KKR vs PBKS Dream11 Prediction: ईडन गार्डन्स की जंग में कौन मारेगा बाजी? हेड-टू-हेड और आंकड़ों से जानें कौनसे खिलाड़ी पड़ेंगे भारी

By Parmjeet

Updated On:

Follow Us

KKR vs PBKS Dream11 Prediction in Hindi: आईपीएल 2026 में कोलकाता का ईडन गार्डन्स एक बार फिर से एक बड़े मुकाबले का गवाह बनने वाला है, जो कि केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच 6 अप्रैल को खेला जाना है। यह मैच शाम को खेला जाएगा, जिसके लिए हम दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट और खिलाड़ियों के आंकड़े लेकर आए है।

KKR vs PBKS Dream11 Prediction in Hindi

केकेआर बनाम पंजाब की टक्कर (KKR vs PBKS Today Match Prediction)

कोलकाता में होने वाले इस मुकाबले में केकेआर की कड़ी अग्निपरीक्षा होने वाली है, क्योंकि उसे अपने ही घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स से मुकाबला करना है जो दोनों मैच जीतकर शानदार फॉर्म में है। वहीं केकेआर अपने दोनों मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में नौवें पायदान पर खिसक चुकी है और अब दबाव में दिख रही है। हालांकि अपने होम ग्राउंड पर केकेआर का रिकॉर्ड अच्छा रहा है और ये जानने से पहले एक बार पिच रिपोर्ट के बारे में जान लेते है।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)

KKR vs PBKS पिच रिपोर्ट

कोलकाता का ईडन गार्डन्स खूबसूरत मैदान होने के साथ ही उच्च स्कोरिंग मैचों के लिए भी जाना जाता है और अब इसकी पिच को पहले से अच्छी तरह से तैयार किया गया है। अगर आईपीएल 2026 में पिच का रिकॉर्ड देखें तो अभी तक एक मुकाबला खेला गया है, जिसमें पिच से बल्लेबाजों को मदद मिली थी और हैदराबाद ने केकेआर के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 226 रन बनाएं थे। हालांकि पिच ने दूसरी पारी में भी बल्लेबाजों का साथ दिया था, लेकिन केकेआर के सभी खिलाड़ी दबाव में जल्दी आउट हो गए थे।

अगर ईडन गार्डन्स की पिच का पिछला रिकॉर्ड देखें तो ज्यादातर मैचों में पिच ने बल्लेबाजों का साथ दिया हुआ है। इस पिच पर शाम के मैचों में औसत स्कोर 170 रन से 190 रन के आसपास बनता है और चेज करने वाली टीम दबाव नहीं मानती है तो आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लेती है। वहीं विकेट लेने के मामले में पेसर्स और स्पिनर्स का रिकॉर्ड लगभग बराबर ही रहा है।

ये भी पढ़ें- RR vs MI Dream11 Prediction: जडेजा की चतुराई या रोहित का प्रहार? जानें गुवाहाटी में कौनसे प्लेयर मचाने वाले हैं तबाही!

KKR vs PBKS हेड टू हेड आंकड़े

आईपीएल इतिहास में अभी तक इन दोनों धाकड़ टीमों का 35 बार आमना-सामना हुआ है, जिनमें 21 बार केकेआर ने बाजी मारी है और 13 मैचों में पंजाब किंग्स को जीत नसीब हुई है। इसके अलावा दोनों के बीच एक मुकाबला टाई भी हुआ है, लेकिन कुल मिलाकर केकेआर का पलड़ा भारी है। वहीं ईडन गार्डन्स पर दोनों के बीच खेले गए मैचों की बात करें तो 13 में से 9 मैच केकेआर ने जीते है और 4 में पंजाब को जीत मिली है। जबकी केकेआर का पंजाब के खिलाफ 261 रन का हाईएस्ट स्कोर है, जबकी इसी मुकाबले में पंजाब ने 262 रन का सर्वोच्च स्कोर बनाया था और यह मुकाबला (KKR vs PBKS Highest Score) भी ईडन गार्डन्स में खेला गया था।

  • कुल मैच: 35

  • KKR जीता: 21

  • PBKS जीता: 13

  • नतीजा नहीं: 01

  • ईडन गार्डन्स में: यहाँ केकेआर ने 9 बार जीत दर्ज की है, जबकि पंजाब सिर्फ 4 बार जीत पाया है।

संभावित प्लेइंग-11 (KKR vs PBKS Playing 11)

Kolkata Knight Riders: अजिंक्य रहाणे (C), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (WK), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी

Punjab Kings: प्रभसिमरन सिंह (WK), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (C), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

KKR vs PBKS Key Players Today Match-

खिलाड़ीटीम
क्यों चुनें? (IPL 2026 Form)
प्रियांश आर्याPBKS
पिछले मैच में मात्र 11 गेंदों में 39 रन बनाकर सबको चौंका दिया।
अंगकृष रघुवंशीKKR
पिछले मैच में 29 गेंदों में 52 रनों की शानदार पारी खेली, केकेआर के भरोसेमंद युवा।
श्रेयस अय्यरPBKS
पंजाब के कप्तान और अपनी पुरानी टीम (KKR) के खिलाफ खेलने का अनुभव।
रिंकू सिंहKKR
मुश्किल वक्त में फिनिशर की भूमिका निभाने में माहिर।
अर्शदीप सिंहPBKS
डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी और विकेट लेने की क्षमता।

ये भी पढ़ें- RCB vs CSK Playing 11: लौट आया आरसीबी का खूंखार गेंदबाज, सीएसके में भी बड़ा बदलाव, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

नोट- टॉस के बाद दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और fantasy टीम जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को जॉइन करें।

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित