RR vs MI Dream11 Prediction: जडेजा की चतुराई या रोहित का प्रहार? जानें गुवाहाटी में कौनसे प्लेयर मचाने वाले हैं तबाही!

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

RR vs MI Dream11 Prediction in Hindi: आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला शानदार प्रदर्शन कर रही राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज शाम को 7:30 बजे खेला जाएगा। यह मुकाबला राजस्थान के दूसरे होम ग्राउंड यानि गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन इस मैच में सभी की नजरें रविंद्र जडेजा की फिरकी और रोहित शर्मा के गगनचुंबी छक्कों पर टिकी हुई है।

RR vs MI Dream11 Prediction

राजस्थान बनाम मुंबई

आईपीएल 2026 का ये सीजन इन दोनों टीमों के लिए अच्छा रहा है, लेकिन राजस्थान अभी भी मुंबई इंडियंस से काफी आगे चल रही है। अगर पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो राजस्थान 4 अंको के साथ दूसरे पायदान पर बनी हुई है, जबकी मुंबई इंडियंस के सिर्फ 2 अंक है और छठे पायदान पर पहुंच चुकी है। अभी तक दोनों टीमों ने अपना बेस्ट प्रदर्शन किया है, लेकिन मुंबई अपना एक मुकाबला दिल्ली के साथ हार गई थी। हालांकि इस बार मुंबई का रौद्र रूप देखने को नहीं मिला है और एक-दो खिलाड़ी को छोड़कर बाकी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए है।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)
स्थानटीममैचजीतेहारेकोई परिणाम नहींअंकनेट रन रेट
1PBKS32015+0.637
2RCB22004+2.501
3RR22004+2.233
4DC22004+1.170
5SRH31202+0.275
6MI21102-0.206
7LSG21102-0.542
8KKR30211-1.964
9GT20200-0.424
10CSK30300-2.517

RR vs MI Pitch Report in Hindi

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाना है, जिसके बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच काफी अच्छी मानी जाती है। इस मैदान पर आईपीएल 2026 का यह दूसरा मैच खेला जा रहा है और इससे पहला मैच चेन्नई और राजस्थान के बीच खेला गया था। उस मुकाबले में पिच ने गेंदबाजों की ज्यादा मदद की थी और चेन्नई की टीम पहली पारी में सिर्फ 127 रन पर ऑलआउट हो गई थी, जिसके बाद राजस्थान ने 12 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया था।

वैसे इस स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजी के अनुकूल माना जाता है और आईपीएल मैचों में अच्छा स्कोर देखने को मिलता है। पिछले आईपीएल सीजन में यहां बल्लेबाजों ने खूब रन कुटे थे और कुछ मैचों में 200 रन का स्कोर भी बना था। अगर गेंदबाजों की बात करें तो स्पिनर्स की खूब पिटाई होती है, जबकी पेसर्स को थोड़ी बहुत मेहनत करके विकेट मिल जाते है। अगर इस मैच की बात करें तो यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह इस पिच पर कोहराम मचा सकते है।

RR vs MI Head to Head Record in Hindi

अगर आईपीएल 2026 की बात करें तो दोनों के बीच पहला मुकाबला खेला जा रहा है, लेकिन आईपीएल इतिहास में अभी 31 बार आमने-सामने हुई है। इन मुकाबलों में राजस्थान ने 14 मैच जीते है, जबकी मुंबई ने 16 मैच अपने नाम किए है और एक मैच टाई भी हुआ है। इसलिए कुल मिलाकर अभी तक दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। वहीं हाईएस्ट स्कोर की बात करें तो राजस्थान ने 212 रन और मुंबई ने 217 रन बनाएं थे और दोनों ने ये स्कोर अलग-अलग मैच में खड़ा किए थे।

  • कुल मैच: 31

  • मुंबई इंडियंस (MI) जीता: 16

  • राजस्थान रॉयल्स (RR) जीता: 14

  • खास बात: पिछले 5 मुकाबलों में राजस्थान ने 3 बार मुंबई को मात दी है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है।

RR vs MI Playing 11 Today Match

Rajasthan Royals- यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (WK), रियान पराग (C), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा

Mumbai Indians- रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (WK), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (C), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रित बुमराह

RR vs MI 5 Key Players for Dream11 Team

  1. रोहित शर्मा (MI): गुवाहाटी की छोटी बाउंड्री पर खेलना रोहित के लिए वरदान साबित हो सकता है और पावरप्ले में मुंबई इंडियंस को विस्फोटक शुरुआत दे सकते है।

  2. रवींद्र जडेजा (RR): इस मुकाबले में जडेजा अलग अंदाज में खेलते हुए नहर आने वाले है और बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी कमाल कर सकते है।

  3. यशस्वी जायसवाल (RR): पिछले सीजन में मुंबई के खिलाफ शतक जड़ने वाले जायसवाल इस मुकाबले में भी बड़ी पारी खेल सकते है।

  4. जसप्रीत बुमराह (MI): डेथ ओवरों में बुमराह की यॉर्कर राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों के लिए काल साबित हो सकती है।

  5. संजू सैमसन (RR): अगर सूर्यकुमार यादव का बल्ला चलता है तो मुंबई इंडियंस बड़ा स्कोर बना सकती है।

नोट- टॉस के बाद दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और fantasy टीम जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को जॉइन करें।

ये भी पढ़ें- KKR vs PBKS Dream11 Prediction: ईडन गार्डन्स की जंग में कौन मारेगा बाजी? हेड-टू-हेड और आंकड़ों से जानें कौनसे खिलाड़ी पड़ेंगे भारी

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित