Lowest Score in ODI: वनडे में सबसे कम स्कोर बनाने वाली 10 टीमें, लिस्ट में ये धाकड़ टीम भी शामिल

By Parmjeet

Updated On:

Follow Us

Lowest Score in ODI in Hindi: आमतौर पर वनडे क्रिकेट को भी टेस्ट फॉर्मेट की तरह उच्च स्कोर के लिए जाना जाता है, मगर कई बार टीमों ने बहुत ही कम स्कोर बनाकर शर्मनाक हरकत की है। कुछ टीमें ऐसी भी है जो सिर्फ 50 रन भी नहीं बना पाई है, तो आइए odi में सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीमों के बारे में जान लेते है और वनडे में भारत का सबसे कम स्कोर क्या है ये भी देख लेते है।

Lowest Score in ODI

ODI में सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीम

1. जिम्बाब्बे

वनडे क्रिकेट के इतिहास में जिम्बाब्बे एक ऐसी टीम है, जो odi में सबसे कम स्कोर (Lowest Score in ODI Cricket) बनाने के साथ ही सबसे ज्यादा बार यह कारनामा कर चुकी है। हालांकि जिम्बाब्बे को बड़ा उलटफेर करने के लिए जाना जाता है, क्योंकी इसने कई बार बड़ी टीमों को अहम मौके पर हराया है जिसमें भारत भी शामिल है। अगर वनडे फॉर्मेट की बात करें तो जिम्बाब्बे हमेशा से ही बाकी टीमों को परेशान करती आई है, मगर कई बार इसने घुटने भी टेके है। साल 2004 की बात करें तो 25 अप्रैल को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्बे की पुरी टीम सिर्फ 35 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)

जिम्बाब्बे ने यह स्कोर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में बनाया था और कोई भी खिलाड़ी 10 रन से ज्यादा नहीं बना सका था। वहीं श्रीलंका की तरफ से चामिंडा वास ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए थे और एक विकेट के नुकसान पर इस मैच को अपने नाम कर लिया था। जिम्बाब्बे का यह 35 रन का स्कोर अभी तक वनडे क्रिकेट का सबसे कम स्कोर (odi me sabse kam run banane wali team) है।

2. यूएसए

वनडे में सबसे कम रन (odi me sabse kam score) बनाने वाली टीमों की लिस्ट में यूएसए दूसरे नंबर पर आती है। हालांकि यूएसए की टीम क्रिकेट इतिहास में ज्यादा पुरानी नहीं है और पिछले कुछ सालों से ही अपना नाम बनाने में कामयाब हुई है। अगर इस टीम की बात करें तो खिलाड़ियों में अनुभव की काफी कमी है और धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। यूएसए ने 12 फरवरी 2020 को odi का सबसे कम स्कोर बनाया था और यह मैच नेपाल के खिलाफ खेला गया था।

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएसए की टीम 12 ओवर में सिर्फ 35 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी और नेपाल ने इस मैच को 5 ओवर में ही अपने नाम कर लिया था। नेपाल की तरफ से संदीप लामिछाने ने 6 विकेट लेकर यूएसए की कमर तोड़ दी थी।

ये भी पढ़ें- ODI में सबसे ज्यादा बार 400 रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट देखें, भारतीय टीम ने तो कमाल कर दिया

3. कनाडा

क्रिकेट इतिहास में कनाडा की टीम भले ही ज्यादा नाम नहीं बना पाई है, मगर काफी सालों से क्रिकेट खेलती आ रही है। कनाडा की टीम ने वर्ल्ड कप भी खेला हुआ है, लेकिन जीतने में कामयाब नहीं हुई है। कनाडा ने वनडे क्रिकेट में तीसरा सबसे कम स्कोर(sabse kam score odi mein) भी वर्ल्ड कप में ही बनाया था। साल 2003 में खेले गए वर्ल्ड कप में कनाडा की पुरी टीम 18.4 ओवर में सिर्फ 36 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी।

यह मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला गया था, जिसमें कनाडा के 6 खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल पाए थे और श्रीलंका ने सिर्फ पांचवे ओवर में मैच अपने नाम कर लिया था।

ये भी पढ़ें- एशिया कप के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टॉप-5 टीमें, भारत का स्कोर जाने

ODI Lowest Score List in Hindi-

टीमस्कोरखिलाफसाल
ज़िम्बाब्वे35श्रीलंका2004
संयुक्त राज्य अमेरिका35नेपाल2020
कनाडा36श्रीलंका2003
ज़िम्बाब्वे38श्रीलंका2001
पाकिस्तान43वेस्ट इंडीज1993
श्रीलंका43दक्षिण अफ्रीका2012
ज़िम्बाब्वे44बांग्लादेश2009
कनाडा45इंग्लैंड1979
नामीबिया45ऑस्ट्रेलिया2003
श्रीलंका50भारत2023

ODI में भारत का सबसे कम स्कोर (Top 10 India Lowest Score in ODI)-

स्कोरविपक्षी टीममैदानतारीखपरिणाम
54श्रीलंकाशारजाह29 अक्टूबर 2000हार
63ऑस्ट्रेलियासिडनी8 जनवरी 1981हार
78श्रीलंकाकानपुर24 दिसंबर 1986हार
79पाकिस्तानसियालकोट13 अक्टूबर 1978हार
88न्यूज़ीलैंडदाम्बुला10 अगस्त 2010हार
91दक्षिण अफ्रीकाडरबन22 नवंबर 2006हार
92न्यूज़ीलैंडहैमिल्टन31 जनवरी 2019हार
100ऑस्ट्रेलियासिडनी14 जनवरी 2000हार
100वेस्टइंडीजअहमदाबाद16 नवंबर 1993हार
103श्रीलंकादाम्बुला22 अगस्त 2010हार

Cricket News in Hindi और Latest Cricket News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Cricgyan News Hindi पर. Cricket News और IPL 2026 News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

FAQ-

1. ODI में सबसे कम स्कोर किसका है?

Ans. जिम्बाब्वे

2. भारत का ODI में सबसे कम स्कोर क्या है?

Ans. 54 रन

3. ODI में सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीम कौनसी है?

Ans. जिम्बाब्वे

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित