T20 World Cup 2026: क्या फिर लौटा ‘मियां भाई’ का पुराना अवतार? USA के खिलाफ स्पैल देख कांप गई दुनिया!

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

Mohammed Siraj News in Hindi: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार को खेले गए मुकाबले में मोहम्मद सिराज का पुराना अवतार देखने को मिला है। यूएसए के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में सिराज ने शानदार स्पैल ड़ालकर सभी आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है।

mohammad-siraj-stunning-bowling-spell-vs-usa-t20-world-cup-2026

दरअसल जब मोहम्मद सिराज वानखेड़े में अपनी गेंदबाजी की शुरुआत करते हैं, तो अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के भी पैर कांपने लगते हैं। ऐसा ही इस मैच(IND vs USA) में हुआ जब यूएसए के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ‘मियां भाई’ ने अपनी आग उगलती गेंदों से वानखेड़े के मैदान पर वह मंजर पैदा कर दिया, जिसने साल 2023 के वर्ल्ड कप की यादें ताज़ा कर दीं।

क्या फिर लौटा ‘मियां भाई’ का पुराना अवतार

आपको बता दे की मोहम्मद सिराज को T20 World Cup 2026 के लिए टीम इंडिया में नहीं चुना गया था, मगर हर्षित राणा के चोटिल होने के कारण मैच से कुछ दिन पहले ही टीम में शामिल किया गया है। इस मैच की बात करें तो पहले तो कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन पारी खेलकर सभी की उम्मीदों को जिंदा रखा और उसके बाद सिराज ने भी अपनी आग उगलती हुई गेंदबाजी से यूएसए की टीम को बैकफुट पर धकेल दिया था।

ये भी पढ़ें- IND vs USA: टूट गया सूर्या का धैर्य! कप्तानी पारी के दौरान गुस्से में क्यों दिखे स्काई? सामने आया बड़ा सच

USA के खिलाफ स्पैल देख कांप गई दुनिया

वानखेड़े स्टेडियम पर टीम इंडिया ने यूएसए के सामने 162 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन सिराज ने बेहतरीन स्पैल ड़ालकर मैच भारत की झोली में डाल दिया। सिराज ने मैच के दूसरे ओवर में यूएसए के धाकड़ बल्लेबाज एंड्रीज़ गौस को सिर्फ 8 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा और उसके बाद चौथे ओवर में एक और विकेट लेकर यूएसए की टीम पर दबाव बना दिया था। इस मैच में मियां भाई ने कुल 4 ओवर डालें थे, जिनमें 29 रन देकर 3 विकेट लिए और टीम इंडिया को मैच जिताने में अपनी अहम भूमिका भी निभाई है।

हर तरफ हो रही तारीफ

अचानक टीम इंडिया(Team India) में जगह मिलने के बाद जिस तरह से मोहम्मद सिराज ने प्रदर्शन किया है वो वाकई में शानदार है। सिराज की इस गेंदबाजी को कई बड़े दिग्गजों ने सराहा है और कहा है की वानखेड़े का ये मैदान सिराज का दूसरा घर है और यहां पर उनसे बेहतरीन गेंदबाजी कोई नहीं कर सकता है।

Leave a Comment