IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम पिच रिपोर्ट, टॉस की भूमिका और पिछले रिकॉर्ड्स देखें

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

M. Chinnaswamy Stadium Pitch Report: आईपीएल 2026 की शुरुआत बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम से होने जा रही है और पहला मैच 28 मार्च को आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। आईपीएल के इस सीजन में बेंगलुरु का यह मैदान कई मैचों की मेजबानी करने वाला है और जब इस मैदान का जिक्र होता है तो क्रिकेट फैंस के दिलों की धड़कनें अपने आप तेज हो जाती हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि IPL 2026 में चिन्नास्वामी की पिच कैसा बर्ताव करेगी, टॉस कितना अहम होगा और यहाँ के पुराने रिकॉर्ड्स क्या कहते हैं।

chinnaswamy-stadium-pitch-report-today-match-in-hindi

चिन्नास्वामी की पिच रिपोर्ट (M. Chinnaswamy Stadium Pitch Report)

आईपीएल के हर सीजन में इस मैदान पर बहुत सारे मैच खेले जाते है और इसकी पिच खिलाड़ियों को बहुत पसंद आती है। एक तरह से इसकी पिच को बल्लेबाजों के लिए ‘स्वर्ग’ भी कहा जाता है। यहाँ की पिच स्पाट होती है, जिसके कारण गेंद उछाल के साथ अच्छी तरह से बल्ले पर आती है।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)
  • बल्लेबाजों की मौज: चिन्नास्वामी की पिच शुरुआत के कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों के पक्ष में रहती है और उन्हें हल्की स्विंग मिल सकती है, लेकिन एक बार बल्लेबाज सेट हो जाता है तो फिर गेंदबाजों की शामत आती है।
  • छोटी बाउंड्री: इस मैदान की बाउंड्री बाकी मैदानों के मुकाबले काफी छोटी हैं और इसका सीधा फायदा पावर हिटर्स को मिलता है। कई बार हल्के हाथ से खेलने पर भी गेंद सीधा छक्के के लिए स्टैंड्स में जा गिरती है।
  • स्पिनर्स का संघर्ष: यह पिच स्पिनर्स के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बनती है, क्योंकि यहां गेंद टर्न नहीं होती है। हालांकि बीच के ओवरों में लेग स्पिनर्स कुछ हद तक कारगर साबित हो सकते हैं, लेकिन कुल मिलाकर स्पिनर्स के लिए यहाँ रन बचाना सबसे बड़ी चुनौती होती है।

ये भी पढ़ें- RCB vs SRH Highest Score: जब चिन्नास्वामी में टूटा था वर्ल्ड रिकॉर्ड, हैदराबाद ने कूट दिए थे 287 रन!

टॉस की भूमिका

चिन्नास्वामी स्टेडियम पर पिच के साथ हर एक चीज का महत्व होता है और यहां टॉस जीतना आधा मैच जीतने के बराबर माना जाता है। यहां खेले जाने वाले मैचों में कप्तान टॉस जीतकर बिना सोचे ‘पहले गेंदबाजी’ करने का ही फैसला करता है।

  • चेज करने में आसानी: चिन्नास्वामी स्टेडियम पर लक्ष्य का पीछा करना हमेशा से आसान रहा है और पिच दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी के लिए ज्यादा मदद करती है।
  • ओस का रोल: बेंगलुरु में शाम के मैचों (7:30 PM) में अक्सर ज्यादा मात्रा में ओस गिरती है और इसी वजह से गेंद गीली हो जाती है, जिसके कारण दूसरी पारी में गेंदबाजों के लिए गेंद को ग्रिप करना बहुत मुश्किल हो जाता है।

चिन्नास्वामी स्टेडियम के IPL रिकॉर्ड्स-

रिकॉर्ड्सआंकड़े
कुल IPL मैच खेले गए100
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती43 बार
लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती53 बार
पहली पारी का औसत स्कोर175 रन
दूसरी पारी का औसत स्कोर160 रन
हाईएस्ट स्कोर
287/3 (SRH vs RCB)
लोएस्ट स्कोर
82/10 (RCB vs KKR)

ये भी पढ़ें- RCB vs SRH: दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड, हाईएस्ट स्कोर और पूरा लेखा-जोखा जानें, आज भी इस टीम का पलड़ा है भारी

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित