RCB vs GT Playing 11 2026: बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच बड़ा मुकाबला होने जा रहा है। ये दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार आमने-सामने हो रही है और इस मुकाबले के लिए अपनी खतरनाक प्लेइंग 11 के साथ उतरने वाली है। हालांकि यह मुकाबला आरसीबी से ज्यादा गुजरात के लिए ज्यादा अहम है, क्योंकि अभी वह पॉइंट्स टेबल में काफी निचे है। इसलिए जीत के इरादे से उतरने वाली है और गिल ने खास तौर पर कोहली को रोकने के लिए स्पेशल प्लान बनाया है।

कोहली को रोकने का ‘स्पेशल प्लान’
ये तो सभी को पता है कि विराट कोहली को आईपीएल में रन मशीन के नाम से जाना जाता है और बेंगलुरु का एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम उनका होम ग्राउंड भी है, इसलिए यहां उनका बल्ला हमेशा रन उगलता है। इसी के चलते अब गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने खास तौर पर कोहली के लिए स्पेशल प्लान बनाया है। सूत्रों के मुताबिक गिल ने कोहली को रोकने के लिए 2 तरह का प्लान बनाया है। इनमें पहला प्लान कोहली के लेग-साइड शॉट्स को रोकने के लिए बाउंड्री पर खास फील्डिंग सेट करना और दूसरे प्लान में उनके सामने राशिद खान से गेंदबाजी कराना, क्योंकि कोहली कई बार राशीद की फिरकी में फंस चुके है।
आरसीबी के लिए भी चुनौती
इस मुकाबले में दोनों टीमों के लिए चुनौती खड़ी होने वाली है, इसलिए यह मैच काफी रोमांचक हो सकता है। अगर आरसीबी की बात करें तो उसके सामने गुजरात का टॉप ऑर्डर है, जो इस समय बेहतरीन फॉर्म में है। गुजरात के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल अभी तक 5 मैचों में 265 रन बना चुके है, जबकी जोश बटलर ने भी 200 से ज्यादा रन बनाएं है। इसलिए आरसीबी के लिए इन धाकड़ बल्लेबाजों को रोक पाना इतना आसान नहीं होने वाला है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 (RCB vs GT Playing11 Today)
RCB: विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (C), जितेश शर्मा (WK), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड
GT: शुभमन गिल (C), साई सुदर्शन, जोस बटलर (WK), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा
चिन्नास्वामी में गुजरात का पलड़ा भारी
आईपीएल 2026 में भले ही आरसीबी अच्छा प्रदर्शन कर रही है, मगर बेंगलुरु के इस मैदान पर गुजरात का पलड़ा भारी रहा है। इसलिए अभी तक यहां खेले गए 3 मैचों में से गुजरात ने दो बार आरसीबी को मात दी है। पिछले सीजन में इसी मैदान पर गुजरात ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी, जिसमें बटलर की नाबाद 73 रन की पारी का अहम योगदान था।
नोट- टॉस के बाद दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और fantasy टीम जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को जॉइन करें।
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।





