MI vs CSK Playing11: क्या वानखेड़े में होगी धोनी और रोहित की वापसी? जानें आज के सबसे बड़े मुकाबले का अपडेट!

By Parmjeet

Updated On:

Follow Us

MI vs CSK Playing11 Today: आईपीएल 2026 में आज वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच सबसे बड़ा राइवलरी मुकाबला खेला जाएगा। मगर जब ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो मैच का असली मजा सिर्फ जीत-हार में नहीं, बल्कि उन दो दिग्गजों की वापसी में है, जिनका नाम सुनते ही स्टेडियम गूंज उठता है। इसलिए हम आपके लिए रोहित शर्मा और एमएस धोनी की वापसी की अपडेट लेकर आए है और संभावित प्लेइंग 11 भी बताने (CSK vs MI Playing11 2026) वाले है

MI vs CSK Playing11 Today Match in Hindi (1)

मुंबई और चेन्नई में कांटे की टक्कर (MI vs CSK Playing11 2026)

आईपीएल 2026 की बात करें तो दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेल रही है और इसमें दोनों की इज्जत भी दांव पर लगी हुई है। इस समय दोनों टीमें कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है और पॉइंट्स टेबल में काफी निचे है। इसलिए इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखना ही दोनों के लिए आखिरी विकल्प बचा है।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)

अगला मैच- RCB vs GT Dream11 Prediction: पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11, हेड टू हेड रिकॉर्ड और आज के मैच में तबाही मचाने वाले खिलाड़ियों के बारे में जानें

रोहित शर्मा: मुंबई की उम्मीद

अभी तक आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने 6 मैच खेले है और इनमें काफी चुनौतीपूर्ण सफर रहा है। टीम की लचर फॉर्म को देखते हुए रोहित शर्मा की अनुपस्थिति खल रही है, जो हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पिछले दो मैचों से बाहर चल रहे है। मगर अब रोहित की इंजरी पर बड़ी अपडेट सामने आई है।

  • टीम के लिए क्यों जरूरी: मुंबई इंडियंस को अपनी पुरानी लय पाने के लिए और विस्फोटक शुरुआत के लिए रोहित की बल्लेबाजी और उनके अनुभव की सख्त जरूरत है। टीम मैनेजमेंट ने साफ कर दिया है कि वे रोहित चोट से ऊबर रहे है, इसलिए फैंस को उम्मीद है की इस मुकाबले में वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा जरूर होंगे।

यह भी पढ़ें- MI vs CSK Dream11 Prediction: पिच रिपोर्ट, टॉप पिक्स और बेस्ट फैंटेसी टीम, इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी सभी की नजरें

एमएस धोनी: क्या इंतजार की घड़ियाँ खत्म हुईं?

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का हाल भी मुंबई की तरह उतार-चढ़ाव भरा रहा है, और टीम ने अपने स्टार फिनिशर एमएस धोनी के बिना अब तक 6 मैच खेले हैं। मगर आईपीएल के सूत्रों के अनुसार आज वानखेड़े में धोनी की मौजूदगी दिख सकती है और ट्रेनिंग सेशन में धोनी की बढ़ती सक्रियता फैंस के लिए एक बड़ा संकेत है।

  • क्यों हो सकती है वापसी: पहली बार इस सीजन में धोनी ने नेट्स पर बल्लेबाजी और कीपिंग की लंबी प्रैक्टिस की है। उनकी फिटनेस और तैयारी को देखकर साफ है कि वे मैदान पर उतरने के लिए बेताब हैं।

यह भी पढ़ें- MI vs CSK Head to Head: कौन है असली किंग? पिछले 5 मैच और हाईएस्ट स्कोर का पूरा लेखा-जोखा जानें

MI vs CSK संभावित प्लेइंग इलेवन

MI Playing11- रोहित शर्मा/दानिश मालेवार, क्विंटन डी कॉक (WK), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (C), विल जैक्स/शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, एएम गजनफर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह

CSK Playing11- संजू सैमसन (WK), रुतुराज गायकवाड़ (C), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट/एमएस धोनी, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मैट हेनरी, गुरजपनीत सिंह

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित