LSG vs DC: हेड टू हेड, हाईएस्ट स्कोर और पिछले 5 मैचों का पूरा लेखा-जोखा, आंकड़ों में देखें कौन है असली बॉस!

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

LSG vs DC Head to Head Record: जब भी आईपीएल की शुरुआत होती है तो सभी फैंस अपनी-अपनी पसदींदा टीमों के आंकड़े देखना शुरू कर देते है और अपनी टीम के साथ दूसरी टीम का रिकॉर्ड भी देखते है। इन्हीं टीमों में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स भी है, जिनके सभी मुकाबले हाई-वोल्टेज होते है। इसलिए हम आपके लिए DC vs LSG का हेड टू हेड रिकॉर्ड और हाईएस्ट स्कोर की पूरी जानकारी लेकर आए है।

lsg-vs-dc-head-to-head-record-and-stats-in-ipl-history-hindi

लखनऊ और दिल्ली का हेड टू हेड रिकॉर्ड (LSG vs DC Head to Head)

आईपीएल में दिल्ली तो पुरानी टीम है, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स को कुछ साल ही हुए है। इसलिए अभी तक दोनों टीमों के बीच कुल 7 मैच खेले गए है, जिनमें से लखनऊ ने 3 और दिल्ली ने 4 मैचों में बाजी मारी है। इन दोनों के बीच सबसे हाई फाई मुकाबला पिछले सीजन में खेला गया था, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने 1 विकेट से मैच अपने नाम किया था।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)

ये भी पढ़ें- LSG vs DC Playing 11: पंत की सेना तैयार, तो दिल्ली में विदेशी खिलाड़ी का होगा डेब्यू, संभावित प्लेइंग 11 देखें

लखनऊ और दिल्ली का हाईएस्ट स्कोर (LSG vs DC Highest Score)

इन दोनों टीमों ने आईपीएल में अपना हाईएस्ट स्कोर भी 1 ही मैच में एक-दूसरे के खिलाफ बनाया था। यह मैच आईपीएल 2025 में विशाखापत्तनम में खेला गया था, जिसमें लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन ठोक डालें थे और दिल्ली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 211 रन बनाएं थे। इस महामुकाबले में लखनऊ की तरफ से मिचेल मार्श और निकोलस पूरन ने तूफानी पारियां खेली थी, जबकी दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन आशुतोष शर्मा ने बनाएं थे।

विवरणलखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
दिल्ली कैपिटल्स (DC)
कुल मैच खेले गए77
जीते गए मैच34
सर्वोच्च टीम स्कोर209/8211/9
न्यूनतम टीम स्कोर159143

ये भी पढ़ें- LSG vs DC Pitch Report: इकाना की ‘रहस्यमयी’ पिच पर आज कौन फँसेगा? मैच से पहले देखें सबसे सटीक आंकड़े

LSG vs DC का पिछले 5 मैचों का पूरा लेखा-जोखा

  • IPL 2025: विशाखापत्तनम में खेले गए इस उच्च स्कोरिंग मुकाबले में दोनों टीमों का हाईएस्ट स्कोर बना था और दिल्ली ने रोमांचक खेल खेलते हुए 1 विकेट से मैच अपने नाम किया था।

  • IPL 2025: इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने लखनऊ को उसके घर में ही हराया था। इस मैच में लखनऊ पहले बल्लेबाजी करके 159 रन बनाएं थे और दिल्ली ने सिर्फ 2 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया था।

  • IPL 2024: भले ही इकाना स्टेडियम लखनऊ का घरेलू मैदान है, लेकिन यहां दिल्ली का पलड़ा भारी रहा है। इस मुकाबले की बात करें तो 167 रन के लक्ष्य को दिल्ली ने 11 गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया था।

  • IPL 2024: दोनों के बीच यह मुकाबला दिल्ली में खेला गया था और यहां भी दिल्ली कैपिटल्स ने 19 रन से बाजी मारी थी।

  • IPL 2023: यह मैच इस सीजन का तीसरा ही मैच था, जिसमें लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करके दिल्ली को 194 रन का टारगेट दिया था और दिल्ली सिर्फ 143 रन ही बन पाई थी।

ये भी पढ़ें- PBKS vs GT Head to Head: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस का हेड टू हेड रिकॉर्ड देखें, साथ में हाईएस्ट स्कोर भी जानें

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित