KKR vs SRH Playing 11 Hindi: कोलकाता का ईडेन गार्डन्स एक बार फिर से एक बड़े और महामुकाबले का गवाह बनने वाला है और इस बार यह मुकाबला केकेआर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाला है। ये दोनों ही टीमें आईपीएल 2026 में अपना पहला मुकाबला हार चुकी है, इसलिए इस मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 (SRH vs KKR Playing11 2026) में बदलाव के साथ उतर सकती है।

केकेआर बनाम हैदराबाद की टक्कर (KKR vs SRH Playing 11)
2 अप्रैल को जब ये दोनों टीमें ईडन गार्डन्स में आमने-सामने होंगी तो सभी की नजरें इनकी प्लेइंग 11 पर टिकी रहने वाली है, क्योंकि दोनों ही टीमें यहां पहले भी मुकाबला खेल चुकी है। हालांकि आंकड़ों में केकेआर का पलड़ा भारी है, लेकिन हैदराबाद को भी बड़े स्कोर के लिए जाना जाता है। इसलिए यह मुकाबला कड़ी टक्कर का होने वाला है और सभी का मानना है की इसमें हैदराबाद के बल्लेबाजों और केकेआर के गेंदबाजों के बीच असली जंग होने वाली है।
पैट कमिंस पर बड़ी अपडेट
सनराइजर्स हैदराबाद को अपना पहला मुकाबला पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में खेलना पड़ा था और टीम की कमान ईशान किशन ने संभाली थी। हालांकि टीम ने अच्छा स्कोर बनाया था, लेकिन गेंदबाजों की खराब रणनीति के कारण मुकाबला हार गई थी। अगर पैट कमिंस की बात करें तो कप्तान के साथ एक अच्छे गेंदबाज भी है और टीम का नेतृत्व करना अच्छे से जानते है। मगर इस मुकाबले में खेलने पर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है और उनके बिना ही हैदराबाद को ईडन गार्डन्स में उतरना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- KKR vs SRH Dream11 Prediction: पिच रिपोर्ट से लेकर हेड-टू-हेड तक, जानें कौनसे प्लेयर मचा सकते हैं तबाही!
केकेआर की घर वापसी
जबकी केकेआर भी इस मुकाबले के लिए जमकर तैयारी कर रही है और जीत दर्ज करने के लिए अपने घरेलू मैदान का पूरा फायदा उठाने को तैयार है। केकेआर ने अपना पहला मैच मुंबई में खेला था, लेकिन अच्छा स्कोर बनाने के बाद भी मैच हाथ से निकल गया था। ऐसे में अब केकेआर घर वापसी कर रही है और जोश से भरी हुई है। वहीं केकेआर अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव करती हुई नजर नहीं आ रही है और अपने उन्हीं 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है, जो मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले थे।
KKR vs SRH की संभावित प्लेइंग 11
KKR Playing 11- फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी
SRH Playing 11- अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा
नोट- टॉस के बाद दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग 11 और fantasy टीम जानने के लिए हमारे whatsapp चैनल को जॉइन करें।
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।





