DC vs PBKS Head to Head Record Hindi: आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाली भिड़ंत किसी महासंग्राम से कम नहीं है। अरुण जेटली स्टेडियम की सपाट पिच पर जब ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी, तो न केवल पॉइंट्स टेबल में ऊपर जाने की होड़ होगी, बल्कि एक ऐतिहासिक ‘टाई’ को तोड़ने की जंग भी होगी। तो आइए अब दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड और पूरा लेखा-जोखा जान लेते है।

DC vs PBKS: हेड-टू-हेड का पूरा लेखा-जोखा
आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 35 मैचों में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही है। दोनों ही टीमें जीत के मामले में बराबर खड़ी हैं, जिससे आज का मैच और भी दिलचस्प हो जाता है। वहीं पिछले 5 मैचों की बात करें तो दोनों ने 2-2 मैच जीते है और एक मैच रद्द हुआ है।
| श्रेणी | कुल मैच | DC की जीत | PBKS की जीत | रद्द / बेनतीजा |
| ऑल-टाइम रिकॉर्ड | 35 | 17 | 17 | 1 |
| पिछले 5 मैच | 5 | 2 | 2 | 1 |
DC vs PBKS Highest Score
दोनों टीमें हेड टू हेड आंकड़ों में भले ही बराबर चल रही है, ंगे हाईएस्ट स्कोर के मामले में दिल्ली कैपिटल्स आगे है। दरअसल साल 2011 के आईपीएल सीजन में दिल्ली ने अरुण जेटली स्टेडियम पर पंजाब के खिलाफ 231 रन का विशाल स्कोर बनाया था। इस मुकाबले में वीरेंद्र सहवाग और डेविड वार्नर ने 77-77 रन की पारी खेली थी। जबकी पंजाब ने पिछले आईपीएल सीजन में दिल्ली के खिलाफ 206 रन का हाईएस्ट स्कोर बनाया था। इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने फिफ्टी जड़ी थी, जबकी मार्कस स्टोनिस ने 16 गेंदों पर 44 रन की तूफानी पारी खेली थी।
कौन बनेगा आज का किंग?
आज का मुकाबला केवल दो टीमों की जीत का नहीं है, बल्कि 17-17 की बराबरी (PBKS vs DC Head to Head Record) को खत्म करने का है। एक तरफ पंजाब किंग्स अपने कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में दिल्ली की गेंदबाजी को ध्वस्त करना चाहेगी, वहीं दिल्ली कैपिटल्स अपने होम-ग्राउंड का फायदा उठाकर पंजाब पर दबाव बनाएगी।
नोट- टॉस के बाद दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और fantasy टीम जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को जॉइन करें।
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।





