RR vs CSK Pitch Report: आईपीएल 2026 का तीसरा मैच दो मजबूत टीमें राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 30 मार्च को शाम के 7:30 बजे खेला जाएगा। यह मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के दूसरे होम ग्राउंड बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है और दोनों टीमों का इस सीजन का ये पहला मुकाबला है। तो आइए अब गुवाहाटी किकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट जान लेते है।

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच का मिजाज (RR vs CSK Pitch Report 2026)
गुवाहाटी की पिच हमेशा से ही चर्चा का विषय रही है, क्योंकि यहाँ कभी रनों का अंबार लगता है तो कभी गेंदबाज अपनी स्विंग से बल्लेबाजों को नचाते हैं। इसलिए हम आपके लिए पिछले आईपीएल मैचों के अनुसार बरसापारा स्टेडियम की पिच का रिकॉर्ड बताने वाले है की पिच किसका साथ देगी और टॉस का क्या रोल होने वाला है।
- बरसापारा स्टेडियम की पिच आईपीएल के मैचों में इस तरह से तैयार की जाती है की उच्च स्कोरिंग मैच देखने को मिले और बल्लेबाज यहाँ अपनी टाइमिंग का पूरा फायदा उठा सकें।
- इसकी मैदान की पिच (Barsapara Stadium Pitch Report Hindi) काफी ठोस और स्पाट होती है, जिससे गेंद बल्ले पर बहुत अच्छी तरह आती है और बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में आसानी होती है।
- पिछले सीजन में इस पिच पर दो मैच खेले गए थे, जिनमें एक मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था और पिच से बल्लेबाजों को ज्यादा मदद मिली थी।
- इसके अलावा मैदान की छोटी बॉउंड्री का फायदा बल्लेबाजों को तो मिलता है, लेकिन गेंदबाजों की बहुत पिटाई होती है।
- वहीं इस पिच पर विकेटों की बात करें तो पेसर्स कुछ हद तक नई गेंद से विकेट लेने में कामयाब रहते है, जबकी बीच के ओवरों में स्पिनर्स को भी विकेट मिल जाते है।
टॉस और औसत स्कोर जानें
गुवाहाटी में शाम के समय ओस एक बहुत बड़ी भूमिका निभाती है।
दूसरी पारी का खेल: जैसे-जैसे रात बढ़ती है, आउटफील्ड गीली हो जाती है। ऐसे में गेंदबाजों के लिए गेंद को ग्रिप करना मुश्किल होता है और स्पिनर्स बिल्कुल बेअसर हो जाते हैं।
टॉस का बॉस: जो भी कप्तान टॉस जीतेगा, वह बिना किसी शक के पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगा। यहाँ लक्ष्य का पीछा करना काफी आसान हो जाता है।
| विवरण | आंकड़े |
| कुल आईपीएल मैच खेले गए | 3 |
| पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत | 2 |
| लक्ष्य का पीछा (Chasing) करते हुए जीत | 1 |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 184 रन |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 165 रन |
| उच्चतम टीम स्कोर | 199/4 (RR vs DC) |
| न्यूनतम टीम स्कोर | 142/9 (DC vs RR) |
| सबसे बड़ा सफल रन चेज़ | 161/2 (PBKS vs RR) |
| व्यक्तिगत उच्चतम स्कोर | 79 (यशस्वी जयसवाल) |
| सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े | 4/30 (नाथन एलिस) |
ये भी पढ़ें- आईपीएल इतिहास में CSK के 10 सबसे बड़े स्कोर देखें, धोनी की कप्तानी में कब-कब बना रनों का पहाड़
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।





