PBKS vs LSG Dream11 Prediction: अय्यर बनाम पंत? मुल्लांपुर की पिच पर कौन मचाने वाला है तबाही, एक्सपर्ट से जानें

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

PBKS vs LSG Dream11 Prediction in Hindi: आईपीएल 2026 के इस सीजन में आज फिर एक रोमांचक मुकाबला खेला जाना है, जो कि पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा। इस समय श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब की टीम बेहतरीन लय में दिख रही है, वहीं ऋषभ पंत की लखनऊ की टीम को वापसी की दरकार है।

PBKS vs LSG Dream11 Prediction

पंजाब बनाम लखनऊ (PBKS vs LSG Dream11 Prediction 2026)

अगर मौजूदा समय में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो पंजाब बेहतर स्तिथि में दिख रही है। अभी तक पंजाब किंग्स ने 5 मुकाबले खेले है, जिनमें से 4 में जीत दर्ज की है और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। इसलिए 9 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है। वहीं लखनऊ ने भी 5 मैच खेले है, जिनमें से 2 जीते है और तीन में हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल लखनऊ 4 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में आठवें पायदान पर बनी हुई है।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)
स्थानटीममैचजीतहारNRअंकNRR
1PBKS54019+1.067
2RCB64208+1.171
3RR54108+0.889
4SRH63306+0.566
5DC53206+0.310
6GT53206+0.018
7CSK62404-0.78
8LSG52304-0.804
9MI51402-1.076
10KKR60511-1.149

PBKS vs LSG पिच रिपोर्ट

पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा, जो की पंजाब का होम ग्राउंड भी है। वहीं इस मैदान पर आईपीएल 2026 का यह तीसरा मैच खेला जा रहा है, इसलिए अब इस पिच का माहौल पता लग चुका है।

  • बल्लेबाजी: इस मैदान की आउटफील्ड बहुत तेज है और बाउंड्री छोटी है। गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है, जिससे छक्के-चौकों की बारिश देखने को मिलती है। इसलिए यहां खेले जा चुके दो मैचों में अच्छा स्कोर बना है।
  • गेंदबाजी: शुरुआती ओवर्स में नई गेंद से स्विंग मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है तो गेंदबाजों के लिए मुश्किल पैदा हो जाती है।
  • ओस फैक्टर: इस समय गर्मी का मौसम चल रहा है, इसलिए रात के मुकाबले में ओस ज्यादा नहीं गिरने वाली है। मगर फिर भी टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी को चुन सकता है।

PBKS vs LSG संभावित प्लेइंग 11

Punjab Kings- प्रभसिमरन सिंह (WK), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (C), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

Lucknow Super Giants- एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (C), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी (WK), मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव

यह भी पढ़ें- KKR vs RR Pitch Report: ईडन गार्डन्स की पिच का असली सच, बल्लेबाज बनेंगे विलेन या गेंदबाज करेंगे कमाल?

आज के मुकाबले के की-प्लेयर्स

आज के मैच में इन खिलाड़ियों पर सभी की नजरें होंगी, इन्हें अपनी टीम में जगह जरूर दें:

  • प्रभसिमरन सिंह (PBKS): पंजाब का यह सलामी बल्लेबाज सभी मैचों में रन बना रहा है और शानदार फॉर्म में है।

  • श्रेयस अय्यर (PBKS): पिछले कुछ मैचों में अय्यर का बल्ला खूब चला है और मुल्लांपुर की बेहतरीन पिच पर बड़ी पारी खेल सकते है।

  • मिशेल मार्श (LSG): अनुभव और बड़े शॉट्स लगाने की काबिलियत के कारण मिचेल मार्श मुल्लांपुर की पिच पर घातक हो सकते हैं।

  • अर्शदीप सिंह (PBKS): पंजाब के लिए हमेशा संकटमोचक बने अर्शदीप सिंह इस मुकाबले में 3-4 विकेट निकाल सकते है।

  • मोहम्मद शमी (LSG): गेंदबाजी में लखनऊ के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी प्रिंस यादव इस मैच में बड़ा रोल अदा कर सकते है।

नोट- टॉस के बाद दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और fantasy टीम जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को जॉइन करें।

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित