोर बना था, लेकिन मुंबई इंडियंस लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी से मैच हार गई थी। वहीं 16 अप्रैल के मैच में 200 रन के करीब स्कोर बना था और पंजाब किंग्स ने मुंबई को 7 विकेट से हराया था।
  • अगर चौथे मैच की बात करें तो पिच ने पहली पारी में बल्लेबाजों की मदद की थी, जबकी दूसरी पारी में गेंदबाजों के पक्ष में रही थी। यह मैच 23 अप्रैल को चेन्नई बनाम मुंबई के बीच खेला गया था, जिसमें सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करके 207 रन बनाएं थे और मुंबई लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 104 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी।
गेंदबाज
4 मैचों में लिए गए कुल विकेट
तेज गेंदबाज22
स्पिन गेंदबाज18

यह भी पढ़ें- MI vs SRH: हेड-टू-हेड आंकड़े, पिछले 5 मैचों का लेखा-जोखा, सबसे ज्यादा रन और हाईएस्ट स्कोर के बारे में जानें

संभावित प्लेइंग 11 (MI vs SRH Playing11 Today Match)

MI- क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, जसप्रित बुमराह, कृष भगत, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार

SRH- अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा

ये 5 खिलाड़ी मचाएंगे कोहराम (MI vs SRH Top Fantasy Picks)

  1. रोहित शर्मा (MI): वानखेड़े इनका घरेलू मैदान है, यहाँ की पिचों पर इनका अनुभव मुंबई के लिए सबसे बड़ा हथियार है।

  2. ट्रेविस हेड (SRH): पावरप्ले में गेंदबाजों की धज्जियाँ उड़ाने के लिए मशहूर हेड आज फिर से टॉप पिक हैं।

  3. सूर्यकुमार यादव (MI): ‘360 डिग्री’ शॉट खेलने की क्षमता के कारण ये इस पिच के सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं।

  4. हेनरिक क्लासेन (SRH): डेथ ओवर्स में तूफानी बल्लेबाजी के लिए क्लासेन उम्मीदों पर खरे उतर सकते है।

  5. जसप्रीत बुमराह (MI): मुंबई की डेथ बॉलिंग की जान, जो किसी भी समय मैच का रुख पलट सकते हैं

नोट- टॉस के बाद दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और fantasy टीम जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को जॉइन करें।

यह भी पढ़ें- DC vs RCB Today Match Prediction: जानें पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और संभावित प्लेइंग 11, ये 5 खिलाड़ी मचाएंगे कोहराम

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित