RR vs SRH Head to Head Record in Hindi: आज जब जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो सभी की नजरें टिकी रहने वाली है, क्योंकि जब भी इनके बीच मैच खेला जाता है तो कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। ये दोनों टीमें ऐसी है जिनमें कई खूंखार खिलाड़ी है, इसलिए इनके बीच हमेशा कड़ी जंग देखने को मिलती है।

RR vs SRH Head to Head Record
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के आंकड़ों की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा राजस्थान रॉयल्स पर थोड़ा भारी रहा है। हालांकि, जयपुर का घरेलू मैदान राजस्थान के लिए हमेशा एक ‘किले’ जैसा रहा है। अभी तक दोनों के बीच (SRH vs RR Head to Head Record) 22 मुकाबले खेले गए है, जिनमें से 9 मैचों में राजस्थान को जीत मिली है, जबकी 13 मैच जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना पलड़ा भारी रखा है। वहीं जयपुर में भी दोनों के बीच 4 मैच खेले गए है और दोनों ने 2-2 मैच अपने नाम किए है।
कुल खेले गए मैच: 22
राजस्थान रॉयल्स (RR) की जीत: 09
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की जीत: 13
बेनतीजा (No Result) मैच: 00
सवाई मानसिंह स्टेडियम (जयपुर) का रिकॉर्ड:
कुल मैच: 04
राजस्थान रॉयल्स (RR) की जीत: 02
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की जीत: 02
पिछले 5 मैचों का हाल (RR vs SRH Last 5 Match Records)
हाल के मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान पर काफी दबाव बनाया है। पिछले 5 मैचों में से 4 बार हैदराबाद बाजी मारने में सफल रही है।
| सीजन | विजेता | जीत का अंतर |
| IPL 2026 | SRH | 57 रन |
| IPL 2025 | SRH | 44 रन |
| IPL 2024 | SRH | 1 रन |
| IPL 2024 | SRH | 36 रन |
| IPL 2023 | RR | 72 रन |
हाईएस्ट स्कोर (RR vs SRH Highest Score)
जब भी ये दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं, तो रनों की बरसात होना तय है। इसलिए कई बार दोनों टीमें सोशल स्कोर बना चुकी है। अगर हाईएस्ट स्कोर की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने एक ही मैच में एक-दूसरे के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर बनाया था। यह मैच पिछले साल राजीव गाँधी स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 286 रन बनाएं थे और राजस्थान लक्ष्य का पीछा करते हुए 242 रन बनाने में कामयाब हुई थी।
नोट- टॉस के बाद दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और fantasy टीम जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को जॉइन करें।
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।





