LSG vs DC Match Prediction: इकाना में क्या है जीतने का ‘मास्टर प्लान’? देखें पिछले 5 मैचों के हैरान करने वाले आंकड़े

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

LSG vs DC Match Prediction: आईपीएल 2026 का रोमांच जोरों पर है और अभी तक 8 टीमों ने अपना एक-एक मुकाबला खेल लिया है। जबकी लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन का पहला मुकाबला खेलने वाली है और यह टक्कर इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाली है, जिसकी पिच धीमे खेल के लिए जानी जाती है। तो आइए अब पूरे एनालिसि के साथ इस मैच की प्रिडिक्शन जान लेते है।

ipl-2026-lsg-vs-dc-today-match-prediction-in-hindi-with-analysis

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स (LSG vs DC Match Prediction)

आईपीएल 2026 का पांचवा मुकाबला 1 अप्रैल को लखनऊ बनाम दिल्ली के बीच शाम को 7:30 बजे इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। यह मैदान लखनऊ की टीम का होम ग्राउंड भी है, लेकिन दिल्ली ने यहां उसे मात दी हुई है। जबकी इसकी पिच को रह्सयमई माना जाता है, क्योंकि कुछ पता नहीं होता की यह कब बल्लेबाजों के पक्ष में चली जाती है और कब गेंदबाजों को मदद करने लग जाती है।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)

LSG vs DC Pitch Report

लखनऊ का यह मैदान अभी तक काफी आईपीएल मैचों की मेजबानी कर चुका है, लेकिन इसकी पिच ने हमेशा ही टीमों को उलझन में डाला है। इसकी पिच को धीमी पिचों में से एक माना जाता है और टीमें उसी हिसाब से अपनी प्लेइंग 11 तैयार करती है, लेकिन मैच के दौरान पिच पूरा खेल पलट देती है। इस पिच पर आईपीएल के ज्यादातर मैचों में बल्लेबाजों को रन बनाने में परेशानी हुई है, लेकिन पिच ने पिछले सीजन में बल्लेबाजों का ही साथ दिया था और गेंदबाजों की खूब पिटाई हुई थी।

इस पिच पर अगर बल्लेबाज रणनीति के साथ नहीं खेलता है तो गेंदबाज पूरी तरह से हावी हो जाते है और बल्लेबाज को ज्यादा देर तक टिकने नहीं देते है। इस पिच को वैसे तो स्पिनर्स के अनुकूल माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ मैचों पर नजर डालें तो पेसर्स को ज्यादा विकेट मिले है।

ये भी पढ़ें- LSG vs DC: हेड टू हेड, हाईएस्ट स्कोर और पिछले 5 मैचों का पूरा लेखा-जोखा, आंकड़ों में देखें कौन है असली बॉस!

इकाना स्टेडियम का औसत स्कोर

लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर आमतौर पर औसत स्कोर 150 रन के करीब रहता है, लेकिन पिछले 5 मैचों के आंकड़े देखें तो तीन मैचों में 200 रन से ज्यादा का स्कोर बना है। जबकी मैच जितने के मामलों में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने बाजी मारी है। लखनऊ में शाम के मैचों में ओस गिरना आम बात है, इसलिए टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है।

ये भी पढ़ें- LSG vs DC Playing 11: पंत की सेना तैयार, तो दिल्ली में विदेशी खिलाड़ी का होगा डेब्यू, संभावित प्लेइंग 11 देखें

लखनऊ का मौसम जाने

आज खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिए मौसम विभाग ने फैंस को खुश करने वाली खबर दी है और कहा है की मैच के दिन मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है। हालांकि शाम को ओस गिरने की उम्मीद जताई है, जिसका पूरा फायदा बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को मिलने वाला है।

नोट- टॉस के बाद दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग 11 और fantasy टीम जानने के लिए हमारे whatsapp चैनल को जॉइन करें।

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित