IPL 2026 Points Table: RR और RCB ने बिगाड़ा पॉइंट्स टेबल का खेल, मुंबई और केकेआर में संघर्ष जारी!

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

IPL 2026 Points Table Today: आईपीएल 2026 के 13 मैच खेले जा चुके है और सभी में काफी रोमांच देखने को मिला है। इसके साथ ही जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ रहे हैं, प्लेऑफ की रेस और भी पेचीदा होती जा रही है। वहीं दूसरी तरफ आरआर और आरसीबी ने इस सीजन में अब तक जो दबदबा दिखाया है, उसने बाकी टीमों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। जबकी मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी बड़ी टीमें अभी भी अपनी लय तलाश रही हैं।

IPL 2026 Points Table Latest

IPL 2026 Points Table अब तक

स्थानटीममैचजीतेहारेकोई परिणाम नहींअंकनेट रन रेट
1RR33006+2.403
2PBKS32015+0.637
3RCB22004+2.501
4DC22004+1.170
5SRH31202+0.275
6LSG21102-0.542
7MI31202-0.715
8KKR30211-1.964
9GT20200-0.424
10CSK30300-2.517

राजस्थान और बेंगलुरु का दबदबा

युवा खिलाड़ियों से सजी राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है और चेन्नई, मुंबई जैसी बड़ी टीमों को हराया है। राजस्थान अभी 3 मैचों में 3 जीत के साथ टॉप पर हैं और उसका नेट रन रेट भी काफी बेहतर है। वहीं आरसीबी ने अपने दोनों मैच बड़े अंतर से जीते हैं, जिसकी वजह से उनका नेट रन रेट (+2.501) सभी टीमों में सबसे बेहतर है। ये दोनों टीमें फिलहाल सबसे संतुलित नजर आ रही हैं।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)

मुंबई और कोलकाता का संघर्ष

5 बार की चैंपियन और पिछले सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने वाली मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में संघर्ष कर रही है और उसे 3 में से सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है, इसके साथ ही उसका नेट रन रेट भी माइनस में है। वहीं दूसरी और केकेआर को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है और पॉइंट्स टेबल (Points Table IPL 2026) में आठवें पायदान पर खिसक चुकी है।

CSK का हुआ सबसे बुरा हाल

अगर आईपीएल 2026 का ये सीजन किसी टीम के लिए सबसे बुरा साबित हुआ है तो वो चेन्नई सुपर किंग्स है, जिसे अपने तीनों मैच में हार मिली है। लगातार 3 मैच हारने के बाद सीएसके पॉइंट्स टेबल (IPL 2026 Ank Talika) में सबसे नीचे 10वें पायदान पर हैं और प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए उसे अब अपने अगले सभी मैच जीतने होंगे।

ये भी पढ़ें- DC vs GT Dream11 Prediction: हेड-टू-हेड, पिच रिपोर्ट और आज की प्लेइंग-11 जानें, ये 5 प्लेयर पड़ेंगे सब पर भारी!

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित