IPL 2026 SRH Schedule Hindi: आईपीएल की सबसे खूंखार टीम बन चुकी सनराइजर्स हैदराबाद आगामी सीजन के लिए कोहराम मचाने को तैयार है। अब हैदराबाद की टीम आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी होने के बाद नेट पर प्रैक्टिस करने के साथ नई रणनीति और जोश के साथ मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। बीसीसीआई ने पुष्टि की है कि इस सीजन का आगाज 28 मार्च 2026 को बेंगलुरु में होगा और फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इसलिए अब हैदराबाद के मैचों की लिस्ट (SRH Match List 2026) भी सामने आ गई है।

सनराइजर्स हैदराबाद का शेड्यूल (IPL 2026 SRH Schedule)
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पिछला सीजन इतना खास नहीं रहा था, लेकिन उससे पहले वाले दोनों सीजन में टीम ने खूब कोहराम मचाया था। हैदराबाद की टीम में एक से बढ़कर एक धाकड़ बल्लेबाज शामिल है, जिनमें अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन शामिल है। हालांकि इस बार भी टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किए है और फ्रेंचाइजी ने अपने पुराने खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। तो आइए अब आईपीएल 2026 सनराइजर्स हैदराबाद का शेड्यूल और टाइम टेबल (srh ka schedule 2026) जान लेते हैं।
IPL 2026 SRH Match List & Time Table-
| मैच नंबर | मैच | तारीख | स्थान | समय |
| 1 | SRH vs KKR | 30 मार्च | कोलकाता | 7:30 PM |
| 2 | SRH vs MI | 03 अप्रैल | हैदराबाद | 7:30 PM |
| 3 | SRH vs RCB | 07 अप्रैल | बेंगलुरु | 7:30 PM |
| 4 | SRH vs RR | 11 अप्रैल | हैदराबाद | 3:30 PM |
| 5 | SRH vs CSK | 15 अप्रैल | चेन्नई | 7:30 PM |
| 6 | SRH vs DC | 19 अप्रैल | हैदराबाद | 7:30 PM |
| 7 | SRH vs PBKS | 23 अप्रैल | मोहाली | 7:30 PM |
| 8 | SRH vs GT | 27 अप्रैल | अहमदाबाद | 7:30 PM |
| 9 | SRH vs LSG | 01 मई | हैदराबाद | 7:30 PM |
| 10 | SRH vs KKR | 05 मई | हैदराबाद | 7:30 PM |
| 11 | SRH vs MI | 09 मई | मुंबई | 7:30 PM |
| 12 | SRH vs RR | 13 मई | जयपुर | 7:30 PM |
| 13 | SRH vs CSK | 17 मई | हैदराबाद | 7:30 PM |
| 14 | SRH vs DC | 21 मई | दिल्ली | 7:30 PM |
होमग्राउंड के मुकाबले
आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदरबाद अपना पहला (SRH First Match 2026) मुकाबला भले ही कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेलने वाली है, मगर अपने होमग्राउंड पर कुल 7 मुकाबले खेलेगी। हैदराबाद का राजीव गांधी स्टेडियम सनराइजर्स के लिए काफी लकी रहा है और टीम ने यहां रनों का अंबार भी लगाया हुआ है। ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी इस मैदान पर आते ही तबाही मचाना शुरू कर देती है।
सनराइजर्स हैदराबाद की रणनीति सबसे अलग
आगामी सीजन के लिए हैदराबाद की टीम कई बड़ी रणनीति के साथ मैदान पर उतरने वाली है और पिछले सीजन में की गई गलतियों को नहीं दोहराना चाहती है। हैदराबाद के पास हेड और अभिषेक की जोड़ी है, जो पावरप्ले में किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने की क्षमता रखती है। जबकी इनका साथ देने के लिए 3 नंबर पर ईशान किशन उतरने वाले है, जो इस समय काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। पिछले कुछ सीजन की तरह आईपीएल 2026 में भी सनराइजर्स हैदराबाद का फोकस बड़े स्कोर पर रहने वाला है, ताकी विपक्षी टीम पर आसानी से दबाव बनाया जाएं।
ये भी पढ़ें- IPL 2026 KKR Match List: केकेआर का पूरा शेड्यूल और टाइम-टेबल देखें, इस तारीख को होगा पहला मुकाबला
आईपीएल 2026 सनराइजर्स हैदराबाद की खूंखार स्क्वाड
SRH Squad 2026: पैट कमिंस, नितीश कुमार रेड्डी, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, ब्रायडन कारसे, जयदेव उनादकट, शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, सलिल अरोड़ा, क्रेन्स फुलेट्रा, प्रफुल्ल हिंगे, अमित कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स
नोट: यह शेड्यूल (ipl 2026 srh ka schedule) बीसीसीआई के जारी प्रारूप और पिछले ट्रेंड्स के आधार पर है। चुनाव के कारण समय और वेन्यू में आंशिक बदलाव संभव है।
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।





