MI vs CSK Dream11 Prediction: पिच रिपोर्ट, टॉप पिक्स और बेस्ट फैंटेसी टीम, इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी सभी की नजरें

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

MI vs CSK Dream11 Prediction in Hindi: आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा महामुकाबला 2 सबसे धाकड़ टीमों मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 23 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाने वाला है। इस मुकाबले में एक तरफ हार्दिक की पलटन तो दूसरी तरफ ऋतुराज गायकवाड़ की सेना है, जो आमने-सामने होने वाली है। तो आइए मैच (CSK vs MI Today Match Prediction) शुरू होने से पहले एक्सपर्ट द्वारा दी गई पिच रिपोर्ट और बाकी जानकारी को समझ लेते है।

MI vs CSK Dream11 Prediction Today Match in Hindi IPL 2026

मुंबई बनाम चेन्नई (MI vs CSK Dream11 Prediction 2026)

आईपीएल 2026 के एक तिहाई से ज्यादा मैच खेले जा चुके है और सभी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जोर लगा रही है। इन्हीं टीमों में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स भी शामिल है, जिनकी शुरुआत इस सीजन में बेहद धीमी रही है। मगर दोनों टीमें अब अपने पुराने अंदाज लौट चुकी है और जीत दर्ज करके पॉइंट्स टेबल में ऊपर की तरफ बढ़ रही है। अगर मुंबई की बात करें तो 4 अंको के साथ सातवें पायदान पर बनी हुई है, जबकी चेन्नई 4 अंको के साथ आखिरी पायदान से अब आठवें स्थान पर पहुंच चुकी है।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)

MI vs CSK Pitch Report in Hindi

इन दोनों टीमों के बीच यह महामुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है, जो की सभी टीमों के खिलाड़ियों को बहुत पसंद आता है। अगर वानखेड़े स्टेडियम की पिच की बात करें तो इसे बल्लेबाजों के अनुकूल माना जाता है। मगर हम आपको आईपीएल 2026 के अनुसार बताने वाले है की अभी तक खेले गए तीन मैचों में पिच से किसको ज्यादा मदद मिली है।

  • आईपीएल 2026 का दूसरा मैच इसी मैदान पर केकेआर बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था और इस मैच में दोनों टीमों ने 220 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया था। इस मैच में पिच ने पूरी तरह से बल्लेबाजों की मदद की थी और मुंबई ने बाद में बल्लेबाजी करते हुए मैच अपने नाम कर लिया था।
  • जबकी इस स्टेडियम पर दूसरा मैच 12 अप्रैल को आरसीबी और मुंबई के बीच खेला गया था और इस मैच में भी दोनों टीमों ने 220 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया था। वहीं तीसरा मैच पंजाब बनाम मुंबई के बीच हुआ था और इसमें 200 रन के करीब स्कोर बना था।
  • अगर इस पिच पर गेंदबाजों की बात करें तो इस सीजन में खेले गए तीनों मैचों में उनकी खूब पिटाई हुई है। इस पिच पर जसप्रीत बुमराह जैसे घातक गेंदबाज भी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम हुए है।

यह भी पढ़ें- MI vs CSK Head to Head: कौन है असली किंग? पिछले 5 मैच और हाईएस्ट स्कोर का पूरा लेखा-जोखा जानें

पिच का औसत स्कोर जानें

मौजूदा सीजन के अनुसार वानखेड़े स्टेडियम की पिच का औसत स्कोर 200 रन से लेकर 225 रन के आसपास रहा है। इसके अलावा आईपीएल 2026 में खेले गए तीन मैचों में से 2 मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते है। अगर इस मुकाबले की बात करें तो एक्सपर्ट का मानना है की पिच में थोड़ा बदलाव नजर आ रहा है और पिच संतुलित रह सकती है।

MI vs CSK की संभावित प्लेइंग 11

MI Playing11- दानिश मालेवर, क्विंटन डी कॉक (WK), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (C), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रित बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र

CSK Playing11- संजू सैमसन (WK), रुतुराज गायकवाड़ (C), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह

यह भी पढ़ें- IPL 2026 Most Runs: ऑरेंज कैप की लेटेस्ट लिस्ट, जानिए कौन है नंबर 1 बल्लेबाज?

इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी हैं सभी की नजरें (Key Players)

  1. सूर्यकुमार यादव (MI): वानखेड़े इनका घरेलू मैदान है। यहाँ इनका रिकॉर्ड शानदार है और आज ये बड़ी पारी खेल सकते हैं।

  2. ऋतुराज गायकवाड़ (CSK): फॉर्म में चल रहे हैं और पावरप्ले में तेजी से रन बटोरने की काबिलियत रखते हैं।

  3. जसप्रीत बुमराह (MI): डेथ ओवरों में विकेट लेने की मशीन। फैंटेसी पॉइंट्स के लिए मस्ट-पिक।

  4. शिवम दुबे (CSK): स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ इनका आक्रामक खेल इन्हें आज की टीम का सबसे जरूरी खिलाड़ी बनाता है।

  5. हार्दिक पांड्या (MI): बल्लेबाजी और गेंदबाजी—दोनों से योगदान दे सकते हैं। इन्हें मिस करना रिस्की हो सकता है।

नोट- टॉस के बाद दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और fantasy टीम जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को जॉइन करें।

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित