KKR की हार का ‘विलेन’ कौन? जीत की दहलीज पर फिर फिसली कोलकाता, देखें मैच का पूरा हाल

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

IPL 2026 KKR vs GT Match Highlights: आईपीएल 2026 का ये सीजन अभी तक केकेआर के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है और लगातार मिल रही हार के बाद अब प्लेऑफ की उम्मीदें भी कम होती जा रही है। कल नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में एक बार फिर कोलकाता जीत के बेहद करीब आकर हार गई। यह हार न केवल पॉइंट्स टेबल में टीम की स्थिति को और खराब करती है, बल्कि यह सवाल भी खड़ा करती है कि आखिर जीत की दहलीज पर केकेआर बार-बार क्यों फिसल रही है।

IPL 2026 KKR vs GT Match Highlights

क्या केकेआर की हार का ‘विलेन’ कोई खिलाड़ी है?

दरअसल आईपीएल 2026 में केकेआर की जो स्तिथि बनी हुई है, उसके हिसाब से किसी एक खिलाड़ी के पर हार का ठीकरा नहीं फोड़ा जा सकता है। केकेआर इन मुकाबलों में जीत के करीब पहुंचकर हारी है और इस मैच में भी जीत के बेहद करीब थी, लेकिन टीम में कुछ कमियां है जो अब धीरे-धीरे उजागर हो रही है।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)
  • दरसअल केकेआर ने 180 रन का जो स्कोर बनाया था, वो नरेंद्र मोदी जैसे बड़े स्टेडियम पर बनाना इतना आसान नहीं है, लेकिन उसके गेंदबाज इस मुकाबले में स्कोर को डिफेंड करने में नाकाम रहे। जब उन्हें आखिरी ओवरों में गुजरात पर दबाव बनाना था, तब टीम ने ढीली गेंदबाजी की और टीम को हार की तरफ धकेल दिया।
  • इसके अलावा केमरून ग्रीन की शानदार बल्लेबाजी के बाद भी, निचले क्रम के बल्लेबाजों का साथ न मिल पाना केकेआर के लिए भारी पड़ा है। अगर केकेआर 200 रन से ज्यादा का स्कोर बनाने में कामयाब रहती तो इस मुकाबले को अपने नाम कर सकती थी।
  • वहीं टीम की रणनीति भी कमजोर दिख रही थी और शुभमन गिल का विकेट न निकाल पाना केकेआर की हार का सबसे बड़ा कारण रहा।

यह भी पढ़ें- KKR vs RR में से किसका पलड़ा है भारी? हेड टू हेड और पिछले 5 मैचों के चौंकाने वाले आंकड़े

मैच के ‘हीरो’ जिन्होंने महफिल लूटी

अहमदाबाद में खेले गए इस मुकाबले में भले ही केकेआर हार गई हो, लेकिन मैच में फैंस को कुछ ऐसी पारियां दिखीं जो उन्हें लंबे समय तक याद रहने वाली है।

  1. शुभमन गिल (GT): पिछले कुछ मैचों से गिल का बल्ला शांत चल रहा था, लेकिन केकेआर के खिलाफ उन्होंने अपनी कलाइयां खोली और 50 गेंदों पर शानदार 86 रन की पारी खेली। उन्होंने न केवल संभलकर खेला, बल्कि जरूरत पड़ने पर बड़े शॉट्स भी खेले।

  2. केमरून ग्रीन (KKR): केकेआर ने जिस उम्मीद से ग्रीन को खरीदा था, वें अभी तक उसके मुताबिक खरा नहीं उतर पाए थे। मगर गुजरात के खिलाफ अकेले योद्धा की तरह लड़े। उन्होंने 55 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली, लेकिन बाकी खिलाड़ियों का साथ नहीं मिल पाया।

  3. कगिसो रबाडा (GT): गुजरात की तरफ से गिल के अलावा रबाडा ने भी मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई है और 29 रन देकर 3 विकेट लिए और केकेआर की कमर तोड़ दी।

यह भी पढ़ें- IPL 2026: क्या अब KKR का सफर खत्म? लगातार 6वीं हार के बाद पॉइंट्स टेबल में मचा हाहाकार!

केकेआर का सफर अब आगे क्या?

पॉइंट्स टेबल में लगातार 6वीं हार के बाद कोलकाता के लिए प्लेऑफ की राह अब लगभग नामुमकिन सी लग रही है। अब टीम के लिए हर मैच एक ‘करो या मरो’ की स्थिति में है, इसलिए बाकी के मैचों में टीम में बड़े बदलाव की जरूरत है।

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित