CSK vs PBKS Playing 11 in Hindi: करीब 1 साल बाद चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में आज पीली जर्सी का समंदर उमड़ने वाला है और जब आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा तो फैंस का रोमांच दोगुना बढ़ जाएगा। मगर अपना पहला मैच हारने के बाद सीएसके घर में वापसी के लिए बेताब तो है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल एमएस धोनी के खेलने पर पर खड़ा हो गया है। हालांकि अब धोनी की इंजरी पर बड़ा अपडेट आया है, जिसने फैंस को खुश कर दिया है।

धोनी की इंजरी पर सबसे बड़ा अपडेट (CSK vs PBKS Playing 11 2026)
आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच के लिए जब चेन्नई सुपर किंग्स ने पूरी तैयारी कर ली थी तो अचानक टीम की तरफ से एमएस धोनी के नहीं खेलने पर खबर दी गई थी। इस खबर से सीएसके समेत सभी फैंस को तगड़ा झटका लगा था और कहा गया था की धोनी करीब 2 सप्ताह तक मैच नहीं खेल सकते है। मगर हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धोनी लंबे-लंबे छक्के लगाते नजर आ रहे है, जिससे फैंस के बीच इस मुकाबले के लिए धोनी के खेलने की उम्मीदें जाग गई हैं। हालांकि सीएसके और टीम मैनेजमेंट की तरफ से धोनी के खेलने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें- CSK vs PBKS Pitch Report: बल्लेबाज या गेंदबाज? जानें चेपॉक में कौन मचाएगा कोहराम, पिछले आंकड़े भी देखें
3 बदलावों के साथ उतर सकती है चेन्नई सुपर किंग्स
चेपॉक में होने वाले इस मुकाबले के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और कोच स्टीफन फ्लेमिंग बड़े बदलाव करने की योजना बना रहे है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चेन्नई की प्लेइंग 11 में डेवाल्ड ब्रेविस को शामिल किया जा सकता है, जो पहले मुकाबले में साइड स्ट्रेन के कारण खेल नहीं पाए थे। ब्रेविस अफ्रीकी बल्लेबाज है जो तूफानी पारी खेलने के लिए जाने जाते है और सीएसके के मिडिल ऑर्डर को मजबूती दे सकते है। वहीं पंजाब के खिलाफ स्पिन को मजबूती देने के लिए अकील होसेन और टॉप ऑर्डर के लिए उर्विश पटेल को मौका मिल सकता है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 (PBKS vs CSK Playing 11 2026)
CSK Playing 11: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विश पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम् दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, नूर अहमद, खलील अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज
PBKS Playing 11: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
नोट- टॉस के बाद दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और fantasy टीम जानने के लिए हमारे whatsapp चैनल को जॉइन करें।
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।





