CSK vs PBKS Dream11 Prediction: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स से लेकर प्लेइंग-11 तक, दोनों टीमों का पूरा रिकॉर्ड देखें!

By Parmjeet

Updated On:

Follow Us

CSK vs PBKS Dream11 Prediction in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का कारवां भारत के अलग-अलग मैदानों में पहुंचने के बाद अब चेन्नई के ऐतिहासिक एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम की तरफ रुख कर चुका है। इस मैदान पर ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स और श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली पंजाब किंग्स आमने-सामने होने वाली है।

ipl-2026-csk-vs-pbks-match-prediction-today-match-in-hindi

चेन्नई बनाम पंजाब किंग्स (CSK vs PBKS Dream11 Prediction Today Match)

आईपीएल 2026 की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बुरी तरीके से हुई है और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर पहुंच गई है। इस मुकाबले में चेन्नई की बल्लेबाजी और गेंदबाजी पूरी तरह फ्लॉप हुई थी और ट्रेड होकर आए संजू सैमसन भी सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए थे।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)

फिलहाल चेन्नई के लिए इस हार के साथ धोनी के चोटिल होने से बड़ा झटका लगा है, लेकिन अभी भी टीम का जोश कम नहीं हुआ है और अपने घरेलू मैदान पर पंजाब के खिलाफ जीत के इरादे से उतरनी वाली है। वहीं पंजाब किंग्स ने भी अभी तक एक मैच खेला है और उसमें जीत दर्ज की है, लेकिन चेन्नई को उसके होम ग्राउंड पर हराना किसी सपने से कम नहीं है।

CSK vs PBKS पिच रिपोर्ट आज की

चेन्नई का एम. ए. चिदंबरम आईपीएल 2026 में पहले मैच की मेजबानी करने वाला है और इसकी पिच रिपोर्ट को लेकर एक्सपर्ट ने बड़ा दांवा किया है। चेपॉक की पिच को अक्सर संतुलित माना जाता है और आंकड़ों के अनुसार इस पर स्पिनर्स का बोलबाला रहता है। हालांकि पिछले कुछ आईपीएल मैचों के आंकड़े देखें तो पिछले सीजन में इस मैदान पर कुल 6 मैच खेले गए थे, जिनमें से 3 मैचों में बल्लेबाजों को ज्यादा मदद मिली थी, जबकी 2 मैचों में पिच संतुलित थी और 1 मैच में पूरी तरह गेंदबाजों का दबदबा रहा था।

वहीं इन सभी मैचों में पेसर्स को और स्पिनर्स को बराबर विकेट ही मिले थे, लेकिन स्पिनर्स को जल्दी विकेट मिल जाते है। अगर इस मुकाबले की बात करें तो चेन्नई के नूर अहमद और पंजाब किंग्स के युजवेंद्र चहल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन सकते है।

ये भी पढ़ें- KKR vs SRH Playing 11: क्या फिट होकर लौटेंगे पैट कमिंस? जानें इस महामुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

एम. ए. चिदंबरम का औसत स्कोर

चेन्नई के इस मैदान की पिच पर कई बार टीमों को परेशानी में देखा गया है, लेकिन पिच के संतुलित होने के कारण औसत स्कोर 160 रन से 185 रन के बीच में रहता है। हालांकि इस पिच पर 200 रन का भी स्कोर बना चुका है, लेकिन यह तभी संभव है जब पिच बल्लेबाजों के पक्ष में हों। इसी मैदान पर आईपीएल 2025 में चेन्नई और पंजाब (PBKS vs CSK Prediction) के बीच मुकाबला खेला गया था, जिसमें चेन्नई ने पहले 190 रन बनाएं थे और पंजाब ने 194 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया था।

ये भी पढ़ें- CSK vs PBKS Pitch Report: बल्लेबाज या गेंदबाज? जानें चेपॉक में कौन मचाएगा कोहराम, पिछले आंकड़े भी देखें

CSK vs PBKS हेड टू हेड और पिछले 5 मैचों का प्रदर्शन

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच अभी तक 32 मैच खेले जा चुके है, जिनमें दोनों टीमों ने 16-16 मैच जीतकर अपनी काबिलियत को दिखाया है। अगर एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम का हेड टू हेड रिकॉर्ड (Chennai Super Kings vs Punjab Kings Head to Head) देखें तो दोनों के बीच 9 मुकाबले खेले जा चुके है, जिनमें से 5 चेन्नई ने जीते है और 4 पंजाब ने अपने नाम किए है। वहीं दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 5 मैचों में से 4 जीत के साथ पंजाब का पलड़ा भारी है।

विवरण कुल मुकाबलेचेन्नई की जीत
पंजाब की जीत
IPL इतिहास321616
चेपॉक स्टेडियम954
पिछले 5 मुकाबले514

नोट- टॉस के बाद दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और fantasy टीम जानने के लिए हमारे whatsapp चैनल को जॉइन करें।

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित