RCB Highest Score: आईपीएल में आरसीबी का हाईएस्ट स्कोर देखें, इन बल्लेबाजों ने मचाया था कोहराम

By Parmjeet

Updated On:

Follow Us

RCB Highest Score in IPL Scoreboard: साल 2008 से शुरू हुआ आईपीएल का ये सफर आज 2026 तक पहुंच चुका है औ जो सदियों तक याद रखे जाते हैं। एक ऐसा ही मैच 23 अप्रैल 2013 को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें क्रिस गेल नाम के खिलाड़ी का तूफान आया था। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ वो करिश्मा किया था जो आज भी एक मिसाल है, क्योंकि इस मैच में उसने आईपीएल इतिहास में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया था।

top 10 rcb highest score in ipl history scoreboard

मैच का मंजर (RCB vs Pune Warriors 2013)

आईपीएल 2013 का 31वां मुकाबला आरसीबी बनाम पुणे वॉरियर्स के बीच बेंगलुरु में खेला गया था, लेकिन इस मुकाबले से पहले किसी को भी अंदाजा नहीं था की एक साथ कई रिकॉर्ड बनने वाले है। शाम के 4 बजे शुरू हुए इस मैच में आरसीबी को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला था और तिलकरत्ने दिलशान के साथ क्रिस गेल पारी की शुरुआत करने आए थे।

आईपीएल में आरसीबी का हाईएस्ट स्कोर देखें

इस मुकाबले की पहली गेंद से ही आरसीबी के ये दोनों बल्लेबाज पुणे वॉरियर्स के गेंदबाजों पर हावी हो गए थे और क्रिस गेल को देखकर ऐसा लग रहा था की आज किसी पर भी रहम नहीं करने वाले है। इस मैच के शुरू होते ही गेल ने सभी गेंदबाजों के ऊपर धावा बोल दिया था और तिलरत्ने दिलशान को भी गेंद खेलने का मौका नहीं दे रहे थे। गेल एक के बाद एक चौके-छक्के लगाए जा रहे थे और रुकने का नाम नहीं ले रहे थे और पुणे के सभी गेंदबाज बेबस हो गए थे।

हालांकि काफी मशक्कत के बाद 14वें ओवर में पुणे वॉरियर्स को दिलशान के रूप में सफलता मिली थी, लेकिन तब तक क्रिस गेल अपना काम कर चुके थे और स्कोर 167 रन पहुंच चुका था। इसके बाद भी गेल का बल्ला आग उगलता रहा और उन्होंने टीम के स्कोर को 20 ओवर में 263 रन पर पहुंचा दिया था, जो आज तक आईपीएल में आरसीबी का सबसे बड़ा स्कोर(rcb ka highest score ipl) है और कई सालों तक आईपीएल इतिहास का भी सबसे बड़ा स्कोर रहा है।

ये भी पढ़ें- RCB Playing 11 2026: विराट कोहली और फिल साल्ट मचाएंगे गदर, देखें बेंगलुरु की सबसे खतरनाक प्लेइंग-11

एक साथ बने कई रिकॉर्ड

बेंगलुरु में खेले गए इस मुकाबले में गेल के बल्ले ने जो इतिहास रचा था, वो आज भी कायम है और आने वाले कई सालों तक बना रहने वाला है। इस मैच में क्रिस गेल ने अपना शतक सिर्फ 30 गेंदों में पूरा कर लिया था, जो आजतक आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक है। इसके अलावा गेल ने नाबाद 175 रन बनाएं थे और ये भी टी20 में किसी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया हाईएस्ट स्कोर है। वहीं 13 चौकों के साथ 17 गगनचुंबी छक्के भी ठोक डालें थे और इतने छक्के आजतक एक मैच में कोई नहीं मार पाया है।

RCB 263 Runs Scoreboard-

top 10 rcb highest score in ipl history scoreboard

पुणे वॉरियर्स की बेबसी और गेल का ऑलराउंडर प्रदर्शन

इस मैच में पुणे के सभी गेंदबाजों की हालत पतली हो गई थी और गेल किसी पर भी रहम नहीं कर रहे थे। पुणे के तेज गेंदबाज मिचेल मार्श के एक ओवर में 28 रन ठोककर गेल ने साबित कर दिया था की उनको यूनिवर्स बॉस क्यों कहा जाता है। इसके बाद गेल ने इसी मैच में 1 ओवर में 2 विकेट लेकर पुणे में खौफ पैदा कर दिया था और आरसीबी को 130 रन से मैच जिताने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी।

आईपीएल इतिहास में आरसीबी के 10 सबसे बड़े स्कोर देखें (RCB Top 10 Highest Score in IPL)-

टीमस्कोरमैदानपरिणाममैच की तारीख
RCB vs Pune Warriors263/5बेंगलुरुजीत23/04/2013
RCB vs SRH262/7बेंगलुरुहार15/04/2024
RCB vs Gujrat Lions248/3बेंगलुरुजीत14/05/2016
RCB vs PBKS241/7धर्मशालाजीत9/05/2024
RCB vs MI235/1वानखेड़ेजीत10/05/2015
RCB vs LSG230/4लखनऊजीत27/05/2025
RCB vs SRH227/4बेंगलुरुजीत12/04/2016
RCB vs KXIP226/3बेंगलुरुजीत6/05/2015
RCB vs MI221/5वानखेड़ेजीत7/04/2025
RCB vs KKR221/9कोलकाताहार21/04/2024

आरसीबी से जुड़ी जरुरी बातें-

  • भले ही आज अन्य टीम ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया हुआ है, लेकिन आरसीबी का ये स्कोर(rcb ka sabse bada score) सबसे पहले याद किया जाता है।
  • साल 2024 में हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में आरसीबी ने 262 रन का ही स्कोर बनाया था, लेकिन विशाल स्कोर के बावजूद भी मैच हार गई थी।
  • आरसीबी ने टॉप 10 में से 3 सबसे बड़े स्कोर अपने घरेलू मैदान पर बनाएं है।

FAQ-

Q1. आईपीएल में RCB का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर क्या है?

उत्तर: आईपीएल में RCB का सबसे बड़ा स्कोर 263/5 है, जो 23 अप्रैल 2013 को पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ बेंगलुरु में बनाया था।

Q2. क्रिस गेल ने 175 रनों की पारी किस टीम के खिलाफ खेली थी?

उत्तर: क्रिस गेल ने अपनी ऐतिहासिक 175 रनों की नाबाद पारी पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 2013 में खेली थी।

Leave a Comment