RCB vs SRH Highest Score in IPL: आईपीएल 2026 का आगाज आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच से होने वाला है और जब भी दोनों टीमों के बीच मुकाबले की बात की जाती है तो गेंदबाजों की शामत तय होती है। आईपीएल के इतिहास में दोनों के बीच कई रोमांचक मुकाबले हुए हैं और एक ऐसा ही मुकाबला 15 अप्रैल 2024 को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था, जिसने टी20 क्रिकेट के सारे समीकरण बदल दिए थे।

जब SRH ने बनाया था 287 रनों का पहाड़ (RCB vs SRH Highest Score)
अब से करीब 2 साल पहले आईपीएल 2024 में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक मुकाबला खेला गया था, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने चिन्नास्वामी की पिच पर कोहराम मचा दिया था। ट्रेविस हेड के विस्फोटक शतक (102 रन, 39 गेंद) और हेनरिक क्लासेन के आतिशी 67 रनों की बदौलत हैदराबाद ने 20 ओवर में 287/3 का स्कोर खड़ा (SRH Highest Score vs RCB) किया था।
हैदराबाद का ये स्कोर न केवल आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर था, बल्कि उस समय टी20 क्रिकेट के बड़े रिकॉर्ड्स में से एक था। जब ये मैच खेला जा रहा था तो पूरा स्टेडियम हैरान था, क्योंकि हर ओवर में बाउंड्री की बौछार हो रही थी और हैदराबाद के बल्लेबाज रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।
ये भी पढ़ें- IPL 2026: RCB vs SRH पिच रिपोर्ट और टॉस फैक्टर, जानें चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच और मौसम का पूरा हाल!
RCB ने भी नहीं मानी थी हार
अक्सर टी20 क्रिकेट में इतने विशाल स्कोर का पीछा करने के लिए टीमों के पसीने छूट जाते है, लेकिन 288 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने बिल्कुल भी हार नहीं मानी थी। आरसीबी ने दिनेश कार्तिक (83 रन, 35 गेंद) और फाफ डु प्लेसिस की शानदार पारियों की मदद से 262/7 रन (RCB Highest Score vs SRH) बनाए थे। हालांकि आरसीबी यह मैच 25 रनों से हार गई, लेकिन एक ही मैच में 549 रन बनना क्रिकेट जगत के लिए किसी करिश्मे से कम नहीं था और आज भी ये मैच आईपीएल इतिहास में रोमांचक माना जाता है।
आरसीबी के SRH के खिलाफ 5 सबसे बड़े स्कोर-
| नंबर | स्कोर | साल / स्थान | नतीजा |
| 1 | 262/7 | 2024 (बेंगलुरु) | SRH जीता |
| 2 | 227/4 | 2016 (बेंगलुरु) | RCB जीता |
| 3 | 218/6 | 2018 (बेंगलुरु) | RCB जीता |
| 4 | 206/7 | 2024 (हैदराबाद) | RCB जीता |
| 5 | 200/7 | 2016 (बेंगलुरु) | SRH जीता |
SRH के आरसीबी के खिलाफ 5 सबसे बड़े स्कोर-
| नंबर | स्कोर | साल / स्थान | नतीजा |
| 1 | 287/3 | 2024 (बेंगलुरु) | SRH जीता |
| 2 | 231/6 | 2025 (लखनऊ) | SRH जीता |
| 3 | 231/2 | 2019 (हैदराबाद) | SRH जीता |
| 4 | 208/7 | 2016 (बेंगलुरु) | SRH जीता |
| 5 | 207/4 | 2017 (हैदराबाद) | SRH जीता |
ये भी पढ़ें- RCB vs SRH Playing 11 2026: आईपीएल के पहले मैच की संभावित प्लेइंग-11 जानें, इन खिलाड़ियों पर होगा दारोमदार
क्या 2026 में टूटेगा यह रिकॉर्ड?
चिन्नास्वामी स्टेडियम की बात करें तो यह बल्लेबाजों की पहली पसंद माना जाता है, क्योंकि इसकी पिच से बल्लेबाजों को ज्यादा मदद मिलती है। इसके अलावा इस मैदान की बॉउंड्री भी छोटी है, जिसके कारण बल्लेबाज निडर होकर खेलते है। इसलिए यहां ज्यादातर मैच हाई स्कोरिंग होते है और इस मुकाबले (SRH vs RCB) में भी बड़ा स्कोर बनने की संभावना है। इस सीजन में दोनों टीमों में कई खूंखार बल्लेबाज है जो इस रिकॉर्ड को तोड़ने का दम रखते है।
FAQ-
आरसीबी का SRH के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर क्या है?
आरसीबी का SRH के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 262 रन का है, जो 2024 में चिन्नास्वामी स्टेडियम में बनाया था।
SRH का आरसीबी के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर क्या है?
SRH का आरसीबी के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 287 रन का है, जो 2024 में चिन्नास्वामी स्टेडियम में ट्रैविस हेड के शतक की बदौलत बनाया था।
चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी का सबसे बड़ा क्या है?
चिन्नास्वामी स्टेडियम पर आरसीबी ने सबसे बड़ा स्कोर 2024 में लक्ष्य का पीछा करते हुए 262 रन का बनाया था।
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।




