RCB vs CSK Playing 11: लौट आया आरसीबी का खूंखार गेंदबाज, सीएसके में भी बड़ा बदलाव, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

RCB vs CSK Playing 11 Today Match: आईपीएल 2026 के सबसे बड़े मुकाबले के लिए मंच सज चुका है और जब ये दोनों टीमें बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी तो फैंस का मजा दोगुना हो जाएगा। लेकिन इस मैच से पहले दोनों खेमों से बड़ी खबरें आ रही हैं, जिसमें आरसीबी में एक घातक गेंदबाज की वापसी की उम्मीद है और चेन्नई भी अपनी प्लेइंग-11 में कुछ चौंकाने वाले बदलाव (CSK vs RCB Playing 11) कर सकती है।

ipl-2026-rcb-vs-csk-playing-11-today-match-in-hindi-with-analysis

RCB के लिए खुशखबरी

आईपीएल 2026 में अपना पहला मैच जीतने के बाद अब आरसीबी की नजरें चेन्नई के खिलाफ होने वाले इस महामुकाबले पर टिकी हुई है। आरसीबी एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मैच को हल्के में नहीं लेना चाहती है, क्योंकि चेन्नई यहां उसे कड़ी टक्कर दी है। इसलिए आरसीबी अपने सबसे खूंखार गेंदबाज जोश हेज़लवुड को प्लेइंग 11 में शामिल कर सकती है। हेज़लवुड पहले मुकाबले में नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब टीम के साथ जुड़ चुके है और नेट सेशन में गेंदबाजी करते हुए देखे गए हैं।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)

ये भी पढ़ें- RCB vs CSK Dream11 Prediction: कोहली बनाम धोनी? मैच से पहले दोनों टीमों का हेड टू हेड और की-प्लेयर्स के बारे में जानें

CSK में बड़ा बदलाव

आईपीएल 2026 के अपने दोनों शुरूआती मुकाबले हारने के बाद चेन्नई की इज्जत दांव पर लग गई है और टीम में एमएस धोनी का नहीं होना सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। धोनी चोट के कारण फिलहाल टीम से बाहर हैं, ऐसे में टीम की बल्लेबाजी और कीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन के कंधों पर है। मगर संजू भी दोनों मैचों में फ्लॉप हुए हैं और खुद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला भी अभी तक शांत है। इसलिए सीएसके की टीम मैनेजमेंट पिच की स्थिति को देखते हुए बल्लेबाजी क्रम में बदलाव कर सकती है।

ये भी पढ़ें- RCB vs CSK Head to Head: आरसीबी और सीएसके का हेड टू हेड रिकॉर्ड देखें, आज भी आगे है ये टीम

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 (RCB vs CSK Playing 11)

RCB Playing 11: विराट कोहली, फिल साल्ट (WK), रजत पाटीदार (C), जितेश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब डफी, कुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा

CSK Playing 11: संजू सैमसन (WK), रुतुराज गायकवाड़ (C), सरफराज खान, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, प्रशांत वीर, नूर अहमद, खलील अहमद

नोट- टॉस के बाद दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और fantasy टीम जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को जॉइन करें।

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित