MI vs KKR Highest Score: जब रोहित के बल्ले ने उगली आग, जानें मुंबई और केकेआर भिड़ंत में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर!

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

MI vs KKR Highest Score: आज शाम को जब मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की दूधिया रोशनी में मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आमने-सामने होंगी, तो दर्शकों को सिर्फ चौके-छक्कों की बारिश का इंतज़ार रहेगा। वानखेड़े की पिच और इन दोनों टीमों का आक्रामक रवैया हमेशा से ही हाई-स्कोरिंग मैचों की गारंटी रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आईपीएल के इतिहास में जब-जब इन दोनों दिग्गज टीमों के बीच मुकाबला खेला गया है तो स्कोरबोर्ड पर कितने रनों का पहाड़ खड़ा हुआ है।

top-10-mi-vs-kkr-highest-score-in-ipl-history-hindi

मुंबई और केकेआर में मैचों का हाईएस्ट स्कोर जानें (MI vs KKR Highest Score)

एक तरफ आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस है, जो 5 बार ट्रॉफी को उठा चुकी है और दूसरी तरफ केकेआर है जिसने 3 बार खिताब को अपने नाम किया है। इन दोनों टीमों के बीच आज से करीब 7 साल पहले 2019 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर 232 रन का विशाल स्कोर (KKR Highest Score Against Mumbai Indians) बना डाला था, जो अभी तक मुंबई इंडियंस के खिलाफ उसका हाईएस्ट स्कोर बना हुआ है।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)

इस मुकाबले में केकेआर ने मैच की पहली गेंद से ही मुंबई के गेंदबाजों को धोना शुरू कर दिया था और पहले विकेट के लिए 96 रन की पार्टनरशिप कर डाली थी। केकेआर की तरफ 3 बल्लेबाजों ने फिफ्टी लगाई थी और सबसे ज्यादा रन आंद्रे रुसेल ने बनाएं थे। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस दबाव में थी और हार्दिक पांड्या को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया था।

केकेआर के मुंबई के खिलाफ सबसे बड़े स्कोर-

रैंकस्कोरस्टेडियमसाल
1232/2ईडन गार्डन्स, कोलकाता2019
2187/5ईडन गार्डन्स, कोलकाता2016
3185/6वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई2023
4178/7वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई2017
5175/7ईडन गार्डन्स, कोलकाता2011

ये भी पढ़ें- MI vs KKR Head to Head: दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, टॉप स्कोरर और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी, जानें किसका है दबदबा!

मुंबई का हाईएस्ट स्कोर भी जाने

जबकी मुंबई इंडिंयस ने केकेआर के खिलाफ अपना हाईएस्ट स्कोर साल 2018 में ईडन गार्डन्स में ही बनाया था। शाम को खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन (Mumbai Indians Highest Score Against KKR) बनाएं थे, जिसमें ईशान किशन की 62 रन की तूफानी पारी और रोहित शर्मा की 36 रन की पारी का अहम योगदान था। जबकी लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की पूरी टीम लड़खड़ा गई थी और 108 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी।

मुंबई के केकेआर के खिलाफ सबसे बड़े स्कोर-

रैंकस्कोरस्टेडियमसाल
1210/6ईडन गार्डन्स, कोलकाता2018
2198/7ईडन गार्डन्स, कोलकाता2019
3195/5अबू धाबी2020
4188/4ईडन गार्डन्स, कोलकाता2016
5187/6गकेबेरहा2009

ये भी पढ़ें- MI vs KKR Match Prediction: क्या वानखेड़े में फिर चलेगा रोहित का बल्ला? आंकड़ों से जानें कौन जीतेगा आज का मैच!

क्या आज के मैच में टूटेगा रिकॉर्ड

अगर आज के मैच की बात करें तो एक्सपर्ट का मानना है की वानखेड़े की पिच पर मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन शानदार रहा है और आज खेले जाने वाले इस मुकाबले में बड़ा स्कोर (MI vs KKR Highest Totals) बना सकती है। मुंबई के पास रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे खूंखार खिलाड़ी है, जो वानखेड़े की पिच पर कोहराम मचाने के लिए बेताब रहते है।

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित