CSK vs PBKS Pitch Report: बल्लेबाज या गेंदबाज? जानें चेपॉक में कौन मचाएगा कोहराम, पिछले आंकड़े भी देखें

By Parmjeet

Updated On:

Follow Us

CSK vs PBKS Pitch Report in Hindi: IPL 2026 का सातवां मुकाबला पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स और पिछले सीजन की उपविजेता टीम पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। इन दोनों धाकड़ टीमों के बीच यह मुकाबला 3 अप्रैल को चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में शुरू होगा, जो कि सीएसके का होम ग्राउंड भी है। अगर बात करें दोनों टीमों की तो इस मैदान पर जब भी आमने-सामने हुई है तो कड़ी टक्कर देखने को मिली है। तो आइए ये जान लेते हैं कि आज के मैच (PBKS vs CSK Pitch Report Today Match) में पिच किसका साथ देने वाली है।

CSK vs PBKS Pitch Report in Hindi Today Match

एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम पिच रिपोर्ट (CSK vs PBKS Pitch Report)

चेन्नई के इस मैदान की पिच को बल्लेबाजों की कम और गेंदबाजों की ज्यादा मदद करने के लिए जाना जाता है। इस पिच पर जैसे ही मैच शुरू होता है तो पावरप्ले में तो बल्लेबाज रन बना लेते है, लेकिन उसके बाद पिच धीमी होने लग जाती है और गेंद रूककर आती है। इस पिच पर अक्सर पावरप्ले के ओवरों में 50-60 रन के आसपास स्कोर देखा जाता है, मगर बाद में बल्लेबाज रन लेने के लिए तरसते रहते है। इस पिच पर वहीं बल्लेबाज रन बनाने में कामयाब रहता है जो कुछ गेंदे रूककर खेलता है और पिच को अच्छे से समझ लेता है।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)

अगर गेंदबाजों के नजरिए से पिच (MA Chidambaram Stadium Pitch Report) का बर्ताव देखें तो काफी फायदेमंद रहता है और उन्हें बिना ज्यादा मेहनत किए आसानी से विकेट मिल जाते हैं। इस पिच पर पहले पारी में पेसर्स को शुरूआती ओवरों में विकेट मिलते है, लेकिन फिर बाद में स्पिनर्स का राज चलता है। अगर दूसरी पारी की बात करें तो उसमे भी ऐसा ही होता है और कुल मिलकर पेसर्स के साथ स्पिनर्स को भी बराबर विकेट मिलते है।

ये भी पढ़ें- CSK vs PBKS Playing 11: क्या चेपॉक में होगी ‘थाला’ की सरप्राइज एंट्री? जानें धोनी की चोट पर सबसे बड़ा अपडेट और संभावित 11

एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम का औसत स्कोर

चेपॉक स्टेडियम में मैच का निर्णय स्कोर के साथ ही तय हो जाता है, क्योंकि यहां लक्ष्य को चेज करना कोई बड़ी बात नहीं है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को मैच जीतने के लिए अच्छा स्कोर (MA Chidambaram Stadium Average Score in IPL) बनाना पड़ता है, वर्ना बाद में बल्लेबाजी वाली टीम को ओस गिरने से बहुत फायदा होता है और मैच को जीतने में कोई परेशानी नहीं होती है।

विवरणआंकड़े
पहली पारी का औसत स्कोर165 – 170 रन
दूसरी पारी का औसत स्कोर155 – 160 रन
उच्चतम स्कोर
246/5 (CSK बनाम RR)
न्यूनतम स्कोर
70/10 (RCB बनाम CSK)
पिच का मिजाज
धीमी और स्पिन की मददगार

ये भी पढ़ें- CSK vs PBKS Dream11 Prediction: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स से लेकर प्लेइंग-11 तक, दोनों टीमों का पूरा रिकॉर्ड देखें!

CSK vs PBKS आज का मौसम

3 अप्रैल को चेन्नई में खेले जाने वाले इस मुकाबले (CSK vs PBKS Weather Report) पर बारिश का कोई खतरा नहीं है और मैच के समय उमस होने के कारण खिलाड़ियों को काफी पसीना बहाना पड़ सकता है। इसके साथ ही ओस गिरने की संभावना भी बताई गई है, जिससे टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।

नोट- टॉस के बाद दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और fantasy टीम जानने के लिए हमारे whatsapp चैनल को जॉइन करें।

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित