MI vs KKR Match Prediction: आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और अब बारी है उस मुकाबले की जिसका इंतजार हर क्रिकेट प्रेमी को रहता है। वानखेड़े स्टेडियम की ऐतिहासिक पिच पर जब मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स रविवार को टकराएंगी, तो केवल दो अंक दांव पर नहीं होंगे बल्कि दांव पर बादशाहत होने वाली है। इसलिए आज हम दोनों टीमों का पूरा एनालिसिस करने वाले है और ये भी बताने वाले है की कौनसा खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ सकता है।

IPL 2026 MI vs KKR Match Prediction Today Match
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स इस सीजन का अपना पहला मुकाबला खेलने वाली है और ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। अगर मुंबई इंडियंस की बात करें तो पिछले सीजन में भी उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, इसलिए इस सीजन के लिए कुछ खतरनाक खिलाड़ियों को टीम में लेकर लौटी है। वहीं केकेआर के लिए मुंबई को उसके घर में हराना इतना आसान नहीं होने वाला है, लेकिन उसके पास आईपीएल का सबसे खतरनाक गेंदबाज भी है। तो आइए पहले पिच के बारे में जान लेते है और उसके बाद खिलाड़ियों पर नजर डालने वाले है।
वानखेड़े की पिच है शानदार
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच हमेशा ही बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हुई है और इसकी छोटी बॉउंड्री खिलाड़ियों की सबसे पहली पसंद बनती है। इस पिच पर रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे धाकड़ खिलाड़ी बड़ा स्कोर बनाने की क्षमता रखते है।
वहीं गेंदबाजों के लिए यह पिच थोड़ी बहुत परेशानी खड़ा करती है, क्योंकि शुरूआती ओवरों को छोड़कर गेंद स्विंग नहीं होती है। मगर फिर भी तेज गेंदबाज अपनी चतुराई से यॉर्कर गेंदे डालकर विकेट निकाल लेते है। इस मुकाबले की बात करें तो जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट पिच की स्तिथि को देखते हुए ज्यादा विकेट ले सकते है।
ये भी पढ़ें- MI vs KKR Playing 11: मुंबई की टीम में बड़ा बदलाव, केकेआर में भी इन 2 घातक खिलाड़ियों की एंट्री तय
मुंबई बनाम केकेआर का हेड टू हेड रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस और केकेआर दोनों ही आईपीएल की धांसू टीमें है और इनके बीच खेले जाने वाले मुकाबले काफी रोमांचक होते है। अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 35 मुकाबले खेले गए है, जिनमें से मुंबई ने 24 और केकेआर ने सिर्फ 11 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं दोनों टीमों के बीच हाईएस्ट स्कोर की बात करें तो मुंबई का 210 रन का है और केकेआर ने 232 रन बनाएं थे। वहीं इसी मैदान पर पिछले साल दोनों के बीच मैच खेला गया था, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से मैच अपने नाम किया था।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
Mumbai Indians Playing11: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
KKR Playing11: टिम सीफर्ट, अंगकृष रघुवंशी, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, ब्लेसिंग मुजरबानी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी
नोट- टॉस के बाद दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग 11 और fantasy टीम जानने के लिए हमारे whatsapp चैनल को जॉइन करें।
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।





