PBKS vs SRH Head to Head Record in Hindi: शनिवार को जब मुल्लांपुर के नए नवेले महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी तो सभी की नजरें दोनों टीमों के अटैकिंग प्रदर्शन पर टिकी रहने वाली है। मगर क्या आप जानते है इससे पहले दोनों टीमें कितनी बार एक-दूसरे को मात दे चुकी है और कितना हाईएस्ट स्कोर बना चुकी है, तो आइए जान लेते है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (PBKS vs SRH Head-to-Head)
पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों ही अपने आक्रामक अंदाज में खेलने के लिए जानी जाती है, लेकिन हेड टू हेड आंकड़ों में दोनों में दिन-रात का अंतर है। अभी तक आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद का पंजाब किंग्स के खिलाफ रिकॉर्ड काफी एकतरफा रहा है और हैदराबाद ने हमेशा पंजाब पर अपनी बादशाहत कायम रखी है।
इसलिए दोनों के बीच खेले गए 24 मुकाबलों में हैदराबाद ने 17 और पंजाब ने सिर्फ 7 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकी पिछले सीजन में इसी मैदान पर भी एक मैच खेला गया था, जिसमें पंजाब को हार का सामना करना पड़ा था।
| विवरण | आंकड़े |
| कुल मैच खेले गए | 24 |
| सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की जीत | 17 |
| पंजाब किंग्स (PBKS) की जीत | 7 |
| पिछले सीजन का मुल्लांपुर परिणाम | हैदराबाद की जीत (PBKS हारा) |
| जीत का प्रतिशत (SRH) | 70.80% |
| जीत का प्रतिशत (PBKS) | 29.10% |
पिछले 5 मैचों का परिणाम (Last 5 Matches)
पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए पिछले 5 मुकाबलों में भी एसआरएस का पलड़ा भारी रहा है। आईपीएल 2025 में दोनों के बीच 1 मैच खेला गया था और आईपीएल 2024 में दो मैच खेले गए थे, जिनमें हैदराबाद ही विजयी रही थी। वहीं आईपीएल 2023 और 2022 में भी हैदराबाद ने जीत दर्ज की थी।
| सीजन | विजेता टीम | जीत का अंतर | रोमांचक |
| IPL 2025 | SRH | 8 विकेट से | अभिषेक शर्मा के 141 रन |
| IPL 2024 | SRH | 2 रन से | मुल्लांपुर में खेला गया और 2 रन की रोमांचक जीत |
| IPL 2024 | SRH | 4 विकेट से | अभिषेक के 28 गेंदों पर 66 रन |
| IPL 2023 | SRH | 8 विकेट से | हैदराबाद की गेंदबाजी का दबदबा |
| IPL 2022 | SRH | 7 विकेट से | सनराइजर्स का एकतरफा प्रदर्शन |
हाईएस्ट और लोवेस्ट स्कोर (Highest & Lowest Scores)
SRH का पंजाब के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर: 247 रन
PBKS का हैदराबाद के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर: 245 रन
PBKS का लोवेस्ट स्कोर: 119 रन
SRH का लोवेस्ट स्कोर: 114 रन
आज कौन बनेगा मुल्लांपुर का किंग?
मुल्लांपुर की पिच पर अर्शदीप सिंह की स्विंग और मार्को जानसेन का बाउंस पंजाब के लिए ‘किंग मेकर’ साबित हो सकता है। वहीं हैदराबाद के लिए ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी फिर से रनों की बारिश करने के इरादे से उतरेगी, लेकिन सामने पंजाब के शेरों से निपटना इतना आसान नहीं होने वाला है।
नोट- टॉस के बाद दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और fantasy टीम जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को जॉइन करें।
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।




