LSG vs DC Pitch Report Hindi: आईपीएल 2026 के पांचवे मुकाबले में नवाबों की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 1 अप्रैल को कड़ी टक्कर होने वाली है। मगर इस मैच में असली टक्कर बल्लेबाजों या गेंदबाजों की नहीं होने वाली है, बल्कि इकाना की पिच की होने वाली है। इकाना की पिच अपने दोहरे खेल के लिए जानी जाती है, क्योंकि इसपर कभी रनों का पहाड़ खड़ा होता है तो कभी स्पिनर्स बल्लेबाजों को नाच नचाते हैं।

लखनऊ की रहस्यमयी पिच (LSG vs DC Pitch Report)
लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच को बाकी सभी मैदानों की पिच के मुकाबले बहुत धीमा माना जाता है। आईपीएल के हर सीजन में इस पिच ने बल्लेबाजों से बहुत संघर्ष करवाया है और उन्हें एक-एक रन लेने के लिए तरसाया है। अगर इस मैदान पर पिछले मैचों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो ज्यादतर मैच काली मिट्टी की पिच पर खेले गए थे, जिनमें 200 रन से ज्यादा का स्कोर बना था। लेकिन मैच लाल मिट्टी की पिच पर खेला जाता है तो बल्लेबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती है।
लखनऊ के इस मैदान की पिच (Ekana Stadium Pitch Report) पर औसत स्कोर 155 रन के करीब रहता है और लक्ष्य को हासिल करने वाली टीम आसानी से चेज भी कर लेती है। अगर आज के मैच की बात करें तो 175 के आसपास औसत स्कोर देखने को मिल सकता है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड और हाईएस्ट स्कोर भी जानें
लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर पहला आईपीएल मैच 2023 में खेला गया था और अभी तक कुल 22 मैच खेले जा चुके है। इनमें से 9 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते है, जबकी 12 मैच लक्ष्य को हासिल करने वाली टीम ने अपने नाम किए है और 1 मैच में कोई नतीजा नहीं निकला था। वहीं इस मैदान पर आईपीएल का हाईएस्ट स्कोर 235 रन (Ekana Stadium Highest Score in IPL) का है, जो केकेआर ने लखनऊ के खिलाफ बनाया था।
इकाना स्टेडियम पर पिछले 5 आईपीएल मैचों का रिकॉर्ड
| मैच | पहली पारी | दूसरी पारी | विजेता | पिच का मिजाज |
| LSG vs RCB | 227/3 | 230/4 | RCB (6 विकेट से) | बल्लेबाजों के अनुकूल |
| SRH vs RCB | 231/6 | 189/10 | SRH (42 रन से) | संतुलित पिच |
| LSG vs SRH | 205/7 | 206/4 | SRH (6 विकेट से) | बल्लेबाजों के अनुकूल |
| LSG vs DC | 159/6 | 161/2 | DC (8 विकेट से) | संतुलित पिच |
| LSG vs CSK | 167/7 | 168/5 | CSK (5 विकेट से) | बल्लेबाजों के अनुकूल |
ये भी पढ़ें- पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस का हेड टू हेड रिकॉर्ड देखें, साथ में हाईएस्ट स्कोर भी जानें
लखनऊ बनाम दिल्ली संभावित प्लेइंग 11 (LSG vs DC)
LSG- मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, एनरिक नॉर्टजे, मोहम्मद शमी, अवेश खान, मयंक यादव, दिग्वेश राठी
इम्पैक्ट प्लेयर: शाहबाज अहमद
DC- पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, औकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी
इम्पैक्ट प्लेयर: टी. नटराजन
नोट- टॉस के बाद फाइनल पिच रिपोर्ट, दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग 11 और fantasy टीम जानने के लिए हमारे whatsapp चैनल को जॉइन करें।
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।





