IPL 2026 Points Table: मुंबई को हराकर हैदराबाद ने पलटा पूरा गणित, राजस्थान को पछाड़ इस नंबर पर पहुंची

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

IPL 2026 Points Table Update: कल खेले गए आईपीएल 2026 के 41वें मुकाबले ने पॉइंट्स टेबल का पूरा समीकरण बदल दिया है, जिसके बाद हैदराबाद ने लंबी छलांग लगाई है। हालांकि इस मुकाबले के बाद राजस्थान रॉयल्स को तगड़ा झटका लगा है और मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ में जानें का रास्ता मुश्किल हो गया है।

IPL 2026 Points Table Update

SRH की लंबी छलांग (IPL 2026 Points Table)

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हैदराबाद ने मुंबई को धूल चटाकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर कब्ज़ा कर लिया है। अब इस जीत के साथ हैदराबाद के 9 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक हो गए हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को नेट रन रेट (NRR) के मामले में पीछे छोड़ते हुए टॉप-3 में अपनी जगह पक्की कर ली है।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)
स्थानटीममैचजीतहारड्रॉPtsNRR
1PBKS861113+1.043
2RCB862012+1.919
3SRH963012+0.832
4RR963012+0.617
5GT84408-0.475
6CSK83506-0.121
7DC83506-1.060
8KKR82515-0.751
9MI82604-0.784
10LSG82604-1.106

मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ीं

आईपीएल 2026 का यह सीजन मुंबई के लिए लगातार मुश्किल खड़ी कर रहा है और अब उसके लिए प्लेऑफ के दरवाजे लगभग बंद होते नजर आ रहे हैं। इस हार के बाद मुंबई की टीम 9वें पायदान पर ही सिमटी हुई है। अब उन्हें क्वालीफाई करने के लिए न सिर्फ अपने बाकी सारे मैच जीतने होंगे, बल्कि दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।

यह भी पढ़ें- आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की लिस्ट देखें, इन 2 टीमों में कांटे की टक्कर

राजस्थान रॉयल्स को हुआ नुकसान

इस सीजन में काफी समय तक नंबर 1 पर रहने वाली राजस्थान रॉयल्स अब फिसलकर चौथे स्थान पर आ गई है। हालांकि राजस्थान और हैदराबाद दोनों के 12-12 पॉइंट्स हैं, लेकिन पैट कमिंस की टीम का नेट रन रेट अब रियान पराग की टीम से काफी बेहतर (+0.832) हो गया है।

मुंबई बनाम हैदराबाद मैच रिपोर्ट

कल वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई टीम की कुछ कमियाँ उजागर हुई हैं। इस मैच में 243 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद भी मुंबई मैच को नहीं बचा पाई और हैदराबाद ने 8 गेंद शेष रहते हुए मुकाबले को अपने नाम कर लिया। इस मैच में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने तो अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन गेंदबाजों ने निराश कर दिया था।

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित