KKR vs SRH Dream11 Prediction Today Match: आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला दो धाकड़ टीमों केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 2 अप्रैल को खेला जाना है। ये दोनों टीमें इस सीजन का अपना दूसरा मैच खेल रही है और दोनों को हार का सामना करना पड़ा है।

केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद (KKR vs SRH Dream11 Prediction)
अभी तक आईपीएल 2026 के 10 मुकाबले खेले जा चुके है और सभी टीमों ने अपना एक-एक मुकाबला खेल लिया है। अगर केकेआर की बात करें तो मुंबई इंडियंस के साथ खेले गए मुकाबले में 6 विकेट से हार गई थी और अब पॉइंट्स टेबल में काफी नीचे खिसक गई है। जबकी यही हाल सनराइजर्स हैदराबाद का भी है और आरसीबी के साथ खेले गए बड़े मुकाबले में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल हैदराबाद पॉइंट्स टेबल में केकेआर से भी नीचे है और उसका नेट रन रेट काफी खराब है। इसलिए अब दोनों टीमें (SRH vs KKR Prediction) इस मुकाबले को जीतकर अपनी पहली जीत दर्ज करने की कोशिश में है।
KKR vs SRH आज के मैच की पिच रिपोर्ट
केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शाम को 7:30 बजे खेला जाना है। यह मैदान केकेआर का होम ग्राउंड है, लेकिन यहां खेलने वाली बाकी टीमें भी इसे अपना घरेलू मैदान समझकर खेलती है और शानदार खेल दिखाती है। अगर ईडन गार्डन्स की पिच की बात करें तो यह बल्लेबाजों की पहली पसंद है और पावरप्ले में यहां खूब रन बनते है।
जबकी गेंदबाजों के लिए यह पिच बाद में मौके देती है और पेसर्स के साथ स्पिनर्स को भी विकेट मिल जाते है। इस पिच पर केकेआर के गेंदबाजों की बात करें तो सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती जैसे मिस्ट्री स्पिनर्स खेल का पासा पलट सकते हैं। इसके अलावा इस पिच पर 180 रन के करीब स्कोर आसानी से बन जाता है और बाद वाली टीम इसे चेज भी कर लेती है। इस मैदान पर अभी तक खेले गए ज्यादातर मुकाबलों में चेज करने वाली टीम ने जीत हासिल की है।
ये भी पढ़ें- LSG vs DC Highest Score: क्या आज टूटेगा 211 रनों का रिकॉर्ड? देखें इकाना में किसका है सबसे बड़ा स्कोर!
KKR vs SRH हेड टू हेड रिकॉर्ड
इन दोनों टीमों का मैच जब भी होता है तो फैंस का मजा दोगुना हो जाता है। अभी तक दोनों के बीच कुल 30 मैच खेले गए है, जिनमें 20 जीत के साथ केकेआर का पलड़ा भारी है। जबकी हाईएस्ट स्कोर के मामले में हैदराबाद काफी आगे है और केकेआर के खिलाफ 278 रन का सर्वोच्च स्कोर बनाया हुआ है। वहीं केकेआर का हाईएस्ट स्कोर 208 रन का है।
| परिणाम | कोलकाता नाइट राइडर्स | सनराइजर्स हैदराबाद |
| कुल मैच खेले गए | 30 | 30 |
| जीते गए मैच | 20 | 10 |
| हारे गए मैच | 10 | 20 |
| कोई परिणाम नहीं | 0 | 0 |
| सबसे बड़ा स्कोर | 278 | 208 |
| सबसे कम स्कोर | 113 | 101 |
तबाही मचाने वाले 5 की-प्लेयर्स
ट्रेविस हेड (SRH): हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड की बल्लेबाजी किसी भी टीम के लिए बुरे सपने जैसी है और ईडन गार्डन्स की खूबसूरत पिच पर बड़ी पारी खेल सकते है।
सुनील नरेन (KKR): केकेआर के इस बल्लेबाज ने पिछले सीजन में बल्ले और गेंद दोनों से कोहराम मचाया था और इनकी मिस्ट्री स्पिन गेंदे हैदराबाद के बल्लेबाजों को उलझन में डाल सकती है।
हेनरिक क्लासेन (SRH): हैदराबाद ये बल्लेबाज मिडिल ऑर्डर का सबसे खतरनाक बल्लेबाज है और स्पिन के खिलाफ सबसे अच्छा खेलता है।
फिन एलन (KKR): न्यूज़ीलैंड का ये धाकड़ बल्लेबाज अपनी खतरनाक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है और पहले मुकाबले में भी 37 रन बनाकर आया है।
अभिषेक शर्मा (SRH): हैदराबाद के इस धाकड़ बल्लेबाज से तो सभी परिचित है, जो अपने बल्ले पावरप्ले में खूब कोहराम मचाते है और इस मैच में भी बड़ी पारी खेल सकते है।
नोट- टॉस के बाद दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग 11 और fantasy टीम जानने के लिए हमारे whatsapp चैनल को जॉइन करें।
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।





