MI vs KKR Head to Head: दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, टॉप स्कोरर और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी, जानें किसका है दबदबा!

By Parmjeet

Updated On:

Follow Us

MI vs KKR Head to Head: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स आज आईपीएल 2026 का अपना पहला मुकाबला खेलने जा रही है और इस महामुकाबले के लिए दोनों टीमों ने कमर कस ली है। वैसे तो यह मुकाबला मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े में खेला जाना है, लेकिन अपने ही घर में केकेआर को हराना इतना आसान नहीं है। इस मैदान पर पहले भी ये दोनों टीमें आमने-सामने हो चुकी है और इस सीजन में पहली बार भिड़ने वाली है। तो आइए अब मुंबई और केकेआर का हेड टू हेड रिकॉर्ड और सभी आंकड़े जान लेते है।

ipl-2026-mi-vs-kkr-head-to-head-record-and-stats-in-ipl-history-hindi

मुंबई और केकेआर का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (MI vs KKR Head to Head)

आईपीएल इतिहास में जब भी दोनों टीमों के बीच मैच खेला जाता है तो हार-जीत का फैसला सिर्फ रनों और विकेट से नहीं होता है, बल्कि खिलाड़ियों के जूनून से तय होता है। जब मुंबई और केकेआर (Mumbai Indians vs KKR Head to Head Record) आमने-सामने होती है तो वर्चस्व की लड़ाई देखने को मिलती है और जो भी टीम ताकतवर होती है, वहीं बाजी मार लेती है। अगर दोनों टीमों का आईपीएल इतिहास में हेड टू हेड रिकॉर्ड देखें तो कुल 35 मुकाबले खेले गए है, जिनमें से मुंबई ने 24 और केकेआर ने सिर्फ 11 मैचों में जीत (MI vs KKR Most Wins in IPL) दर्ज की है।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)

ये भी पढ़ें- MI vs KKR Highest Score: जब रोहित के बल्ले ने उगली आग, जानें मुंबई और केकेआर भिड़ंत में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर!

वहीं वानखेड़े में भी खेले जाने वाले मैचों में मुंबई का ही दबदबा है, लेकिन इस बार एक्सपर्ट का मानना है की केकेआर के पास भी बाकी टीमों के मुकाबले अच्छा बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजी विभाग है। इस बार केकेआर कैमरन ग्रीन और मथीशा पथिराना जैसे खूंखार खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरने वाली है, जो किसी भी मैच का रुख मिनटों में बदल देते है।

ये भी पढ़ें- वानखेड़े स्टेडियम पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल जानें, टॉस ही करेगा असली फैसला

वानखेड़े पर किस टीम का पलड़ा भारी

हमने ये तो देख लिया कि अभी तक खेले गए मैचों में मुंबई का पलड़ा भारी है। मगर यह मुकाबला वानखेड़े में ही खेला जाना है, तो आपके लिए जानना ज़रूरी है कि यहां किस टीम का दबदबा है। इस मैदान पर दोनों टीमें के बीच 12 मैच खेले गए है और इनमे भी मुंबई ने 10 मैच जीत दर्ज करके साबित किया हुआ की वो आईपीएल की सबसे सफल टीम ऐसे ही नहीं बनी है।

विवरणमुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत106
लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत145
सबसे बड़ा स्कोर210/6232/2
सबसे छोटा स्कोर68/267 (All Out)
सबसे बड़ा सफल रन चेज़188 रन169 रन
सबसे छोटा स्कोर जिसे डिफेंड किया148 रन140 रन
सबसे ज्यादा रनरोहित शर्मा (967 रन)
वेंकटेश अय्यर (362 रन)
उच्चतम व्यक्तिगत स्कोररोहित शर्मा (109*)
वेंकटेश अय्यर (104)

ये भी पढ़ें- MI vs KKR Match Prediction: क्या वानखेड़े में फिर चलेगा रोहित का बल्ला? आंकड़ों से जानें कौन जीतेगा आज का मैच!

दोनों टीमों के बीच टॉप रन स्कोरर

मुंबई इंडियंस भले ही केकेआर से ज्यादा मैच जीत चुकी है, लेकिन केकेआर के खिलाड़ियों ने हमेशा ही उसे मुश्किल में डाला है। अगर मुंबई इंडियंस और केकेआर के मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो रोहित शर्मा 967 रन बनाकर सबसे आगे है। वहीं केकेआर की तरफ से मुंबई के खिलाफ सबसे ज्यादा रन वेंकटेश अय्यर ने बनाएं और और फिलहाल आरसीबी का हिस्सा है।

दोनों टीमों के बीच सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

आईपीएल इतिहास में मुंबई और केकेआर के बीच खेले गए मैचों में कोलकाता के रहस्यमयी गेंदबाज सुनील नारायण ने सबसे ज्यादा 31 विकेट लिए है। जबकी मुंबई इंडियंस की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 25 विकेट चटकाएं है।

ये भी पढ़ें- MI vs KKR Playing 11: मुंबई की टीम में बड़ा बदलाव, केकेआर में भी इन 2 घातक खिलाड़ियों की एंट्री तय

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित