RCB vs GT Dream11 Prediction in Hindi: आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला पिछली बार की चैंपियन टीम आरसीबी और एक बेहतरीन टीम के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला 24 अप्रैल को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जो की आरसीबी का होम ग्राउंड भी है। मगर इसके बावजूद उसे इस मुकाबले में गुजरात से कड़ी टक्कर मिल सकती है। तो आइए अब मैच के लिए पिच रिपोर्ट और बाकी सभी आंकड़े (GT vs RCB Today Match Prediction) जान लेते है।

आरसीबी बनाम गुजरात (RCB vs GT Dream11 Prediction 2026)
आईपीएल 2026 का ये सीजन लगभग दोनों टीमों के लिए बराबर ही रहा है, मगर आरसीबी अभी भी पॉइंट्स टेबल में गुजरात से ऊपर बनी हुई है। आरसीबी ने अभी तक 6 मुकाबले खेले है, जिनमें 4 जीते है और 2 हारे है, इसलिए अब उसके 8 अंक है और पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर बनी हुई है। जबकी गुजरात के 6 मैचों में 6 अंक है और पॉइंट्स टेबल में भी छठे पायदान पर है। अगर दोनों टीमों का पिछला मुकाबला देखें तो दोनों को उनमें हार मिली है, मगर इसके बावजूद भी हौंसला बना हुआ है।
RCB vs GT Pitch Report Today Match
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा और मैदान की पिच को रन बनाने के लिए सबसे आसान माना जाता है। मगर हम आपको आईपीएल 2026 में इस मैदान पर अभी तक खेले गए 4 मैचों में पिच ने किसका साथ दिया है, उसके अनुसार पिच रिपोर्ट बताने वाले है।
- चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर आईपीएल 2026 का पहला मैच ही खेला गया था, जिसमें आरसीबी और हैदराबाद आमने-सामने हुई है। इस मुकाबले में पिच ने मैच शुरू होते ही बल्लेबाजों का साथ देना शुरू कर दिया था और दोनों पारियों में खूब मदद की थी। इस मैच में 200 रन से ज्यादा का स्कोर बना था और आरसीबी ने सिर्फ 15.4 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया था।
- जबकी इस पिच पर 5 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में भी पिच से बल्लेबाजों को मदद मिली थी और आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 रन का विशाल स्कोर बनाया था। जबकी बाकी के दो मैचों में पिच संतुलित रही थी, जिनमें बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका भी मिला था और गेंदबाजों को विकेट भी हासिल हुई थी।
- अगर इन 4 मैचों में गेंदबाजों की बात करें तो उनकी खूब पिटाई हुई है, मगर साथ में विकेट भी मिले है। इन मैचों में गेंदबाज भले ही महंगे साबित हुए है, लेकिन मैच को जिताने में उनका भी अहम योगदान रहा है। इन चारों मैचों में पेसर्स को 36 विकेट मिले है, जबकी स्पिनर्स को सिर्फ 16 विकेट ही मिल पाएं है।
संभावित प्लेइंग 11 (RCB vs GT Playing 11 2026)
RCB: विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (C), जितेश शर्मा (WK), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड
GT: शुभमन गिल (C), साई सुदर्शन, जोस बटलर (WK), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा
यह भी पढ़ें- IPL 2026 Most Runs: ऑरेंज कैप की लेटेस्ट लिस्ट, जानिए कौन है नंबर 1 बल्लेबाज?
तबाही मचाने वाले खिलाड़ी ( RCB vs GT Key Players/Top Picks)
विराट कोहली (RCB): कोहली हमेशा ही चिन्नास्वामी पर रन बनाते आए है और आज एक बड़ी पारी खेल सकते है।
शुभमन गिल (GT): गुजरात के कप्तान गिल अपनी फॉर्म में लौट चुके है और आरसीबी के सामने पूरा भार इन्हीं के कंधों पर टिका हुआ है और इस मैच में 50 से ज्यादा रन बना सकते है।
रजत पाटीदार (RCB): इस मैदान की छोटी बॉउंड्री का सबसे ज्यादा फायदा पाटीदार ही उठाते है और इस मैच में एक तूफानी पारी खेल सकते है।
राशिद खान (GT): भले ही पिच गेंदबाजों के लिए मुश्किल हो, लेकिन राशिद अपनी चतुराई से विकेट निकाल सकते हैं।
जोश हेज़लवुड: इस पिच पर पेसर्स का रिकॉर्ड देखते हुए जोश हेज़लवुड आज बड़े विकेट टेकर बन सकते है।
यह भी पढ़ें- MI vs CSK Playing11: क्या वानखेड़े में होगी धोनी और रोहित की वापसी? जानें आज के सबसे बड़े मुकाबले का अपडेट!
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।





