GT vs MI Dream11 Prediction 2026: अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम एक बार फिर से आईपीएल 2026 के बड़े मुकाबले का आयोजन करने जा रहा है। यह मुकाबला आज शाम को गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा और हम आपके लिए इस मैच की पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 के साथ एक्सपर्ट द्वारा बताए गए उन खिलाड़ियों की लिस्ट लेकर आए है जो अच्छा प्रदर्शन कर सकते है।

गुजरात बनाम मुंबई (GT vs MI Dream11 Prediction)
आईपीएल 2026 का ये सीजन अभी तक दोनों टीमों के अनुसार नहीं रहा है और दोनों ही पॉइंट्स टेबल में टॉप 5 से बाहर चल रही है। हालांकि मुंबई के मुकाबले गुजरात टाइटंस बेहतर स्तिथि में है और 5 मैचों में 3 जीत के बाद उसके 6 अंक हो चुके है। इसलिए इस मुकाबले को जीत जाती है तो पॉइंट्स टेबल की टॉप 5 टीमों में शामिल हो जाएगी। जबकी मुंबई इस समय 2 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर है और उसे अपनी इज्जत बचाने के लिए इस मुकाबले को जीतना जरुरी है।
GT vs MI आज की पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर आईपीएल 2026 का तीसरा मैच खेला जा रहा है, इसलिए हम आपको पहले दोनों मैचों में पिच का बर्ताव कैसा रहा है इसके बारे में बताने वाले है।
- इस मैदान पर पहला मैच 4 अप्रैल को राजस्थान और गुजरात के बीच खेला गया था और इस मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाएं थे। वहीं दूसरी तरफ गुजरात लक्ष्य का पीछा करते हुए मुकाबला हार गई थी, लेकिन वह भी 204 रन बनाने में कामयाब हुई थी।
- जबकी दूसरा मैच 17 अप्रैल को केकेआर और गुजरात के बीच खेला गया था और इसमें भी 180 रन से ज्यादा का स्कोर बना था। इसलिए पहले दोनों मैचों में पिच की स्तिथि को देखते हुए एक्सपर्ट का मानना है की इस मुकाबले में भी पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलने की पूरी संभावना है और एक अच्छा स्कोर बन सकता है।
- वहीं दोनों मैचों में गेंदबाजों का प्रदर्शन देखें तो उनकी खूब पिटाई हुई है और पेसर्स को 16 विकेट मिले है, जबकी स्पिनर्स को 11 विकेट मिले है। इस पिच पर भले ही गेंदबाज महंगे साबित होते है, लेकिन उन्हें विकेट भी मिल जाती है।
GT vs MI हेड टू हेड रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस भले ही आईपीएल की सबसे सफल टीम मानी जाती है, लेकिन जब भी गुजरात के साथ खेलती है तो उसकी हवा टाइट हो जाती है। इसलिए अभी तक खेले गए 8 मुकाबलों में से सिर्फ 3 ही जीत पाई है और 5 बार गुजरात ने जीत दर्ज की है। जबकी इसी मैदान पर 4 बार आमने-सामने हुई है और सभी में गुजरात ने ही बाजी मारी है।
GT vs MI पिछले 5 मैचों का रिकॉर्ड और हाईएस्ट स्कोर
गुजरात और मुंबई के पिछले 5 मैचों में भी एकतरफा मुकाबले खेले गए है और इनमें से 4 गुजरात ने जिते है और एक मुंबई ने जीता है। जबकी हाईएस्ट स्कोर की बात करें तो एक-दूसरे के खिलाफ गुजरात का 233 रन का है और मुंबई का 228 रन का है।
नोट- टॉस के बाद दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और fantasy टीम जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को जॉइन करें।
ये भी पढ़ें- PBKS vs LSG Dream11 Prediction: अय्यर बनाम पंत? मुल्लांपुर की पिच पर कौन मचाने वाला है तबाही, एक्सपर्ट से जानें
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।





