IPL 2026: इन 2 धाकड़ टीमों के बीच होगा पहला मैच, वेन्यू और टाइम टेबल जानें

By Parmjeet

Updated On:

Follow Us

IPL 2026 First Match Date and Venue: आईपीएल के सभी फैंस के लिए बहुत ही बड़ी और खुश करने वाली खबर सामने आ गई है, जिसके बाद फैंस में काफी उत्सुकता बढ़ गई है। बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके बाद साफ हो गया है की पहला मैच कब और किन टीमों के बीच खेला जाना है।

ipl-2026-ka-pehla-match-kab-or-kis-team-ka-hai

IPL 2026: इन 2 धाकड़ टीमों के बीच होगा पहला मैच, वेन्यू और टाइम टेबल जानें

सभी क्रिकेट फैंस का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि भारत के सबसे बड़े खेल त्योहार और पूरी दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यानी आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। हर साल की तरह इस बार भी फैंस यह जानने को बेताब हैं कि सीजन का पहला ओपनिंग महामुकाबला कब, कहाँ और किन दो टीमों के बीच खेला जाएगा।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)

अगर आप भी पहले मैच की तारीख, वेन्यू और टीमों को लेकर उत्साहित हैं, तो चलिए आपको IPL 2026 के पहले ब्लॉकबस्टर मुकाबले की पूरी जानकारी देते हैं।

ये भी पढ़ें- IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम पिच रिपोर्ट, टॉस की भूमिका और पिछले रिकॉर्ड्स देखें

किन 2 धाकड़ टीमों के बीच होगा IPL 2026 का पहला मैच?

इस बार आईपीएल 2026 की शुरुआत दो धाकड़ टीमों के मुकाबले से होने जा रही है, जो हमेशा से हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मैच खेलने के लिए जानी जाती है। इस सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच 28 मार्च को शाम के 7:30 बजे बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

मैच की जानकारी
पूरी डिटेल्स
मैच
तारीख28 मार्च 2026
समय
शाम 7:30 बजे (IST)
टॉस का समयशाम 7:00 बजे
वेन्यू
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
लाइव स्ट्रीमिंग
जियो सिनेमा और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

पिछली बार जब ये दोनों टीमें चिन्नास्वामी स्टेडियम में भिड़ी थीं, तो रनों का ऐसा तूफान आया था कि हैदराबाद ने 287 रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया था और ये मुकाबला आज भी सभी फैंस को याद है। इस बार नई कप्तानी और नई रणनीतियों के साथ, दोनों टीमें टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ करना चाहेंगी।जहाँ एक तरफ RCB की कमान रजत पाटीदार के हाथों में होगी, वहीं दूसरी तरफ पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद अपने आक्रामक खेल को जारी रखना चाहेगी।

ये भी पढ़ें- RCB vs SRH Highest Score: जब चिन्नास्वामी में टूटा था वर्ल्ड रिकॉर्ड, हैदराबाद ने कूट दिए थे 287 रन!

पहले मैच में इन दिग्गज खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

  • विराट कोहली (RCB): आईपीएल और चिन्नास्वामी के ‘किंग’ कोहली एक बार फिर ओपनिंग करते हुए नजर आने वाले है। इसलिए सभी फैंस उनके बल्ले से सीजन के पहले मैच में ही एक बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे है।
  • ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा (SRH): हैदराबाद की यह खूंखार ओपनिंग जोड़ी पावरप्ले में बेंगलुरु के गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा लेने वाली है। इससे पहले भी ट्रैविस हेड ने इसी मैदान पर आरसीबी के खिलाफ तूफानी शतक जड़ा था।
  • भुवनेश्वर कुमार (RCB): सालों तक SRH की गेंदबाजी की रीढ़ रहे ‘स्विंग मास्टर’ भुवनेश्वर कुमार इस बार आरसीबी की जर्सी में अपनी ही पुरानी टीम के खिलाफ गेंदबाजी करने वाले है।

ये भी पढ़ें- RCB vs SRH Playing 11 2026: आईपीएल के पहले मैच की संभावित प्लेइंग-11 जानें, इन खिलाड़ियों पर होगा दारोमदार

ये भी पढ़ें- IPL 2026: RCB vs SRH पिच रिपोर्ट और टॉस फैक्टर, जानें चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच और मौसम का पूरा हाल!

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित