IPL 2026 SRH Schedule Hindi: आईपीएल की सबसे खूंखार टीम बन चुकी सनराइजर्स हैदराबाद आगामी सीजन के लिए कोहराम मचाने को तैयार है। अब हैदराबाद की टीम आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी होने के बाद नेट पर प्रैक्टिस करने के साथ नई रणनीति और जोश के साथ मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। बीसीसीआई ने पुष्टि की है कि इस सीजन का आगाज 28 मार्च 2026 को बेंगलुरु में होगा और सनराइजर्स हैदराबाद का पहला मुकाबला भी इसी दिन आरसीबी के साथ खेला जाएगा। हालांकि पहले फेज में सिर्फ 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है, इसलिए अब हैदराबाद के बाकी के मैचों की लिस्ट (SRH Match List 2026) भी सामने आ गई है।

सनराइजर्स हैदराबाद का शेड्यूल (IPL 2026 SRH Schedule)
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पिछला सीजन इतना खास नहीं रहा था, लेकिन उससे पहले वाले दोनों सीजन में टीम ने खूब कोहराम मचाया था। हैदराबाद की टीम में एक से बढ़कर एक धाकड़ बल्लेबाज शामिल है, जिनमें अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन शामिल है। हालांकि इस बार भी टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किए है और फ्रेंचाइजी ने अपने पुराने खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। तो आइए अब आईपीएल 2026 सनराइजर्स हैदराबाद का शेड्यूल और टाइम टेबल (srh ka schedule 2026) जान लेते हैं।
IPL 2026 SRH Match List & Time Table-
| मैच | तारीख | मुकाबला | स्थान | समय |
| 1 | 28 मार्च | RCB vs SRH | बेंगलुरु | 7:30 PM |
| 2 | 02 अप्रैल | KKR vs SRH | कोलकाता | 7:30 PM |
| 3 | 05 अप्रैल | SRH vs LSG | हैदराबाद | 3:30 PM |
| 4 | 11 अप्रैल | PBKS vs SRH | मुल्लांपुर | 3:30 PM |
होमग्राउंड के मुकाबले
आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद अपना पहला (SRH First Match 2026) मुकाबला बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलने वाली है और दूसरा मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेलने वाली है। इन 20 मैचों के शेड्यूल में हैदराबाद के कुल चार मुकाबले होने है और इनमें से सिर्फ 1 मैच ही अपने होमग्राउंड पर खेलेगी। हैदराबाद का राजीव गांधी स्टेडियम सनराइजर्स के लिए काफी लकी रहा है और टीम ने यहां रनों का अंबार भी लगाया हुआ है। ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी इस मैदान पर आते ही तबाही मचाना शुरू कर देती है।
सनराइजर्स हैदराबाद की रणनीति सबसे अलग
आगामी सीजन के लिए हैदराबाद की टीम कई बड़ी रणनीति के साथ मैदान पर उतरने वाली है और पिछले सीजन में की गई गलतियों को नहीं दोहराना चाहती है।
- हैदराबाद के पास हेड और अभिषेक की जोड़ी है, जो पावरप्ले में किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने की क्षमता रखती है।
- जबकी इनका साथ देने के लिए 3 नंबर पर ईशान किशन उतरने वाले है, जो इस समय काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे है।
- पिछले कुछ सीजन की तरह आईपीएल 2026 में भी सनराइजर्स हैदराबाद का फोकस बड़े स्कोर पर रहने वाला है, ताकी विपक्षी टीम पर आसानी से दबाव बनाया जाएं।
ये भी पढ़ें- IPL 2026 KKR Match List: केकेआर का पूरा शेड्यूल और टाइम-टेबल देखें, इस तारीख को होगा पहला मुकाबला
आईपीएल 2026 सनराइजर्स हैदराबाद की खूंखार स्क्वाड
SRH Squad 2026: पैट कमिंस, नितीश कुमार रेड्डी, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, ब्रायडन कारसे, जयदेव उनादकट, शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, सलिल अरोड़ा, क्रेन्स फुलेट्रा, प्रफुल्ल हिंगे, अमित कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स
नोट: यह लिस्ट (ipl 2026 srh ka schedule) बीसीसीआई ने जारी किए 20 मैचों के शेड्यूल के आधार पर है। चुनाव के कारण बाकी के मैचों की लिस्ट भी जल्द ही जारी होने वाली है, इसलिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहें।
IPL 2026 Schedule और Latest IPL 2026 News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Cricgyan Cricket News के साथ जुड़े रहें।
FAQ-
आईपीएल 2026 में SRH का पहला मैच कब है?
आईपीएल 2026 में SRH का पहला मैच 28 मार्च को आरसीबी के साथ है।
आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का पहला मैच कहाँ होने वाला है?
आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का पहला मैच 28 मार्च को बेंगलुरु में होने वाला है।
आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान कौन है?
आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान पैट कमिंस को बनाया गया है।
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।





