DC vs PBKS Dream11 Prediction in Hindi: आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच 25 अप्रैल को दोपहर के 3:30 बजे दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू होने वाला है। यह मैच फैंटेसी क्रिकेट के दीवानों के लिए किसी रोमांच से कम नहीं है, क्योंकि एक तरफ अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली की टीम है तो दूसरी तरफ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बैठी पंजाब किंग्स है।

दिल्ली बनाम पंजाब (DC vs PBKS Dream11 Prediction 2026)
आईपीएल 2026 का ये सीजन अभी तक काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है और सभी टीमें पॉइंट्स टेबल में कभी नीचे जा रही है तो कभी ऊपर आ रही है। हालांकि पंजाब किंग्स के लिए यह सीजन शुरू से ही शानदार रहा है और अभी तक अपने सभी मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बैठी हुई है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए अभी तक ये सीजन मिलाजुला रहा है और इस समय उसके 6 मैचों में 6 अंक है। हालांकि ये मैच (PBKS vs GT Today Match Prediction) उसके होम ग्राउंड पर खेला जा रहा है, इसलिए पंजाब को कड़ी टक्कर मिल सकती है।
DC vs PBKS Pitch Report in Hindi
दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम आईपीएल 2026 में तीसरे मैच की मेजबानी करने जा रहा है और पहले दोनों मैचों में पिच का बर्ताव अलग-अलग रहा है। इसलिए हम आपको दोनों मैचों में पिच ने किसकी ज्यादा मदद की थी, ये बताने वाले है।
- इस मैदान पर पहला मैच 4 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था और इस मैच में पिच संतुलित रही थी। अरुण जेटली स्टेडियम की पिच को अक्सर बल्लेबाजों की मदद करने के लिए जाना जाता है और इसकी बॉउंड्री होने के कारण 200 रन के आसपास स्कोर बनता है। मगर इस मुकाबले में 165 रन का औसत स्कोर बना था और दिल्ली की तरफ से समीर रिज़वी ने 90 रन की पारी खेली थी।
- जबकी इस मैदान पर दूसरा मुकाबला 8 अप्रैल को गुजरात बनाम दिल्ली के बीच खेला गया था और इस मैच में पिच ने बल्लेबाजों का पूरा साथ दिया था। इस मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाएं थे, मगर दिल्ली लक्ष्य का पीछा करते हुए 1 रन से मैच हार गई थी।
- वहीं इस पिच का रिकॉर्ड देखते हुए साफ पता चलता है कि गेंदबाजों के लिए यह पिच बुरे सपने से कम नहीं है। यहां पेसर्स और स्पिनर्स काफी महंगे साबित होते हैं और आज के मैच में भी ऐसा ही होने की संभावना है।
अरुण जेटली स्टेडियम: आईपीएल 2026 पिच रिपोर्ट (पिछले 2 मैच)
| तारीख | मुकाबला | पिच का व्यवहार | स्कोर (1st Innings) | मुख्य आकर्षण |
| 4 अप्रैल | MI vs DC | संतुलित (Balanced) | ~165 रन | समीर रिज़वी (90 रन) |
| 8 अप्रैल | GT vs DC | बल्लेबाजी के अनुकूल | 210 रन | दिल्ली 1 रन से हारी (थ्रिलर मैच) |
यह भी पढ़ें- DC vs PBKS हेड-टू-हेड रिकार्ड्स, टॉप रन स्कोरर और विकेट लेने वाले खिलाड़ी, आज तय होगा कौन असली किंग
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 (DC vs PBKS Playing11 Today Match)
DC Playing11- पथुम निसांका, केएल राहुल (WK), समीर रिज़वी, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (C), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी
PBKS Playing11- प्रभसिमरन सिंह (WK), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (C), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
DC vs PBKS Dream11 फैंटेसी टिप्स
आज की टीम चुनते समय इन बातों का ध्यान रखें:
टॉप-ऑर्डर पर भरोसा: इस मैदान की बॉउंड्री काफी छोटी है, इसलिए दोनों टीमों के टॉप-3 बल्लेबाजों को टीम में जरूर रखें।
स्पिनर्स का जलवा: दिल्ली के इस मैदान पर स्पिनर्स अक्सर गेम बदलते हैं, इसलिए अक्षर पटेल, कुलदीप यादव या युजवेंद्र चहल जैसे गेंदबाजों को अपनी टीम में जगह देना सही साबित हो सकता है।
कैप्टन और वाइस-कैप्टन (C/VC): इस मुकाबले में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर एक बड़ी पारी खेल सकते है और इनके अलावा मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज भी चुन सकते है।
नोट- टॉस के बाद दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और fantasy टीम जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को जॉइन करें।
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।





