आईपीएल में RCB की 10 सबसे बड़ी साझेदारियां देखें, कोहली के साथ इन खिलाड़ियों ने मचाया था कोहराम!

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

Top 10 RCB Highest Partnership in IPL History: जब भी आईपीएल में बल्लेबाजी की बात की जाती है तो आरसीबी का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है, क्योंकि इसमें हमेशा से धाकड़ बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है। आरसीबी के पास हमेशा से ऐसे दिग्गज बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने मैदान के चारों ओर रनों की बरसात की है और अपने बल्ले से इतिहास रचा है। इसलिए आज हम इन्हीं बल्लेबाजों द्वारा बनाई गई 10 सबसे बड़ी पार्टनरशिप की लिस्ट(rcb ki sabse badi partnership list) लेकर आए है।

Top 10 RCB Highest Partnership in IPL History

आईपीएल में RCB की 10 सबसे बड़ी साझेदारियां देखें-

1. विराट कोहली और एबी डीविलियर्स (229 रन, 2016)

आईपीएल 2016 में आरसीबी और गुजरात लायंस के बीच खेला गया ये मैच आज भी याद किया जाता है और इसमें बनाया गया रिकॉर्ड आजतक टूट नहीं पाया है। ये मैच 14 मई को बेंगलुरु में खेला गया था, जिसमें आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 248 रन बनाएं थे। मगर इस स्कोर को यहां तक पहुंचाने में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स का अहम योगदान था, जिन्होंने शतक लगाने के साथ ही 229 रन की अटूट साझेदारी(rcb ki sabse badi sajhedari) की थी। इसी मैच में आरसीबी ने 144 रन की अपनी सबसे बड़ी जीत भी हासिल की थी।

2. विराट कोहली और एबी डीविलियर्स (215* रन, 2015)

इन दोनों खिलाड़ियों की ये जोड़ी आईपीएल की सबसे खतरनाक जोड़ी भी मानी जाती है और दोनों ने मिलकर अनेकों रिकॉर्ड भी बनाएं है। साल 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए दोनों ने 215 रन की पार्टनरशिप बनाई थी, जिसमें विराट कोहली ने नाबाद 82 रन बनाएं थे और डिविलियर्स ने तूफानी शतक ठोका था। इस मुकाबले में एबी डिविलियर्स ने मुंबई के गेंदबाजों का बुरा हाल कर दिया था और 19 चौकों के साथ 4 छक्के भी ठोक डालें थे।

ये भी पढ़ें- RCB Total Wins: आरसीबी की आईपीएल में कुल जीत, यहाँ देखें सीजन-दर-सीजन जीत का पूरा रिकॉर्ड!

3. विराट कोहली और क्रिस गेल (204* रन, 2012)

आरसीबी को इस मुकाम पर पहुंचाने के लिए उसके सलामी बल्लेबाज विराट कोहली, क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स का सबसे ज्यादा योगदान रहा है। अगर इस साझेदारी की बात करें तो कोहली और गेल ने मिलकर दिल्ली के खिलाफ 204 रन की पार्टनरशिप बनाई थी और क्रिस गेल ने इस मैच में तूफानी शतक लगाते हुए 13 छक्के भी मारे थे।

Top 10 RCB Highest Partnership in IPL History List-

खिलाड़ीरनबनामसाल
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स229गुजरात लायंस2016
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स215*मुंबई इंडियंस2015
विराट कोहली और क्रिस गेल204*दिल्ली डेयरडेविल्स2012
विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल181*राजस्थान रॉयल्स2021
फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली172सनराइजर्स हैदराबाद2023
क्रिस गेल और तिलकरत्ने दिलशान167पुणे वॉरियर्स2013
विराट कोहली और विल जैक्स166*गुजरात टाइटंस2024
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स157सनराइजर्स हैदराबाद2016
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स155राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स2016
विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस148मुंबई इंडियंस2023

आरसीबी का रिकॉर्ड

  • आईपीएल इतिहास की 10 सबसे बड़ी पार्टनरशिप की लिस्ट में आरसीबी का नाम 3 बार शामिल है।
  • आरसीबी ने अपनी 10 सबसे बड़ी साझेदारी में से 9 बार मुकाबले जीते हुए है।
  • आरसीबी की तरफ से आईपीएल में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने सबसे ज्यादा बड़ी पार्टनरशिप बनाई है।

FAQ-

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी पार्टनरशिप कौन सी है?

आईपीएल की सबसे बड़ी पार्टनरशिप 229 रनों की है, जो विराट कोहली और एबी डीविलियर्स ने 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ बनाई थी।

चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की सबसे बड़ी पार्टनरशिप कौन सी है?

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की सबसे बड़ी साझेदारी 229 रनों की है, जो कोहली और डीविलियर्स ने 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ बनाई थी।

आरसीबी के लिए पहले विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी कौन सी है?

आरसीबी के लिए ओपनिंग विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के नाम है। इन्होंने साल 2021 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाबाद 181 रनों की विस्फोटक साझेदारी की थी।

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित