IPL 2026 PBKS Schedule: पंजाब किंग्स का पूरा शेड्यूल और मैच लिस्ट जारी, टाइम टेबल के अनुसार देखें सभी मुकाबले

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

IPL 2026 PBKS Schedule: बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के पहले चरण के लिए 20 मैचों का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके बाद पंजाब किंग्स का टाइम टेबल (PBKS ka Schedule 2026) भी सामने आ गया है। पिछली बार की उपविजेता टीम और श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स (PBKS) अपने अभियान की शुरुआत नए घरेलू मैदान और नए जोश के साथ करने वाली है।

ipl-2026-pbks-schedule-all-match-list-and-punjab-kings-time-table-hindi

पंजाब किंग्स का पहले फेज का शेड्यूल (IPL 2026 PBKS Schedule)

पिछले साल रनर-अप रही पंजाब किंग्स इस बार भी खिताब पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरने के लिए तैयार है और टीम में कई खूंखार खिलाड़ियों के साथ लौटी है। हालांकि पंजाब किंग्स में ज्यादा बदलाव नहीं हुए है और फ्रेंचाइजी का अभी भी पुराने खिलाड़ियों पर भरोसा बना हुआ है। वहीं आईपीएल 2026 का शेड्यूल आने के बाद पंजाब के पहले मैच (Punjab Kings First Match 2026) की बात करें तो 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के साथ होने वाला है।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)

IPL 2026 Punjab Kings Match List & Time Table-

मैच नंबरतारीखमुकाबलास्थानसमय
131 मार्च, मंगलवारPBKS vs GTमुल्लांपुर7:30 PM
203 अप्रैल, शुक्रवारCSK vs PBKSचेन्नई7:30 PM
306 अप्रैल, सोमवारKKR vs PBKSकोलकाता7:30 PM
411 अप्रैल, शनिवारPBKS vs SRHमुल्लांपुर3:30 PM

ये भी पढ़ें- IPL 2026 SRH Schedule: सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा शेड्यूल देखें, मैच लिस्ट और टाइम-टेबल भी जारी हुआ

पंजाब किंग्स का नया होम ग्राउंड और वेन्यू अपडेट

इस बार पंजाब किंग्स के प्रशंसकों के लिए खास खबर यह है कि टीम अपने घरेलू मैच मुल्लांपुर (महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़) में खेलेगी।

  • मुल्लांपुर: पंजाब किंग्स पहले चरण के शेड्यूल(Punjab Kings Schedule 2026) में यहां 2 मैच खेलने वाली है।

  • धर्मशाला: सीजन के दूसरे भाग में 3 घरेलू मैच धर्मशाला के खूबसूरत स्टेडियम में खेले जाने की संभावना है।

IPL 2026 में पंजाब किंग्स का नया अवतार

1. श्रेयस अय्यर और रिकी पोंटिंग की जोड़ी

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स एक नई रणनीति के साथ उतर रही है। कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग की जोड़ी ने पिछले साल पंजाब को फाइनल में पहुंचाया था और इस बार भी आक्रमक माइंडसेट तैयार किया है।

2. नई जर्सी और नया लोगो

हाल ही में टीम ने अपनी नई जर्सी लॉन्च की है, जिसमें पारंपरिक लाल और नीले रंगों के साथ एक ‘शेर’ का मोटिफ दिया गया है, जो टीम के साहस और आक्रामकता को दर्शाता है।

3. मजबूत स्क्वाड

पंजाब किंग्स इस बार भी मजबूत स्क्वाड के साथ मैदान पर उतरने वाली है और उसके पास अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं। वहीं मार्कस स्टोइनिस और मार्को यानसेन जैसे ऑलराउंडर्स टीम को जबरदस्त संतुलन प्रदान करते हैं।

ये भी पढ़ें- IPL 2026 RR Schedule: राजस्थान रॉयल्स का पूरा शेड्यूल और टाइम टेबल जारी, मैच लिस्ट की पूरी जानकारी यहाँ देखें

ये है पंजाब किंग्स की पूरी स्क्वाड

IPL 2026 PBKS Squad Hindi: प्रभसिमरन सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, नेहल वढेरा, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, हरनूर पन्नू, सूर्यांश शेडगे, मिशेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश, लॉकी फर्ग्यूसन, विशक विजयकुमार, बेन द्वारशुइस, प्रवीण दुबे, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, कूपर कोनोली, विशाल निषाद

FAQ-

पंजाब किंग्स का पहला मैच कब और किसके खिलाफ है?

पंजाब किंग्स अपना पहला मैच 31 मार्च 2026 को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मुल्लांपुर में खेलेगी।

IPL 2026 में पंजाब किंग्स का कप्तान कौन है?

IPL 2026 में पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है।

पंजाब किंग्स के घरेलू मैच कहाँ होंगे?

पंजाब किंग्स के शुरुआती घरेलू मैच मुल्लांपुर (चंडीगढ़) में और बाकी मैच धर्मशाला में होंगे।

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित