DC vs RCB Today Match Prediction: जानें पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और संभावित प्लेइंग 11, ये 5 खिलाड़ी मचाएंगे कोहराम

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

DC vs RCB Today Match Prediction Hindi: आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और सभी टीमें प्लेऑफ की रेस के लिए काफी मेहनत कर रही है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी भी 27 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में जीत के इरादे से उतरने वाली है। हालांकि दिल्ली अपना पिछले मुकाबला अपने इस घरेलू मैदान पर हार गई थी, मगर इस मैच में आरसीबी को कड़ी चुनौती दे सकती है।

DC vs RCB Today Match Prediction

दिल्ली बनाम आरसीबी (DC vs RCB Today Match Prediction)

आईपीएल 2026 में दोनों टीमों ने अभी तक अपना बेस्ट प्रदर्शन दिया है, मगर दिल्ली इसके बावजूद भी पिछड़ रही है और प्लेऑफ से दूर होती जा रही है। दिल्ली के इस समय 7 मैचों में 6 अंक है और पॉइंट्स टेबल में टॉप 5 से बाहर है। जबकी आरसीबी के 7 मैचों में 10 अंक है और पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है। हालांकि दिल्ली ने पिछले मैच में बेहतरीन खेल दिखाया था और केएल राहुल ने भी शानदार 152 रन की पारी खेली थी, मगर इसके बावजूद मुकाबला हार गई थी।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)

DC vs RCB Pitch Report in Hindi

आईपीएल 2026 का 39वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैदान इस सीजन के चौथे मैच की मेजबानी करने जा रहा है। तो आइए ये जान लेते है की पिच ने अभी तक किसकी ज्यादा मदद की है।

  • इस मैदान पर पहला मैच 4 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था और इस मैच में पिच संतुलित रही थी। अरुण जेटली स्टेडियम की पिच को अक्सर बल्लेबाजों की मदद करने के लिए जाना जाता है और इसकी बॉउंड्री होने के कारण 200 रन के आसपास स्कोर बनता है। मगर इस मुकाबले में 165 रन का औसत स्कोर बना था और दिल्ली की तरफ से समीर रिज़वी ने 90 रन की पारी खेली थी।
  • जबकी इस मैदान पर दूसरा मुकाबला 8 अप्रैल को गुजरात बनाम दिल्ली के बीच खेला गया था और इस मैच में पिच ने बल्लेबाजों का पूरा साथ दिया था। इस मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाएं थे, मगर दिल्ली लक्ष्य का पीछा करते हुए 1 रन से मैच हार गई थी। वहीं तीसरे मैच में भी पिच ने बल्लेबाजों की ज्यादा मदद की थी।
  • वहीं इस पिच का रिकॉर्ड देखते हुए साफ पता चलता है कि गेंदबाजों के लिए यह पिच बुरे सपने से कम नहीं है। यहां पेसर्स और स्पिनर्स काफी महंगे साबित होते हैं और आज के मैच में भी ऐसा ही होने की संभावना है।

संभावित प्लेइंग 11 (DC vs RCB Playing11)

DC- केएल राहुल (डब्ल्यू), पथुम निसांका, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (सी), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

RCB- विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार

नोट- टॉस के बाद दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और fantasy टीम जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को जॉइन करें।

यह भी पढ़ें- RR vs SRH Head to Head: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिछले 5 मैचों का पूरा लेखा-जोखा देखें, साथ में हाईएस्ट स्कोर भी जानें

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित