DC vs GT Dream11 Prediction: हेड-टू-हेड, पिच रिपोर्ट और आज की प्लेइंग-11 जानें, ये 5 प्लेयर पड़ेंगे सब पर भारी!

By Parmjeet

Updated On:

Follow Us

DC vs GT Dream11 Prediction in Hindi: दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम आईपीएल 2026 के 14वें मैच की मेजबानी करने जा रहा है और यह मुकाबला आज शाम को दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है। दिल्ली अपने इस होम ग्राउंड पर यह दूसरा मैच खेल रही है और काफी जोश से भरी हुई है। तो आइए अब एक्सपर्ट के एनालिसिस से पिच रिपोर्ट और बाकी आंकड़े जान लेते है, लेकिन उससे पहले दोनों टीमों का अभी तक प्रदर्शन कैसा रहा है ये भी देख लेते है।

DC vs GT Dream11 Prediction Today Match in Hindi IPL 2026

दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस (DC vs GT Dream11 Prediction 2026)

आईपीएल 2026 के सीजन में दिल्ली कैपिटल्स बिल्कुल शांत स्भाव से खेल रही है और अपने दोनों मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर बनी हुई है। वहीं गुजरात टाइटंस अपने दोनों मुकाबले हारकर नौवें पायदान पर खिसक गई है। गुजरात ने अपना पिछला मुकाबल शुभमन गिल के बिना खेला था, इसलिए इस मुकाबले में अपनी पहली जीत की तलाश में छटपटा रही है। वहीं दिल्ली जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान में उतरने वाली है।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)
स्थानटीममैच जीतेहारेNRअंक 
1RR33006
2PBKS32015
3RCB22004
4DC22004
5SRH31202
6LSG21102
7MI31202
8KKR30211
9GT20200
10CSK30300

DC vs GT आज की पिच रिपोर्ट

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच को ज्यादातर बल्लेबाजों की मदद करने के लिए जाना जाता है और इस मैदान की बॉउंड्री छोटी होने के कारण बल्लेबाज आसानी से चौके-छक्के लगा लेते है। अगर पिछले मैच की बात करें तो पिच संतुलित रही थी और मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन का स्कोर बनाया था, जिसे बाद में दिल्ली कैपिटल्स ने आसानी से चेज कर लिया था।

अगर इस मुकाबले की बात करें तो एक्सपर्ट का मानना है की पिच (Delhi Stadium Pitch Report) में नमी हो सकती है, क्योंकि दिल्ली में कुछ दिन से मौसम बदला हुआ है और इसका सीधा फायदा तेज गेंदबाजों को मिलने वाला है। हालांकि आज पूरा दिन धुप खिली रहने वाली है, इसलिए नमी का असर कम हो सकता है और गेंदबाजों के साथ बल्लेबाजों को भी मदद मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- KKR vs LSG Dream11 Prediction: जानें किसका पलड़ा भारी और कौनसे 5 प्लेयर मचाने वाले हैं तबाही, पिच रिपोर्ट भी देखें

औसत स्कोर के बारे में जानें

अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium Average Score) की पिच को उच्च स्कोर के लिए जाना जाता है और औसत स्कोर 180 से 190 रन के आसपास बनता है। अगर आज की बात करें तो इतना स्कोर बनने की ही उम्मीद है और शाम को ओस भी ज्यादा गिरने वाली है, जिसका पूरा फायदा बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को मिलने वाला है।

DC vs GT हेड टू हेड रिकॉर्ड

गुजरात की टीम ज्यादा पुरानी नहीं है, इसलिए दोनों के बीच अभी तक कुल 7 मुकाबले खेले गए है जिनमें से दिल्ली ने 3 और गुजरात ने 4 मैच जीते है। इसके अलावा अरुण जेटली स्टेडियम में भी 3 बार आमने-सामने (GT vs DC Head to Head) हो चुकी है, जिसमें भी 2 जीत के साथ गुजरात का पलड़ा भारी है। वहीं दिल्ली ने गुजरात के खिलाफ 224 रन का हाईएस्ट स्कोर बनाया हुआ है, जबकी गुजरात ने 220 रन का सर्वोच्च स्कोर बनाया है।

  • कुल मैच खेले गए: 7

  • दिल्ली कैपिटल्स (DC) जीता: 3

  • गुजरात टाइटन्स (GT) जीता: 4

  • खास बात: IPL 2024 में जब ये दोनों टीमें भिड़ी थीं, तो दिल्ली ने गुजरात को कम स्कोर वाले मैच में मात दी थी।

आज की संभावित प्लेइंग 11 (DC vs GT Playing 11 Today Match)

DC- केएल राहुल (WK), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (C), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

GT- शुभमन गिल (C), साई सुदर्शन, जोस बटलर (WK), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा

ये 5 खिलाड़ी पड़ेंगे सब पर भारी (GT vs DC Dream11 Team Key Players)

  1. केएल राहुल (DC): राहुल को गुजरात के खिलाफ रन बनाना काफी पसंद है और पिछले सीजन में एक शानदार शतक भी लगाया था, इसलिए इस मैच में बड़ी पारी खेल सकते है।

  2. शुभमन गिल (GT): गिल ने भी पिछले सीजन में दिल्ली के खिलाफ नाबाद 93 रन की बेहतरीन पारी खेली थी और इस सीजन में उनका बल्ला रन बनाने के लिए उत्सुक है।

  3. कुलदीप यादव (DC): इस सीजन में कुलदीप की गुगली अभी तक शांत है, लेकिन दिल्ली की पिच पर उनकी फिरकी का जादू चलना लगभग तय है।

  4. राशिद खान (GT): राशिद न केवल गेंद से बल्कि निचले क्रम में आकर बल्लेबाजी से भी मैच का पासा पलट सकते हैं।

  5. जोस बटलर (GT): इस धाकड़ बल्लेबाज के पास काफी अनुभव है और इस सीजन में बटलर का बल्ला आक्रामक अंदाज में रन बना रहा है, इसलिए आज एक बेहतरीन पारी खेल सकते है।

नोट- टॉस के बाद दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और fantasy टीम जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को जॉइन करें।

ये भी पढ़ें- RR vs MI Dream11 Prediction: जडेजा की चतुराई या रोहित का प्रहार? जानें गुवाहाटी में कौनसे प्लेयर मचाने वाले हैं तबाही!

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित