LSG vs DC Highest Score: आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले में जब लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी तो सभी की नजरें दोनों टीमों के प्रदर्शन पर टिकी रहने वाली है। जब भी ये दोनों टीमें टकराती हैं, तो रनों की बारिश पक्का होती है और पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में एक-दूसरे के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर(DC vs LSG Highest Score) बनाया था।

लखनऊ और दिल्ली का हाईएस्ट स्कोर (LSG vs DC Highest Score)
विशाखापत्तनम में आया तूफान और बना सबसे बड़ा स्कोर-
लखनऊ और दिल्ली के बीच सबसे बड़ा मुकाबला आईपीएल 2025 में विशाखापत्तनम में खेला गया था, जिसमें दोनों टीमों ने खूब गदर काटा था। इस मुकाबले में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाएं थे, जिनमें मिचेल मार्श के 72 रन और निकोलस पूरन के 30 गेंदों पर 75 रन का अहम योगदान था। इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर दिल्ली के सभी गेंदबाजों की बुरी तरह से पिटाई की थी।
जबकी दिल्ली ने भी इसी मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ के खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। हालांकि इस मैच में लखनऊ के गेंदबाजों के आगे दिल्ली का टॉप ऑर्डर धवस्त हो गया था, लेकिन मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने आए आशुतोष शर्मा ने 31 गेंदों पर नाबाद 66 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। इस मैच में दिल्ली ने चेज करते हुए 211 रन बनाएं थे।
ये भी पढ़ें- KKR vs SRH Dream11 Prediction: पिच रिपोर्ट से लेकर हेड-टू-हेड तक, जानें कौनसे प्लेयर मचा सकते हैं तबाही!
LSG Highest Score Against DC-
| मैच | स्कोर | सीजन | नतीजा |
| 1 | 209/8 | 2025 | हारे |
| 2 | 195/3 | 2022 | जीते |
| 3 | 193/3 | 2023 | जीते |
| 4 | 189/9 | 2024 | हारे |
| 5 | 167/7 | 2024 | हारे |
DC Highest Score Against LSG-
| मैच | स्कोर | सीजन | नतीजा |
| 1 | 211/9 | 2025 | जीते |
| 2 | 208/4 | 2022 | जीते |
| 3 | 189/7 | 2022 | हारे |
| 4 | 170/4 | 2024 | जीते |
| 5 | 161/2 | 2025 | जीते |
ये भी पढ़ें- LSG vs DC: हेड टू हेड और पिछले 5 मैचों का पूरा लेखा-जोखा, आंकड़ों में देखें कौन है असली बॉस!
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।





