M. Chinnaswamy Stadium Pitch Report: आईपीएल 2026 की शुरुआत बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम से हुई है और पहला मैच 28 मार्च को खेला गया था और अब दूसरा मैच 5 अप्रैल को आरसीबी बनाम चेन्नई के बीच खेला जान है। आईपीएल के इस सीजन में बेंगलुरु का यह मैदान कई मैचों की मेजबानी करने वाला है और जब इस मैदान का जिक्र होता है तो क्रिकेट फैंस के दिलों की धड़कनें अपने आप तेज हो जाती हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि IPL 2026 में चिन्नास्वामी की पिच कैसा बर्ताव करेगी, टॉस कितना अहम होगा और यहाँ के पुराने रिकॉर्ड्स क्या कहते हैं।

चिन्नास्वामी की पिच रिपोर्ट (M. Chinnaswamy Stadium Pitch Report)
आईपीएल के हर सीजन में इस मैदान पर बहुत सारे मैच खेले जाते है और इसकी पिच खिलाड़ियों को बहुत पसंद आती है। एक तरह से इसकी पिच को बल्लेबाजों के लिए ‘स्वर्ग’ भी कहा जाता है। यहाँ की पिच स्पाट होती है, जिसके कारण गेंद उछाल के साथ अच्छी तरह से बल्ले पर आती है।
- बल्लेबाजों की मौज: चिन्नास्वामी की पिच शुरुआत के कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों के पक्ष में रहती है और उन्हें हल्की स्विंग मिल सकती है, लेकिन एक बार बल्लेबाज सेट हो जाता है तो फिर गेंदबाजों की शामत आती है।
- छोटी बाउंड्री: इस मैदान की बाउंड्री बाकी मैदानों के मुकाबले काफी छोटी हैं और इसका सीधा फायदा पावर हिटर्स को मिलता है। कई बार हल्के हाथ से खेलने पर भी गेंद सीधा छक्के के लिए स्टैंड्स में जा गिरती है।
- स्पिनर्स का संघर्ष: यह पिच स्पिनर्स के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बनती है, क्योंकि यहां गेंद टर्न नहीं होती है। हालांकि बीच के ओवरों में लेग स्पिनर्स कुछ हद तक कारगर साबित हो सकते हैं, लेकिन कुल मिलाकर स्पिनर्स के लिए यहाँ रन बचाना सबसे बड़ी चुनौती होती है।
टॉस की भूमिका
चिन्नास्वामी स्टेडियम पर पिच के साथ हर एक चीज का महत्व होता है और यहां टॉस जीतना आधा मैच जीतने के बराबर माना जाता है। यहां खेले जाने वाले मैचों में कप्तान टॉस जीतकर बिना सोचे पहले गेंदबाजी करने का ही फैसला करता है।
- चेज करने में आसानी: चिन्नास्वामी स्टेडियम पर लक्ष्य का पीछा करना हमेशा से आसान रहा है और पिच दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी के लिए ज्यादा मदद करती है।
- ओस का रोल: बेंगलुरु में शाम के मैचों में अक्सर ज्यादा मात्रा में ओस गिरती है और इसी वजह से गेंद गीली हो जाती है, जिसके कारण दूसरी पारी में गेंदबाजों के लिए गेंद को ग्रिप करना बहुत मुश्किल हो जाता है।
ये भी पढ़ें- RCB vs SRH Highest Score: जब चिन्नास्वामी में टूटा था वर्ल्ड रिकॉर्ड, हैदराबाद ने कूट दिए थे 287 रन!
चिन्नास्वामी स्टेडियम के IPL रिकॉर्ड्स-
| रिकॉर्ड्स | आंकड़े |
| कुल IPL मैच खेले गए | 100 |
| पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती | 43 बार |
| लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती | 53 बार |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 175 रन |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 160 रन |
| हाईएस्ट स्कोर | 287/3 (SRH vs RCB) |
| लोएस्ट स्कोर | 82/10 (RCB vs KKR) |
इससे पहले मैच में ऐसी थी पिच
इस मैदान पर इस सीजन का पहला मैच आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था, जिसमें आरसीबी ने जीत दर्ज की थी। जबकि इस मैच में पिच ने बल्लेबाजों की ज्यादा मदद की थी और दोनों टीमों ने 200 रन के स्कोर को पार किया था। हालांकि उस मैच में गेंदबाजों को विकेट भी मिले थे, लेकिन काफी महंगे साबित हुए थे।
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।





