KKR vs RR में से किसका पलड़ा है भारी? हेड टू हेड और पिछले 5 मैचों के चौंकाने वाले आंकड़े

By Parmjeet

Updated On:

Follow Us

KKR vs RR Head to Head in IPL: आईपीएल के इतिहास में कुछ टीमें ऐसी रही है, जिनके बीच हमेशा काटें की टक्कर होती आई है और इन टीमों में सबसे ऊपर केकेआर बनाम आरआर का नाम आता है। इसलिए जब भी ये दोनों टीमें मैदान पर उतरती हैं, तो फैंस को रोमांच की गारंटी मिलती है। मगर फैंस 19 अप्रैल को खेले जाने वाले मुकाबले से पहले जानना चाहते है की आंकड़ों की जंग में आखिर किसका पलड़ा भारी है और पिछले 5 मैचों में कौन आगे है।

KKR vs RR Head to Head in IPL History Hindi

KKR vs RR Head to Head Reocrd

केकेआर और राजस्थान रॉयल्स ये दोनों ही आईपीएल की पुरानी और चर्चित टीमें है और जब भी इनके बीच मुकाबला खेला जाता है तो जबरदस्त रोमांच होता है। इसलिए अभी तक दोनों के बीच खेले गए 32 मुकाबलों में में मामूली अंतर है, लेकिन फिर भी केकेआर का पलड़ा भारी है। इन मुकाबलों में कोलकाता नाईट राइडर्स ने 16 मैचों में बाजी मारी है, जबकी राजस्थान को 14 मैचों में जीत मिली है और दो मुकाबले रद्द भी हुए है। भले ही हेड टू हेड में केकेआर आगे है, लेकिन जिस तरह से राजस्थान पिछले कुछ सीजन में निखर कर आई है, उसने इस अंतर को बहुत कम कर दिया है।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)
  • KKR की जीत: 2

  • RR की जीत: 2

  • कोई परिणाम नहीं: 1

यह भी पढ़ें- IPL 2026: क्या अब KKR का सफर खत्म? लगातार 6वीं हार के बाद पॉइंट्स टेबल में मचा हाहाकार!

KKR vs RR पिछले 5 मैचों का लेखा-जोखा

अक्सर टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड और पिछले 5 मैचों के आंकड़ों में काफी अंतर देखने को मिलता है, क्योंकि सबसे ज्यादा जरूरी वर्तमान फॉर्म को समझना होता है। इसलिए पिछले 5 मैचों में दोनों टीमों का रिकॉर्ड 2-2 की बराबरी का है और एक मैच रद्द हुआ है। इसके अलावा इनमें 3 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर खेले गए है, जिनमें से 2 मैच राजस्थान ने जीते है।

सालविजेता
जीत का अंतर
2025KKR8 विकेट से
2025KKR1 रन से
2024RR2 विकेट से
2024
मैच रद्द
2023RR9 विकेट से

यह भी पढ़ें- KKR vs RR Dream11 Team: प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट देखें, वैभव नहीं केकेआर के ये खिलाड़ी पड़ेगा भारी

KKR vs RR हाईएस्ट स्कोर

अगर इन दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर देखें तो, इनमें भी कांटे की टक्कर साफ नजर आती है। साल 2024 के आईपीएल में दोनों ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर एक ही मैच में हाईएस्ट स्कोर बनाया था। इस मुकाबले में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुनील नरेन के तूफानी शतक की बदौलत 223 रन का विशाल स्कोर बनाया था और राजस्थान ने 224 रन बनाकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया था।

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित