IND vs NZ Playing 11: अभिषेक शर्मा OUT? फाइनल में सूर्या चलेंगे ये बड़ा दांव, कीवी टीम के उड़े होश!

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

IND vs NZ Final Match Playing 11: 8 फरवरी का दिन क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा और यादगार पल बनने जा रहा है, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत बनाम न्यूजीलैंड की टक्कर होने जा रही है। लेकिन इस फाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया से एक ऐसी खबर आ रही है, जिसने सभी फैंस के दिल की धड़कनें बढ़ा दी है। कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर फाइनल में दो ऐसे कड़े फैसले ले सकते हैं, जो कीवी टीम की रणनीति को पूरी तरह तहस-नहस करने वाले है।

ind-vs-nz-final-match-playing-11-t20-world-cup-2026-hindi

अभिषेक शर्मा की होगी छुट्टी (IND vs NZ Playing 11)

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने अभी तक सभी मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन अभिषेक शर्मा पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले अभिषेक शर्मा को टीम इंडिया का सबसे बड़ा हथियार माना जा रहा था, लेकिन इस वर्ल्ड कप में उनका बल्ला पूरी तरह खामोश रहा है। अभिषेक 7 पारियों में मात्र 12.71 की औसत से सिर्फ 89 रन बना पाए है और सेमीफाइनल में भी संजू सैमसन के समझाने के बावजूद वे गलत शॉट खेलकर आउट हो गए थे।

इसलिए टीम मैनेजमेंट अब फाइनल जैसे महामुकाबले को लेकर रिस्क नहीं लेना चाहता है और प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। सूत्रों की माने तो अभिषेक शर्मा को प्लेइंग-11 से बाहर करके धाकड़ फिनिशर रिंकू सिंह को टीम में शामिल किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो संजू सैमसन के साथ ईशान किशन ओपनिंग करते नजर आएंगे और मिडिल ऑर्डर में रिंकू सिंह टीम को मजबूती देने का काम करेंगे।

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: टी20 में कौन है असली ‘बॉस’? हेड टू हेड रिकॉर्ड्स में देखें किसका पलड़ा भारी और कौन किस पर पड़ा भारी

वरुण चक्रवर्ती का भी पत्ता साफ

भारतीय टीम मैनेजमेंट इस मुकाबले(IND vs NZ) को लेकर काफी सख्त है और बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी बड़ा बदलाव करने वाला है। इसके लिए दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को भी प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है। वरुण पिछले कुछ मैचों से विकेट नहीं निकाल पा रहे है और सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 64 रन लुटाकर सबसे महंगे साबित हुए, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में किसी भी भारतीय का सबसे महंगा स्पेल है।

इसलिए अहमदाबाद की पिच को देखते हुए हेड कोच गौतम गंभीर प्लेइंग 11 में कुलदीप यादव को वापस ला सकते हैं। कुलदीप की चाइनामैन गेंदबाजी न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए काल साबित हो सकती है, क्योंकि कीवी बल्लेबाज अक्सर कलाई के स्पिनरों के सामने संघर्ष करते देखे गए हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11-

  1. संजू सैमसन (विकेटकीपर)

  2. ईशान किशन (ओपनर)

  3. तिलक वर्मा

  4. सूर्यकुमार यादव (कप्तान)

  5. रिंकू सिंह (अभिषेक शर्मा की जगह)

  6. शिवम दुबे

  7. हार्दिक पांड्या

  8. अक्षर पटेल

  9. कुलदीप यादव (वरुण चक्रवर्ती की जगह)

  10. अर्शदीप सिंह

  11. जसप्रीत बुमराह

नोट: भारत और न्यूजीलैंड फाइनल मैच की प्लेइंग 11 (India vs New Zealand Playing 11 Final Match) खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन के अनुसार दी गई है। जैसे ही मैच के दौरान असली प्लेइंग 11 आती है तो इस जानकारी को अपडेट कर दिया जाएगा। इसलिए हमारे whatsapp चैनल से जुड़ना न भूलें, क्योंकि हम सभी जानकारी वहीं देते हैं।

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित