RR vs SRH Dream11 Prediction: पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11, बेस्ट Fantasy टीम जानें, इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी सबकी नजरें

By Parmjeet

Updated On:

Follow Us

RR vs SRH Dream11 Prediction in Hindi: जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच की मेजबानी करने जा रहा है और यह मुकाबला आज शाम को राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में सभी की नजरें दोनों टीमों के खूंखार टॉप ऑर्डर पर टिकी हुई है, जिनमें राजस्थान की तरफ से यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी है। जबकी हैदराबाद की तरफ से सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की खतरनाक जोड़ी है।

RR vs SRH Dream11 Prediction in Hindi

राजस्थान बनाम हैदराबाद (RR vs SRH Dream11 Prediction 2026)

आईपीएल 2026 में ये दोनों टीमें सबसे धाकड़ खिलाड़ियों से भरी हुई है, मगर दोनों के खेल में दिन-रात का अंतर है। अगर राजस्थान की बात करें तो उसने अभी तक 7 मुकाबले खेले है, जिनमें से 5 जीते है और 2 हारे है, इसलिए 10 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। फिलहाल राजस्थान की तरफ से यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। वहीं हैदराबाद भी अब अपनी लय में लौट चुकी है और लगातार तीन मुकाबले जीतकर आई है। इस समय हैदराबाद के 8 अंक है और पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर कब्जा कर लिया है।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)

RR vs SRH Pitch Report in Hindi

राजस्थान और हैदराबाद के बीच यह महामुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Jaipur Stadium Pitch Report) में खेला जाना है और इस मैदान पर आईपीएल 2026 में पहला मैच खेला जा रहा है। इसलिए यह मैदान दोनों टीमों के लिए इस सीजन में नया है, लेकिन यह राजस्थान का होम ग्राउंड भी है और उसने यहां बहुत सारे मुकाबले खेले है। मगर हम आपको पिछले सीजन में खेले गए मैचों के अनुसार पिच रिपोर्ट बताने वाले है।

  • जयपुर के इस मैदान पर पिछले साल कुल 7 मैच खेले गए थे और इन सभी मैचों में पिच ने बल्लेबाजों की ज्यादा मदद की थी। इन सभी मैचों में औसत स्कोर 180 रन से ज्यादा का बना था और कुछ मैचों की दोनों पारियों में 200 से ज्यादा रन भी बने थे।
  • इस मैदान की बॉउंड्री काफी छोटी है, इसलिए यहां तेजी से रन बनते है और पावरप्ले में यह आंकड़ा 80 से 100 रन के आसपास रहता है। अगर इस मैच की बात करें तो राजस्थान की सलामी जोड़ी कोहराम मचा सकती है और जायसवाल का यहां शानदार रिकॉर्ड रहा है।
  • वहीं गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ नहीं है, मगर नई गेंद से कुछ हद तक सफलता मिलती है। जबकी डेथ ओवर्स में भी विकेट मिल जाते है। इसके अलावा इस मैदान पर लक्ष्य भी आसानी से चेज हो जाता है।

यह भी पढ़ें- RR vs SRH Head to Head: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिछले 5 मैचों का पूरा लेखा-जोखा देखें, साथ में हाईएस्ट स्कोर भी जानें

संभावित प्लेइंग 11 (RR vs SRH Playing 11 2026)

RR Playing11- यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (WK), रियान पराग (C), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर

SRH Playing11- अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (C), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (WK), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा

इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी सबकी नजरें ( RR vs SRH Key Players)

  • वैभव सूर्यवंशी (RR): राजस्थान का यह युवा खिलाड़ी इस सीजन का सबसे बड़ा ‘टैलेंट’ बनकर उभरा है और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और निडर खेल के कारण सभी टीमों में खौफ पैदा किया हुआ है।

  • यशस्वी जायसवाल (RR): पावरप्ले में गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करना इनकी खासियत है। यशस्वी का काम नई गेंद के साथ तेजी से रन बनाना है, और विस्फोटक शुरुआत देकर टीम पर से दबाव कम करना है।

  • रियान पराग (RR): आईपीएल 2026 में रियान पराग मिडिल ऑर्डर के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बनकर उभरे है। पराग न केवल तेजी से रन बना रहे हैं, बल्कि पारी को संभालने की भी क्षमता रखते हैं। इसलिए इस मैच में बड़े ‘गेम चेंजर’ साबित हो सकते हैं।

  • ट्रैविस हेड (SRH): हेड मैदान पर उतरते ही विपक्षी गेंदबाजों पर जो दबाव बनाते हैं, उसका कोई सानी नहीं है। अगर हेड आज के मैच (SRH vs RR Today Match Prediction) में टिक गए, तो 50 रन का आंकड़ा बहुत जल्दी पार करेंगे। ये आज कैप्टन के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प हैं।

  • हेनरिक क्लासेन (SRH): स्पिन और पेस दोनों को बराबर तरीके से खेलने की कला क्लासेन के पास है। मैच के अंतिम 5 ओवरों में अगर हैदराबाद को जीतना है, तो क्लासेन का क्रीज पर होना अनिवार्य है।

नोट- टॉस के बाद दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और fantasy टीम जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को जॉइन करें।

यह भी पढ़ें- DC vs PBKS Playing11: दिल्ली में हुई खूंखार गेंदबाज की एंट्री, पंजाब खेमे में मची खलबली

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित