MI vs SRH: हेड-टू-हेड आंकड़े, पिछले 5 मैचों का लेखा-जोखा, सबसे ज्यादा रन और हाईएस्ट स्कोर के बारे में जानें

By Parmjeet

Updated On:

Follow Us

MI vs SRH Head to Head in Hindi: आईपीएल 2026 के रोमांचक सफर में मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आज वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होने जा रही है। मुंबई के लिए यह मैच अपनी साख बचाने की लड़ाई है, तो वहीं हैदराबाद की टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के लिए पूरी ताकत झोंक देगी। अगर बात करें हेड टू हेड आंकड़ों की तो दोनों के बीच कांटे की टक्कर रही है। तो आइए आज के मैच से पहले दोनों टीमों के सभी आंकड़े जान लेते है।

MI vs SRH Head to Head Record in Hindi

MI vs SRH Head to Head Record in Hindi

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल की धाकड़ टीमों में से एक है, इसलिए इनके बीच हमेशा कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है। जब भी ये दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलती है तो मैच का मजा दोगुना हो जाता है और खिलाड़ियों में भी रन बनाने की होड़ मची रहती है। अगर बात करें हेड टू हेड की तो 25 मुकाबलों में 15 जीत के साथ मुंबई इंडियंस आगे है, जबकी हैदराबाद ने 10 मैच अपने नाम किए है। अगर वानखेड़े का इतिहास देखें तो 9 मैच खेले गए है दोनों टीमों के बीच में, जिनमें से मुंबई ने 7 और हैदराबाद को सिर्फ 2 में जीत मिली है।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)

1. ओवरऑल हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (SRH vs MI Head to Head Records)

  • कुल खेले गए मैच: 25

  • मुंबई इंडियंस (MI) की जीत: 15

  • सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की जीत: 10

2. वानखेड़े स्टेडियम का इतिहास

  • कुल मैच: 09

  • मुंबई इंडियंस (MI) की जीत: 07

  • सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की जीत: 02

यह भी पढ़ें- MI vs SRH Playing11: क्या रोहित शर्मा की होगी वानखेड़े में वापसी? जानें दोनों टीमों की संभावित टीम

पिछले 5 मैचों का परिणाम (MI vs SRH Last 5 Match Stats)

आईपीएल के हर सीजन में दोनों के बीच मुकाबला जरूर होता है, जो फैंस की यादों का हिस्सा बन जाता है। अगर पिछले 5 मैचों की बात करें तो इनमें भी 4 जीत के साथ मुंबई का पलड़ा भारी है और हैदराबाद को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है। इसके साथ ही इन 5 मैचों में से 2 मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए है और दोनों ही मुंबई ने जीते है। इसलिए इन आंकड़ों से पता चलता है की मुंबई का दबदबा अभी भी कायम है।

सीजनविजेताजीत का अंतरस्थान
IPL 2025MI4 विकेटमुंबई
IPL 2025MI7 विकेटहैदराबाद
IPL 2024SRH31 रनहैदराबाद
IPL 2024MI7 विकेटमुंबई
IPL 2023MI14 रनमुंबई

यह भी पढ़ें- MI vs SRH Prediction: वानखेड़े स्टेडियम पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड, प्लेइंग 11 और आज के टॉप पिक्स खिलाड़ियों के बारे में जानें

MI vs SRH: हाईएस्ट स्कोर

  • हाईएस्ट टीम टोटल (MI): 246/5 (IPL 2024)

  • हाईएस्ट टीम टोटल (SRH): 277/3 (IPL 2024)

MI vs SRH: सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाजपारियां कुल रनऔसतस्ट्राइक रेट
हाईएस्ट स्कोर
रोहित शर्मा*2553524.31136.1370
डेविड वॉर्नर1252458.22139.7390*
सूर्यकुमार यादव*1344744.7153.6102*
शिखर धवन1243648.44132.9282*
कीरोन पोलार्ड1643143.1146.5997*

MI vs SRH: सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

गेंदबाजपारियांविकेटइकॉनमीऔसत
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
भुवनेश्वर कुमार16207.0321.83/21
जसप्रीत बुमराह*17197.2524.943/24
लसिथ मलिंगा9137.419.924/23
सिद्धार्थ कौल6129.5819.163/23
ट्रेंट बोल्ट*6117.0915.274/26

नोट- टॉस के बाद दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और fantasy टीम जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को जॉइन करें।

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित