T20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी, लिस्ट में रोहित शर्मा का नंबर जाने

By Parmjeet

Updated On:

Follow Us

Fastest Century in T20 World Cup in Hindi: टी20 फॉर्मेट को क्रिकेट की दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल माना जाता है और दर्शक इसे देखना बहुत पसंद करते हैं। टी20 को खासतौर पर तेजतर्रार तरीके से खेला जाता है और इसमें चौके-छक्कों की बारिश होती है। इसके साथ ही इसमें युवा खिलाड़ियों को मौका मिलता है, जो कम उम्र में ही अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहते है। इन्हीं में से कुछ खिलाड़ी ऐसे भी है, जिन्होंने अपने बल्ले से टी 20 क्रिकेट और टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक(T20 Fastest Century) जड़ा है और इनकी लिस्ट नीचे दी गई है।

Fastest Century in T20 World Cup in Hindi

T20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी

पहले टी20 क्रिकेट में कुछ गिने चुने-देश ही शामिल थे, मगर अब बहुत सारे देशों को इंटरनेशनल स्तर पर शामिल किया गया है। इनमें से कुछ देश तो बिल्कुल छोटे है, लेकिन उनके खिलाड़ियों ने बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स बनाएं है। तो आइए टी 20 क्रिकेट और टी20 वर्ल्ड कप में में सबसे तेज शतक(t20 mein sabse tej shatak) लगाने वाले 10 खिलाड़ी कौन है, इनके बारे में जान लेते है-

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)

1. साहिल चौहान

एस्टोनिया के बल्लेबाज साहिल चौहान टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज शतक लगाकर नए बादशाह बन गए हैं। साहिल का यह शतक इंटरनेशनल स्तर के साथ ही टी20 क्रिकेट का सबसे तेज शतक है, जो उन्होंने साल 2024 में साइप्रस के खिलाफ जड़ा था। एक द्विपक्षीय श्रृंखला के दौरान खेले गए इस मैच में साहिल चौहान ने सिर्फ 27 गेंदों पर शतक ठोककर क्रिकेट जगत को हिला डाला था। उन्होंने अपनी इस तूफानी पारी में 41 गेंदों पर नाबाद 144 रन बनाएं थे, जिसमें 6 चौके और 18 ताबड़तोड़ छक्के जड़े थे और उनका स्ट्राइक रेट 351.21 का रहा था।

2. जान निकोल लॉफ्टी-ईटन

नामीबिया के इस क्रिकेटर ने महज 22 साल की उम्र में ही टी20 क्रिकेट का सबसे तेज शतक ठोक डाला था, मगर बाद में साहिल चौहान इनसे आगे निकल गए थे। जान निकोल ने एक त्रिकोणीय सीरीज के दौरान नेपाल के खिलाफ 33 गेंदों में शतक पूरा कर लिया था। इस मैच में जान निकोल 101 रन बनाकर नाबाद रहे थे और नामीबिया ने यह मैच 20 रन से जीता था।

ये भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-10 लिस्ट में सिर्फ इतने भारतीय खिलाड़ी

3. फिन एलन

हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड न्यूज़ीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज फिन एलन ने बनाया है। एलन का ये शतक टी20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक (t20 World Cup fastest century) भी बन गया है और उन्होंने ये कारनामा साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में किया है। इस मैच में एलन ने तूफानी पारी खेलते हुए मात्र 33 गेंदों पर शतक जड़ा है, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के भी लगाएं है।

4. कुशल मल्ला

नेपाल के इस उभरते हुए क्रिकेटर ने सिर्फ 19 साल की उम्र में टी20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई थी। साल 2023 में एशियाई खेलों के दौरान कुशल मल्ला ने सिर्फ 34 गेंदों पर यह कारनामा किया था। चीन के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले उन्होंने नाबाद 137 रन की पारी खेली थी, जिसमें 8 चौके और 12 छक्के जड़े थे। कुशल मल्ला का यह शतक टी20 क्रिकेट का चौथा सबसे तेज और नेपाल के लिए पहला सबसे तेज शतक है। इसके साथ ही नेपाल ने टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर(314/3) और सबसे बड़ी जीत(273 रन) भी इसी मैच में दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें- विराट कोहली का IPL में हाईएस्ट स्कोर यहां देखें, गेंदबाजों का कर दिया था बुरा हाल

T20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज की लिस्ट-

खिलाड़ी का नामगेंदेंकुल रनकिसके खिलाफचौके-छक्केसाल
साहिल चौहान (EST)27144*साइप्रस6/182024
मुहम्मद फहाद (TUR)29120बुल्गारिया10/122025
जान निकोल लोफ्टी-ईटन (NAM)33101नेपाल11/82024
सिकंदर रज़ा (ZIM)33133*गाम्बिया7/152024
फिन एलन (NZ)33100*दक्षिण अफ्रीका10/82026
कुशल मल्ला (NEP)34137*मंगोलिया8/122023
डेविड मिलर (SA)35101*बांग्लादेश7/92017
रोहित शर्मा (IND)35118श्रीलंका12/102017
सुदेश विक्रमशेखरा (CZE)35104*तुर्की8/102019
अभिषेक शर्मा (IND)37135इंग्लैंड7/132025

T20 World Cup में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज की लिस्ट-

खिलाड़ी का नामगेंदेंकुल रनकिसके खिलाफचौके-छक्केसाल
फिन एलन (NZ)33100*दक्षिण अफ्रीका10/82026
क्रिस गेल (WI)47100*इंग्लैंड5/112016
क्रिस गेल (WI)50117दक्षिण अफ्रीका7/102007
हैरी ब्रूक (ENG)50100पाकिस्तान10/42026
ब्रेंडन मैकुलम (NZ)51123बांग्लादेश11/72012
रिले रूसो (SA)52109बांग्लादेश7/82022
पथुम निसांका (SL)52100*ऑस्ट्रेलिया10/52026
साहिबजादा फरहान (PAK)57100*नामीबिया11/42026
अहमद शहजाद (PAK)58111*बांग्लादेश10/52014
युवराज शर्मा (CAN)58110न्यूजीलैंड11/62026

क्रिकेट की खबरों के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को भी जॉइन करें- join now

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित